Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अगले साल की शुरुआत करें वियतनाम की सैर के साथ, IRCTC लेकर आया 7 दिवसीय टूर पैकेज

अगले साल की शुरुआत करें वियतनाम की सैर के साथ, IRCTC लेकर आया 7 दिवसीय टूर पैकेज

सर्दियों में विदेश की यात्रा करने वाले भारतीयों की संख्या काफी अधिक है, ऐसे में अगर आप भी वियतनाम की सैर करना चाहते हैं.. तो हो जाइए तैयार.. क्योंकि IRCTC लेकर आया 7 दिन के लिए वियतनाम का टूर पैकेज...

एशिया के खूबसूरत देशों की लिस्ट में शामिल वियतनाम भारत के साथ अच्छे रिश्तों के लिए जाना जाता है। दोनों देशों के बीच के सांस्कृतिक व आर्थिक संबंध दूसरी शाताब्दी से भी पुराने हैं। यहां का चम्पा राज्य एक प्राचीन हिंदू राज्य था, जहां राजाओं के नाम भी संस्कृत में थे। चम्पा राज्य के लोगों को चाम कहा जाता है, जो वर्तमान समय में वियतनाम और कम्बोडिया के सबसे बड़े अल्पसंख्यक है। आज भी यहां हिंदू संस्कृति देखने को मिलती है।

इसके अलावा यहां के पर्यटन स्थल भी काफी खूबसूरत है, और तो और भारत का 1 रुपया वियतनाम के 300 के बराबर है। ऐसे में आप चाहे तो कम पैसे में ही वियतनाम की काफी अच्छी सैर कर सकते हैं। इसके लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक पैकेज निकाला है, जिसका नाम - विंटर स्पेशल वियतनाम वेव्स (Winter Special Vietnam Waves)... , जो 09 जनवरी 2023 व 13 फरवरी 2023 से शुरू होकर 15 जनवरी व 19 फरवरी तक चलेगी। इस यात्रा की शुरुआत कोलकाता एयरपोर्ट से होगी।

Winter Special Vietnam Waves

'विंटर स्पेशल वियतनाम वेव्स' पैकेज का रूट मैप

पहला दिन (09-01-2023) - कोलकाता एयरपोर्ट से वियतनाम के लिए शाम 08:40 बजे फ्लाइट (विमान संख्या - 6E 1363) उड़ान भरेगी।
दूसरा दिन (10-01-2023) - दूसरे सुबह के 01:40 बजे तक वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी एयरपोर्ट तक आप पहुंच जाएंगे। जहां से आप होटल के लिए ले जाए जाएंगे और फिर थोड़े आराम के बाद सुबह का नाश्ता कराया जाएगा। इसके बाद आपको नोट्रे डेम कैथेड्रल, पुनर्मिलन पैलेस और युद्ध अवशेष संग्रहालय दिखाने के लिए ले जाया जाएगा, इस बीच आपको लंच कराया जाएगा, जिसके बाद आप कू ची टनल दिखाने के लिए ले जाया जाएगा, जो वियतनाम का विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। फिर शाम को इंडियन रेस्तरां में खाना खिलाकर होटल के लिए वापसी करा दी जाएगी।
तीसरा दिन (11-01-2023) - सुबह के नाश्ते के बाद आपको ड्रैगन, यूनिकॉर्न, टर्टल और फीनिक्स जैसे आईलैण्ड दिखाए जाएंगे। इसके अलावा आप मेकांग नदी के सुंदर दृश्यों को भी देख सकेंगे। यहां आपको बोट की सवारी भी कराई जाएगी। शाम में आपको कुछ धार्मिक स्थलों की भी सैर करवाई जाएगी, जिसके बाद इंडियन रेस्तरां में खाना खिलाकर होटल के लिए वापसी करा दी जाएगी।
चौथा दिन (12-01-2023) - सुबह के नाश्ते के बाद होटल से चेकऑउट कराकर एयरपोर्ट ले जाया जाएगा, जहां से आप हनोई के लिए सुबह 07:00 बजे फ्लाइट (विमान संख्या - VJ132) से ले जाया जाएगा, जो सुबह 09:00 बजे तक हनोई छोड़ देगा। यहां आपको हनोई के प्रमुख स्थलों की सैर कराई जाएगी, जहां शाम को जल्दी फ्री होने के बाद आप शॉपिंग भी कर सकते हैं।
पांचवां दिन (13-01-2023) - पांचवें दिन हा लांग बे क्रूज और अन्य दर्शनीय स्थलों का आनंद लें, जिसके बाद शाम को इंडियन रेस्तरां में खाना खिलाकर होटल के लिए वापसी करा दी जाएगी।
छठा दिन (14-01-2023) - सुबह के वियतनामी नाश्ते के बाद आप थिएनकान्ह सोन गुफा की सैर के लिए जाए और साथ ही आसपास के जगहों पर भी आपको गाइड द्वारा ले जाएगा, जहां आप विभिन्न एक्टिविटी में शामिल हो सकते हैं। जिसके बाद शाम को इंडियन रेस्तरां में खाना खिलाकर होटल के लिए वापसी करा दी जाएगी।
सातवां दिन (15-01-2023) - रात में ही एयरपोर्ट के लिए निकलें, जहां आपको सुबह 03:10 बजे फ्लाइट (विमान संख्या - 6E 1379) से कोलकाता के लौट जाए, जो आपको सुबह के 04:55 बजे तक एयरपोर्ट पर छोड़ देगी।

यहां आपकी सुंदर और मंगलमय यात्रा का अंत हो जाएगा और आप एक सुनहरे यादों के साथ अपने घर को लौट जाएंगे।

Winter Special Vietnam Waves

'विंटर स्पेशल वियतनाम वेव्स' पैकेज का टिकट मूल्य

IRCTC की ओर शुरू किए जा रहे इस 'विंटर स्पेशल वियतनाम वेव्स' पैकेज के लिए पर्यटकों के सुविधानुसार टिकट मूल्य रखा गया है, जो इस प्रकार है -

  • एक पर्यटक के लिए (Single Share) - 102900 रुपये
  • दो पर्यटकों के लिए (Double Share) - 82000 रुपये
  • तीन पर्यटकों के लिए (Triple Share) - 81800 रुपये
  • बेड के साथ बच्चों के लिए (5-11 Years) - 66800 रुपये
  • बेड के बिना बच्चों के लिए (5-11 Years) - 62400 रुपये

नोट - इस पैकेज में सभी पर्यटकों के लिए यात्रा इश्योरेंस शामिल है। अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC के वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Read more about: tourism tour package tour
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+