Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IRCTC दे रहा शिलॉन्ग-काजीरंगा टूर पैकेज के साथ North-East भारत में घुमने का सुनहरा मौका

IRCTC दे रहा शिलॉन्ग-काजीरंगा टूर पैकेज के साथ North-East भारत में घुमने का सुनहरा मौका

बादलों के शहर चेरापुंजी में देखना चाहते हैं कितना बरसता है पानी...या काजीरंगा नेशनल पार्क में एक सींग वाले गैंडों से करना चाहते हैं एक मुलाकात। पूर्वोत्तर राज्यों की सादगी में खो जाना चाहते हैं लेकिन ट्रिप के दौरान किसी भी परेशानी में नहीं पड़ना चाहते। इन सभी चीजों को एक ही टूर पैकेज में समेट कर भारतीय रेलवे ने IRCTC का Splendorous शिलॉन्ग और काजीरंजा टूर पैकेज की घोषणा की है।

shillong

7 दिनों का यह टूर लखनऊ से शुरू होगा। इस टूर पैकेज के साथ IRCTC पूर्वोत्तर राज्यों में घुमने का शानदार मौका उपलब्ध करवा रहा है।

7 दिनों का टूर पैकेज

IRCTC का स्प्लेंडोरस शिलॉन्ग और काजीरंगा टूर पैकेज 7 दिन और 6 रातों का है। टूर की शुरुआत लखनऊ से होगी और वापस लखनऊ लौटने के साथ ही यह टूर समाप्त होगा। इस टूर को IRCTC इंडिगो एयरलाइंस के विमान से करवा रही है। स्प्लेंडोरस शिलॉन्ग और काजीरंगा टूर पैकेज में IRCTC ने दो टूर करवाएगी। हर टूर के लिए 30 पर्यटक बुकिंग कर सकते हैं। IRCTC के साथ इस टूर पर जाने वाले हर पर्यटक का ब्रेकफास्ट और डिनर IRCTC ही करवाएगी। IRCTC स्प्लेडोरस टूर पैकेज के बारे में विस्तृत जानकारी और इस टूर पैकेज को बुक करने के लिए आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ पर जा सकते हैं।

कौन-सी जगहें होंगी कवर

  • शिलॉन्ग
  • मॉलीनॉन्ग
  • गुवाहाटी
  • काजीरंगा

टूर की तारीख

  • 22 दिसंबर से 28 दिसंबर 2023
  • 12 जनवरी से 18 जनवरी 2024
shillong airport

विमान का विवरण

  • 22 दिसंबर'23 और 12 जनवरी'24 - इंडिगो एयरलाइंस (6E-146) लखनऊ-गुवाहाटी
  • 28 दिसंबर'23 और 18 जनवरी'24 - इंडिगो एयरलाइंस (6E-6552) गुवाहाटी-लखनऊ

होटल

22 दिसंबर से 28 दिसंबर 2023

  • शिलॉन्ग - होटल पाइनवुड या समकक्ष - 3 रात
  • काजीरंगा - ला व्यू रिसॉर्ज या समकक्ष - 1 रात
  • गुवाहाटी - होटल पैरामाउंट पैलासियो या समकक्ष - 2 रात

12 जनवरी से 18 जनवरी 2024

  • शिलॉन्ग - होटल पॉनीसुक या समकक्ष - 3 रात
  • काजीरंगा - ला व्यू रिसॉर्ट या समकक्ष - 1 रात
  • गुवाहाटी - होटल दायस्को या समकक्ष - 2 रात

IRCTC स्प्लेंडोरस टूर पैकेज की Itinerary

shillong india

Day 1
गुवाहाटी पहुंचने के बाद एयरपोर्ट से मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग ले जाया जाएगा। शिलॉन्ग के होटल में चेकइन के बाद रात को ठहरना और डिनर होटल में।

