Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IRCTC का Vibrant गुजरात टूर पैकेज, अगर नहीं किया Book तो काफी कुछ होगा Miss

IRCTC का Vibrant गुजरात टूर पैकेज, अगर नहीं किया Book तो काफी कुछ होगा Miss

धर्म, आस्था, वाइल्ड लाइफ, समुद्र और समृद्ध संस्कृति एक साथ मिलकर गुजरात को एक शानदार पर्यटन स्थल बनाते हैं। भारत के हर एक कोने से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी गुजरात आने वाले पर्यटकों की संख्या काफी ज्यादा होती है। सिर्फ कुछ दिनों में पुरा गुजरात घुमना संभव नहीं है लेकिन इसके कुछ महत्वपूर्ण पर्यटनस्थलों पर घुमा तो जा ही सकता है।

Folk culture

अगर आप भी बिना किसी झंझट के गुजरात के चुनिंदा पर्यटन स्थलों पर घुमना चाहते हैं तो IRCTC का 6 दिनों का Vibrant गुजरात टूर जरूर बुक करें। इंदौर से शुरू होने वाला यह टूर विमान से करवाया जाएगा।

6 दिनों में घुमें गुजरात

IRCTC का Vibrant गुजरात टूर पैकेज 6 दिन और 5 रातों का है। यह टूर इंदौर से शुरू होगा और इंदौर वापस लौटने के साथ ही यह खत्म हो जाएगी। इस साल दिसंबर में सिर्फ एक ही बार यह टूर एयरलाइंस कंपनी इंडिगो की विमान से करवाया जाएगा। IRCTC के Vibrant गुजरात टूर पैकेज के लिए 20 लोग बुकिंग कर सकेंगे। इस टूर पैकेज की बुकिंग या इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ पर जा सकते हैं।

कौन-कौन सी जगहें होंगी कवर

  • द्वारका
  • सोमनाथ
  • शासनगिर

होटल

  • द द्वारिका या समकक्ष (2 रात)
  • द ग्रैंड दक्ष या समकक्ष (1 रात)
  • गिर जंगल लॉज या समकक्ष (1 रात)
  • लॉर्ड्स इन शपर या समकक्ष (1 रात)
somnath temple

फ्लाइट का विवरण

  • 15 दिसंबर 2023 को इंदौर-राजकोट, फ्लाइट नंबर 6E-7436
  • 20 दिसंबर 2023 को राजकोट-इंदौर, फ्लाइट नंबर 6E-7426

Vibrant गुजरात टूर पैकेज की Itinerary

Day 1

इंदौर से इंडिगो एयरलाइंस के विमान से राजकोट पहुंचाया जाएगा। राजकोट से सड़क मार्ग से द्वारका ले जाया जाएगा। रास्ते में लंच करवाया जाएगा जिसका मूल्य आपको खुद चुकाना है। द्वारका के होटल में चेकइन के बाद शाम को द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन करवाया जाएगा। वापस होटल में डिनर और रुकवाया जाएगा।

Day 2

सुबह ब्रेकफास्ट के बाद बेट द्वारका (जो भगवान श्रीकृष्ण का निवास स्थान है) में घुमाने ले जाया जाएगा। वापस द्वारका लौटते समय रास्ते में नागेश्वर मंदिर में दर्शन करवाया जाएगा। शाम को खाली रखा गया है। रात को होटल में ही IRCTC डिनर करवाएगी।

dwarkadheesh temple

Day 3

सुबह ब्रेकफास्ट के बाद होटल से चेकआउट और सोमनाथ वाया पोरबंदर सड़कमार्ग से ले जाया जाएगा। रास्ते में पोरबंदर के कीर्ति मंदिर और सुदामा मंदिर में दर्शन करवाया जाएगा। शाम को सोमनाथ मंदिर में लाइट एंड लेजर शो देखकर डिनर सोमनाथ के होटल में करवाया और रात में यहीं रुकवाया जाएगा।

Day 4

सुबह होटल से ब्रेकफास्ट के बाद कुछ समय खाली रखा गया है। सोमनाथ मंदिर में दर्शन और भल्का तीर्थ के लिए। दोपहर को शासनगिर ले जाया जाएगा। रात को रुकवाया और डिनर शासनगिर के होटल में हहोगा।

Day 5

गिर नेशनल पार्क में एशियाई शेरों को उनके वास्तविक परिवेश में देखने की इच्छा है तो अहले सुबह जीप सफारी के लिए जा सकते हैं। इसका मूल्य आपको खुद से चुकाना होगा। हालांकि अहले सुबह गिर नेशनल पार्क में जंगल सफारी सीट उपलब्धता पर निर्भर करती है। इसलिए अगर इस टूर पैकेज के लिए आपने बुकिंग की है तो जीप सफारी के लिए पहले से ही इसकी आधिकारिक साइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर लें। ब्रेकफास्ट के बाद होटल से चेकआउट और राजकोट लाया जाएगा। रात को होटल में डिनर के बाद राजकोट में ही रुकवाया जाएगा।

gir forest

Day 6

सुबह ब्रेकफास्ट के बाद होटल से चेकआउट कर एयरपोर्ट पहुंचाया जाएगा। जहां से इंडिगो एयरलाइंस की ही इंदौर की फ्लाइट मिलेगी। इंदौर पहुंचने के साथ ही यह टूर खत्म होगी।

कितना होगा किराया

1 व्यक्ति का किराया 2 लोगों का किराया 3 लोगों का किराया बच्चों का किराया (बेड समेत) (5-11 साल) बच्चों का किराया (बिना बेड)(5-11 साल) बच्चों का किराया (बिना बेड, 2 से 5 साल के बीच)
₹40,500 ₹31,400 ₹30,100 ₹27,500 ₹27,500 ₹19,400

टूर पैकेज में क्या-क्या शामिल

  • इंदौर-राजकोट-इंदौर की इकोनॉमी क्लास की फ्लाइट की टिकटें।
  • 5 दिनों के लिए होटल में AC कमरों में रुकवाना।
  • बताये गये सभी जगहों पर AC वाहनों में घुमाना।
  • 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर।

टूर पैकेज में क्या नहीं है शामिल

  • इंदौर में कोई एयरपोर्ट ट्रांसफर।
  • मॉर्निंग या इवनिंग टी और लंच।
  • गिर नेशनल पार्क में जंगल सफारी का कोई खर्च।
  • कैमरा का फीस, किसी मॉन्यूमेंट में प्रवेश शुल्क।
  • कोई भी अतिरिक्त भोजन।
  • किसी स्पेशल दर्शन के लिए एंट्री फीस।

IRCTC के Vibrant गुजरात टूर पैकेज की बुकिंग या इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ पर जा सकते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+