Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गणतंत्र दिवस की छुट्टियों में IRCTC के साथ एक्सप्लोर करें Beautiful Bangalore टूर

गणतंत्र दिवस की छुट्टियों में IRCTC के साथ एक्सप्लोर करें Beautiful Bangalore टूर

गणतंत्र दिवस की छुट्टियों में दक्षिण भारत से बेहतर जगह और क्या हो सकती है। जनवरी के महीने में सुहाने मौसम में घूमने का आनंद ही अलग होता है। अगर आप भी गणतंत्र दिवस के समय घुमने जाने का प्लान है तो IRCTC का Beautiful Banglore टूर पैकेज जरूर बुक करें। 7 दिनों के इस टूर पैकेज की शुरुआत लखनऊ से होगी।
भारत की सिलिकॉन वैली बैंगलोर बेहद लोकप्रिय एक पर्यटन स्थल है।

mysore palace

दिल्ली और मुंबई के बाद अगर भारत में तेजी से उभरे किसी शहर का नाम लिया जाए तो वह बैंगलोर ही है। बैंगलोर में सिर्फ आईटी कंपनियां ही नहीं बल्कि यहां के पर्यटन स्थल भी सैलानियों को बहुत आकर्षित करती है। बैंगलोर और आसपास के क्षेत्रों में कई प्राकृतिक झीलें, संग्रहालय और आर्ट गैलरी हैं, जिन्हें देखने के लिए विदेशों से भी पर्यटक आते रहते हैं। वहीं मैसूर को सिटी ऑफ पैलेस भी कहा जाता है, जो इस टूर पैकेज का प्रमुख आकर्षण भी है। इसके अलावा मैसूर का चंदन और वृंदावन गार्डन का म्यूजिकल फाउंटेन भी पर्यटकों को अपनी तरफ खींचता है। इसके अलावा कुर्ग और उटी के शानदार नजारों को कैसे Miss किया जा सकता है, जिन्हें इस टूर पैकेज की जान भी कहा जा सकता है।

bangalore palace

7 दिनों का टूर पैकेज

IRCTC का Beautiful Banglore टूर पैकेज 7 दिन और 6 रातों का है। इस टूर पैकेज की शुरुआत लखनऊ से होती है और लखनऊ वापस लौटने के साथ ही यह टूर समाप्त हो जाएगा। IRCTC यह टूर विमान से करवाएगी। इस टूर पैकेज की सबसे खास बात है कि गणतंत्र दिवस की छुट्टियों में इस टूर पर ले जाया जाएगा। टूर की शुरुआत 24 जनवरी 2024 को होगी और 30 जनवरी 2024 को टूर खत्म होगा। IRCTC के Beautiful Banglore टूर पैकेज के बारे में विस्तृत जानकारी और बुकिंग के लिए आप IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ पर जा सकते हैं। इस टूर पैकेज की बुकिंग के लिए कुल 30 सीटें उपलब्ध हैं।

कौन-कौन से शहर होंगे कवर

  • बैंगलोर
  • मैसूर
  • ऊटी
  • कूर्ग

टूर की तारीख

24 जनवरी 2024 से 30 जनवरी 2023

विमान

  • लखनऊ से बैंगलोर - 6E 325
  • बैंगलोर से लखनऊ - 6E 196
ooty

IRCTC Beautiful Banglore की Itinerary

Day 1
लखनऊ एयरपोर्ट से सभी एक साथ एयरलाइंस कंपनी इंडिगो की विमान से बैंगलोर रवाना होंगे। बैंगलोर पहुंचकर वहां से मैसूर ले जाया जाएगा। जहां वृंदावन गार्डन घुमाने के बाद होटल में चेक इन करवाया जाएगा। रात को डिनर के बाद मैसूर के होटल में ही रुकना।

Day 2

ब्रेकफास्ट के बाद चामुंडी मंदिर ले जाया जाएगा। उसके बाद मैसूर पैलेस घुमाया जाएगा और दोपहर के बाद कूर्ग के लिए रवाना होना है, जिसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहते हैं। शाम को Raja's Seat लेकर जाया जाएगा, जहां से शानदार प्राकृतिक नजारें दिखाई देते हैं। रात को कूर्ग के होटल में डिनर और रुकना।