Day 2
ब्रेकफास्ट के बाद चेरापुंजी ले जाया जाएगा। वहां 7 सिस्टर वॉटरफॉल्स, नोहकालिका फॉल्स, माव्स्मई केव्स, एलीफैंट फॉल्स घुमाया जाएगा। वापस शिलॉन्ग के होटल में लाया जाएगा। रात को ठहरना और डिनर होटल में ही।

Day 3
ब्रेकफास्ट के बाद मावलिन्नॉग विलेज ले जाया जाएगा, जो एशिया का सबसे स्वच्छ गांव है। यहां लिविंग रुट ब्रिज भी स्थित है जिसे देखने का मौका मिलेगा। इसके बाद दव्की ले जाया जाएगा, जो यहां से करीब 85 किमी दूर है। यह भारत-बांग्लादेश का बॉर्डर है जहां 3 घंटे में यहां पहुंचा जा सकता है। पर्यटकों को यहां बोट राइड करने का भी मौका मिलेगा, जिसका खर्च उन्हें खुद से करना होगा। शाम को शिलॉन्ग वापस लौटकर होटल में ठहरना और डिनर।

Day 4
ब्रेकफास्ट के बाद होटल से चेकआउट कर काजीरंगा के लिए निकलना होगा। रास्ते में डॉन बॉस्को म्यूजियम, उमियम लेक (स्थानीय नाम बरापानी) में घुमाया जाएगा। काजीरंगा पहुंचकर होटल में चेकइन। रात को रुकना और डिनर काजीरंगा के होटल में।

kaziranga national park

Day 5
अहले सुबह काजीरंगा नेशनल पार्क में जीप सफारी पर जा सकते हैं, जिसका खर्च खुद से करना होगा। होटल वापस लौटकर ब्रेकफास्ट। इसके बाद होटल से चेकआउट कर गुवाहाटी के लिए निकलना है। गुवाहाटी पहुंचकर होटल में चेकइन। रात को डिनर और ठहरना गुवाहाटी के होटल में।

Day 6
सुबह मां कामाख्या मंदिर में दर्शन के लिए जाना। कामाख्या मंदिर सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक खुला रहता है। वापस होटल लौटना। शाम को सूर्यास्त के समय ब्रह्मपुत्र नदी में क्रुज पर ले जाया जाएगा। रात को ठहरना और डिनर गुवाहाटी के होटल में।

Day 7
सुबह ब्रेकफास्ट के बाद होटल से चेकआउट और एयरपोर्ट पर पहुंचाया जाएगा। लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने के साथ ही यह टूर समाप्त होगा।

नोट :- किसी भी दिन लंच IRCTC नहीं करवाएगी। वह आपको अपने खर्च पर करना होगा।

कितना होगा खर्च

दोनों टूर पैकेज के लिए खर्च :

एक व्यक्ति का खर्च दो लोगों का खर्च तीन लोगों का खर्च बच्चों का खर्च (बेड समेत)(5-11 साल) बच्चों का खर्च (बिना बेड)(02 से 11 साल)
₹61,100 ₹43,000 ₹39,900 ₹34,600 ₹25,800

maa kamakhya temple

क्या-क्या होगा शामिल

  • लखनऊ-गुवाहाटी-लखनऊ इंडिगो एयरलाइंस की टिकट।
  • डिलक्स होटल में रुकवाना।
  • लंच और डिनर।
  • साइट सीइंग के लिए नॉन एसी वाहन से ले जाया जाएगा।
  • 1 टूर मैनेजर।
  • सभी परमीट फीस।

क्या नहीं होगा शामिल

  • लखनऊ एयरपोर्ट पर कोई भी ट्रांसफर।
  • सुबह या शाम की चाय, लंच।
  • कैमरे के लिए दिया जाने वाला खर्च।
  • एंट्रेंस फीस।

IRCTC के स्प्लेंडोरस शिलॉन्ग और काजीरंगा टूर पैकेज से संबंधित अधिक जानकारी या टूर पैकेज को बुक करने के लिए IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ पर जा सकते हैं।

More News

Read more about: indian railways assam irctc
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+