Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IRCTC के डिलक्स टूर पैकेज 'चार धाम यात्रा' के साथ आस्था के सागर में लगाइए गोते

IRCTC के डिलक्स टूर पैकेज 'चार धाम यात्रा' के साथ आस्था के सागर में लगाइए गोते

कोई इस साल बद्रीनाथ विशाल के दर्शन करके आया तो कोई पुरी जाकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर चुका है। लेकिन काफी कम तीर्थ यात्रियों को ही एक साथ चार धाम की यात्रा करने का सौभाग्य मिल पाता है। भारतीय रेलवे तीर्थ यात्रियों को एक साथ में चार धाम यात्रा को पूरा करने का मौका दे रही है अपने IRCTC चार धाम यात्रा टूर पैकेज के साथ।

IRCTC deluxe tour package

इस टूर पैकेज में तीर्थयात्रियों को चार धाम यात्रा : बद्रीनाथ (उत्तर), जगन्नाथ (पूर्व), रामेश्वरम (दक्षिण) और द्वारकाधीश (पश्चिम) का मौका मिलेगा। 17 दिनों के इस टूर पैकेज को डिलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन से पूरा करवाया जाएगा।

आइए IRCTC 'चार धाम यात्रा' टूर पैकेज का डिटेल्स बताते हैं :

17 दिनों का टूर पैकेज

Badrinath temple

IRCTC चार धाम (केदारनाथ, बद्रीनाथ, पुरी, रामेश्वरम) की यात्रा डिलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से करवाने वाली है। इस यात्रा को पूरा करने में 17 दिन और 16 रातें लगेंगी। दिल्ली से शुरू होने वाली यह यात्रा दिल्ली में ही खत्म होगी। इस यात्रा के लिए कुल 204 सीटें उपलब्ध हैं, जिन्हें 2 एसी, 1 एसी (केबिन), 1 एसी (कुपे) और 3 एसी की श्रेणियों में बांटा गया है। यात्री जिस श्रेणी में सीटें बुक करेंगे उसी के आधार पर यात्रा के दौरान उन्हें होटल भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

यात्रा शुरु होने की तिथि

14 सितंबर 2023

यात्रा का रुट-मैप
दिल्ली-ऋषिकेश-जोशीमठ-बद्रीनाथ-वाराणसी-पुरी-रामेश्वरम-मदुरै-हम्पी-नाशिक-द्वारका-दिल्ली

कौन-कौन से डेस्टिनेशन होंगे कवर

Lord jagannath temple
  • ऋषिकेश - लक्ष्मण झुला और त्रिवेणी घाट
  • बद्रीनाथ - बद्रीनाथ मंदिर, माणा गांव, नरसिंह मंदिर (जोशीमठ)
  • वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर और कॉरिडोर व गंगा आरती
  • पुरी - जगन्नाथ मंदिर, पुरी समुद्रतट, कोणार्क सूर्य मंदिर और चंद्रभागा समुद्रतट
  • रामेश्वरम - रामनाथस्वामी मंदिर, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम मेमोरियल और धनुषकोडी
  • मदुरै - मीनाक्षी अम्मन मंदिर
  • हम्पी - अंजनाद्री हिल, विट्ठल और विरुपाक्ष मंदिर
  • नाशिक - त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर
  • द्वारका - द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग और बेय्त द्वारका
Rameshwaram temple

यात्री IRCTC डिलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन में निजामुद्दीन, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर से बोर्डिंग और राजकोट, पालनपुर जं., अजमर और रेवाड़ी में डि-बोर्डिंग कर सकेंगे।

चार धाम यात्रा टूर पैकेज का किराया

इस टूर पैकेज के लिए यात्री 4 श्रेणियों 1AC(कुपे), 1AC (केबिन), 2AC, 3AC श्रेणियों में टिकट बुक कर सकेंगे। यात्री जिस श्रेणी का टिकट बुक करेंगे उसी के आधार पर उन्हें होटल भी मुहैया करवायी जाएगी।

टिकट की श्रेणी एक व्यक्ति का किराया मुहैया होने वाली होटल
1AC(कुपे) ₹1,46,140 3 स्टार या समकक्ष
1AC (केबिन) ₹1,49,932 3 स्टार या समकक्ष
2AC ₹1,41,695 3 स्टार या समकक्ष
3AC ₹76,370 बजट होटल
Dwarkadhish temple

बता दें, 1AC(कुपे) श्रेणी के लिए कम से कम 2 व्यक्तियों का टिकट बुक होना अनिवार्य है। अन्य श्रेणियों में अगर आप दो या तीन लोगों का टिकट एक साथ बुक करते हैं, तो किराए में आपको रियायत मिलेगी। केवल 3AC श्रेणी में टिकट बुक करने वाले यात्रियों को उनके अपने बर्थ पर रात के समय खाना परोसा जाएगा, बाकि श्रेणियों के यात्रियों को ट्रेन के रेस्तरां में जाकर खाना मिलेगा। यात्री इस टूर पैकेज का टिकट बुक करने व टूर पैकेज से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ पर जा सकते हैं। यात्रा शुरू होने से 7 दिन पहले सभी यात्रियों को उनकी सीटें आवंटित कर दी जाएंगी लेकिन लोअर बर्थ मिलने की कोई गारंटी नहीं है

FAQs
IRCTC की चार धाम यात्रा टूर की बुकिंग कैसे कर सकते हैं?

आप IRCTC के किसी भी टूर पैकेज की बुकिंग इसके आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर जाकर कर सकते हैं।

IRCTC की चार धाम यात्रा टूर का कितना किराया है?

IRCTC ने टिकट को चार श्रेणियों में बांटा है, जिनके आधार पर ही किराया निर्धारित किया गया है। चार धाम यात्रा टूर पैकेज का किराया अधिकतम 1,46,000 रुपये से लेकर न्यूनतम 76,000 रुपये के बीच में है।

IRCTC की चार धाम यात्रा में कौन-कौन सी जगहों के दर्शन करवाएं जाएंगे?

IRCTC की चार धाम यात्रा टूर पैकेज में बड़ा चार धाम के नाम से विख्यात,बद्रीनाथ, जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम और द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे।

NativePlanet Travel

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+