Day 3
ब्रेकफास्ट के दुबार एलिफेंट कैंप ले जाया जाएगा। इसके बाद कौशल नगर मॉनेस्ट्री भी घुमाया जाएगा जो भारत में तवांग मॉनेस्ट्री के बाद सबसे बड़ी मॉनेस्ट्री है। इसके बाद अब्बे वाटरफॉल घुमाया जाएगा जो कॉफी प्लांटेशन के बीट में मौजूद है। कूर्ग में कुछ और साइटसीइंग भी करवायी जाएगी। रात को डिनर के बाद कूर्ग के होटल में ही रुकना।

Day 4
ब्रेकफास्ट के बाद ऊटी के लिए निकलना है जिसे क्वीन ऑफ हिल स्टेशन भी कहा जाता है। रास्ते में पाइन के जंगल और wenlock down 9th मील शूटिंग प्वाएंट भी मिलेंगे, जो फोटो शूट, रील्स बनाने के लिए बहुत सुन्दर लोकेशन हैं। लंच के बाद बांदीपुर नेशनल पार्क ले जाया जाएगा (सफारी नहीं) जहां हिरण, हाथी, लोमड़ी और भी कई जंगली जानवर उनके प्राकृतिक परिवेश में दिख सकते हैं। शाम को ऊटी पहुंचकर होटल में चेकइन करवाया जाएगा। रात को डिनर के बाद ऊटी के होटल में ही रुकना।

coorg

Day 5
होटल से ब्रेकफास्ट कर पूरा दिन ऊटी में घुमाया जाएगा। इस 55 एकड़ में फैले सरकारी बोटानिकल गार्डन में भी घुमाया जाएगा जहां हजारों प्रकार के मसाले उगाये जाते हैं। इसके साथ ही शाम को टी फैक्ट्री, वैक्स म्यूजियम, रोज गार्डन भी घुमाया जाएगा। साथ में ऊटी लेक में बोट राइडिंग का मौका भी मिलेगा जहां कई पुरानी फिल्मों की शूटिंग भी हुई थी। शाम को शॉपिंग का मौका भी मिल जाएगा। रात को डिनर के बाद ऊटी के होटल में ही रुकना।

Day 6
ब्रेकफास्ट के बाद होटल से चेकआउट कर बैंगलोर रवाना होना है। शाम को बैंगलोर पैलेस घुमाया जाएगा और आप चाहे तो आसपास में खुद से भी घुम सकते हैं। रात को बैंगलोर के होटल में ही डिनर के बाद रुकना।

Day 7
सुबह ब्रेकफास्ट के बाद होटल से चेकआउट। अगर समय मिला तो इस्कॉन मंदिर घुमाया जाएगा। उसके बाद बैंगलोर एयरपोर्ट पर ड्रॉप, जहां से लखनऊ की फ्लाइट लेनी है।

होटल

1. मैसूर - होटल पाई विस्टा या समकक्ष - 1 रात
2. कूर्ग - होटल ली कूर्ग या समकक्ष - 2 रात
3. ऊटी - होटल प्रीति क्लासिक टावर या समकक्ष - 2 रात
4. बैंगलोर - होटल कम्फर्ट इन इंसिस या समकक्ष - 1 रात

कितना होगा किराया

सिंगल ऑक्यूपेंसी डबल ऑक्यूपेंसी ट्रिपल ऑक्यूपेंसी

बच्चों का किराया

(बेड समेत, उम्र 5-11 साल)

बच्चों का किराया

(बिना बेड, उम्र 2 से 11 साल)

₹55,250 ₹42,850 ₹40,900 ₹36,600 ₹34,100

टूर पैकेज में क्या-क्या शामिल

  • लखनऊ-बैंगलोर-लखनऊ एयर टिकट।
  • एसी वाहन में साइट सीइंग।
  • कम्फर्ट लेवल के होटल में रुकना।
  • ब्रेकफास्ट और डिनर।

टूर पैकेज में क्या नहीं शामिल

  • लखनऊ एयरपोर्ट पर ट्रांसफर की सुविधा नहीं।
  • एंट्रांस फीस।
  • सुबह और शाम की चाय और लंच।
  • कैमरा का शुल्क, ऐतिहासिक इमारतों में एंट्री फीस।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+