Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IRCTC दक्षिण भारत दर्शन टूर पैकेज : अध्यात्म के साथ नये साल से पहले खुद को करें Refresh

IRCTC दक्षिण भारत दर्शन टूर पैकेज : अध्यात्म के साथ नये साल से पहले खुद को करें Refresh

सर्दियों की छुट्टियों में घुमने जाने का मन है लेकिन समझ में नहीं आ रहा है कि कहां जाएं, तो IRCTC ने आपकी इस उलझन को दूर कर दिया है। IRCTC सर्दियों के मौसम में खास तौर पर दक्षिण भारत टूर पैकेज की घोषणा की है। 12 दिनों के इस टूर पैकेज में दक्षिण भारत के चुनिंदा उन मंदिरों को भी शामिल किया गया है, जहां दर्शन के लिए जाने की इच्छा तो हर भारतीय के मन में होती है।

rameshwaram temple

लेकिन कभी समय तो कभी सही प्लान नहीं होने की वजह से यह ट्रिप टलता रहता है। खासतौर पर नववर्ष से ठीक पहले अध्यात्म के सागर में गोते लगाकर खुद को पूरी तरह से Refresh कर नये साल का स्वागत करने के लिए तैयार हो जाएं।

12 दिनों का दक्षिण भारत टूर

IRCTC के दक्षिण भारत दर्शन (भारत दर्शन टूरिस्ट ट्रेन से) टूर की शुरुआत गोड्डा से होगी। यह टूर 12 दिन और 11 रातों का है। खास तौर पर नये साल से पहले आध्यात्मिक परिवेश को तैयार करने के उद्देश्य से ही इस टूर पैकेज को डिजाइन किया गया है। इस टूर को भारत दर्शन टूरिस्ट ट्रेन से करवाया जाएगा। टूर के लिए कुल 790 लोग सीट बुकिंग कर सकते हैं, जिसमें से 580 सीट शयनयान श्रेणी और 210 सीटें 3AC की होंगी।

Kanyakumari

तीर्थ यात्री इस टूर पैकेज से संबंधित विस्तृत जानकारी और बुकिंग के लिए IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ पर जा सकते हैं। बता दें, यात्री इस टूर पैकेज की बुकिंग 3 श्रेणियों, इकोनॉमी, स्टैंडर्ड और कम्फर्ट में कर सकता है।

कौन-सी जगहें होंगी कवर

  • तिरुपति बालाजी मंदिर
  • मीनाक्षी अम्मन मंदिर
  • रामेश्वरम रामनाथस्वामी मंदिर
  • कन्याकुमारी मंदिर, विवेकानंद रॉक
  • श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर, त्रिवेंद्रम
Train

ट्रेन

भारत दर्शन टूरिस्ट ट्रेन

बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग

  • गोड्डा
  • भागलपुर
  • कलहगांव
  • साहिबगंज
  • बरहड़वा
  • पाकुड़
  • रामपुरहाट
  • बोलपुर शांतिनिकेतन
  • बर्द्धमान
  • कोलकाता
  • खड़गपुर
  • बालासोर
  • भद्रक
  • कटक
  • भुवनेश्वर
  • खुर्दा रोड जं.
Meenakshi Amman temple

टूर की तारीख

25 अक्टूबर से 5 नवंबर 2023

कितना होगा खर्च

श्रेणी प्रतिव्यक्ति खर्च
इकोनॉमी ₹21,300
स्टैंडर्ड ₹33,300
कम्फर्ट ₹36,400
sree padmanabhswami temple

किस श्रेणी को कौन सा होटल

श्रेणी सीट बुकिंग की श्रेणी होटल का प्रकार घुमने के लिए वाहन
इकोनॉमी शयनयान श्रेणी नॉन-एसी कमरे नॉन-एसी
स्टैंडर्ड 3AC एसी कमरे नॉन-एसी
कम्फर्ट 3AC एसी कमरे एसी
rameshwaram temple

क्या-क्या होगा शामिल

  • सुबह की चाय, ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर।
  • प्रोफेशनल टूर एस्कॉर्ट।
  • ट्रेन में सुनिश्चित सुरक्षा।
  • पूरी यात्रा के दौरान IRCTC के टूर मैनेजर का समर्थन।

क्या नहीं होगा शामिल

  • खाने का मेनू नहीं होगा।
  • रुम सर्विस का खर्च खुद उठाना होगा।
  • Itinerary में शामिल नहीं है, ऐसी जगह जाने पर उसका खर्च।
  • किसी भी मंदिर में स्पेशल दर्शन टिकट।

More News

    Read more about: irctc andhra pradesh tamil nadu
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+