भारत में पर्व-त्योहारों का सीजन कभी खत्म नहीं होता है। दुर्गापूजा-दिवाली के बाद क्रिसमस और नव-वर्ष और उसके बाद नये साल में मकर संक्रांति के साथ फिर से त्योहारों की शुरुआत हो जाती है। हर पर्व और त्योहार में भगवान के दर्शन करने, तीर्थ यात्रा पर जाने और पूजा-पाठ करने का रिवाज होता है। मकर संक्रांति और उसके बाद महाशिवरात्रि के समय IRCTC के साथ दक्षिण भारत की आध्यात्मिक टूर पर जाएं और इसे एक नये नजरिये के साथ एक्सप्लोर करें।

6 दिनों का है टूर
IRCTC का दक्षिण भारत (South India) टूर पैकेज 6 दिन और 5 रातों का है। इस टूर पैकेज की शुरुआत मुंबई से होगी और मुंबई वापस लौटने के साथ ही टूर समाप्त माना जाएगा। IRCTC यह टूर दो बार करवाएगी जिसमें पहला टूर मकर संक्रांति से ठीक 2 दिन बाद और दूसरा टूर महाशिवरात्रि के समय करवाया जाएगा। कंफर्ट श्रेणी के इस टूर का संचालन विमान द्वारा किया जाएगा। अगर आप इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं या इसे बुक करना चाहते हैं, तो IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ पर जा सकते हैं।

टूर की तारीख
- 16 जनवरी से 21 जनवरी 2024
- 7 मार्च से 12 मार्च 2024 (महाशिवरात्रि स्पेशल)
कौन सी जगहें होंगी कवर
- मदुरै
- रामेश्वरम
- कन्याकुमारी
- त्रिवेंद्रम
- कोवलम
होटल
- मदुरै
- रामेश्वरम
- कन्याकुमारी
- त्रिवेंद्रम
नोट :- सभी जगहों पर कंफर्ट श्रेणी में 3 स्टार होटल मुहैया करवायी जाएगी।

टूर पैकेज की Itinerary
Day 1
मदुरै पहुंचकर होटल में चेकइन के बाद शाम को मीनाक्षी अम्मन मंदिर में दर्शन के लिए ले जाया जाएगा।
Day 2
सुबह ब्रेकफास्ट के बाद होटल से चेकआउट और सड़क मार्ग से रामेश्वरम ले जाया जाएगा। वहां होटल में चेकइन के बाद रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन, धनुषकोडी और डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम मेमोरियल घुमाया जाएगा।
Day 3
सुबह ब्रेकफास्ट के बाद होटल से चेकआउट और सड़क मार्ग से कन्याकुमारी ले जाया जाएगा। रास्ते में रुक कर लंच करवाया जाएगा। शाम को कन्याकुमारी पहुंचकर होटल में चेकइन। उसके बाद कुमारी अम्मन मंदिर में दर्शन। अगर समय रहा तो सनसेट व्यू प्वाएंट भी ले जाया जाएगा।
Day 4
सुबह सनराइज व्यू दिखाया जाएगा। उसके बाद ब्रेकफास्ट और विवेकानंद रॉक मेमोरियल ले जाया जाएगा। इसके बाद गांधी मंडपम और सड़क मार्ग से त्रिवेंद्रम ले जाया जाएगा। रास्ते में सुचिंद्रम मंदिर और पद्मनाभपुरम पैलेस घुमाया जाएगा।

Day 5
ब्रेकफास्ट के बाद पद्मनाभस्वामी मंदिर, नपियर म्यूजियम घुमाया जाएगा। शाम को कोवलम बीच घुमाया जाएगा।
Day 6
ब्रेकफास्ट के बाद त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट ड्राप किया जाएगा, जहां से वापसी की फ्लाइट लेनी होगी।
कितना होगा खर्च
| 1 व्यक्ति की बुकिंग | ₹51,100 |
| 2 लोगों की बुकिंग | ₹39,600 |
| 3 लोगों की बुकिंग | ₹38,000 |
| बच्चे की बुकिंग (बेड समेत) | ₹33,600 |
| बच्चे की बुकिंग (बिना बेड) | ₹29,300 |
नोट :-
- बच्चों की आयु 5-11 साल।
- 02 साल तक के बच्चों का किराया बुकिंग के समय IRCTC के ऑफिस में जमा करना होगा।
- विदेशी नागरिकों का किराया और एंट्री फीस इस किराए में शामिल नहीं है।

टूर पैकेज में क्या-क्या होगा शामिल
- मुंबई-मदुरै और त्रिवेंद्र-मुंबई आने-जाने का एयर टिकट।
- सभी ट्रांसफर और साइटसीइंग एसी कोच से।
- ब्रेकफास्ट और डिनर।
- सभी एंट्री टिकट।



Click it and Unblock the Notifications














