Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नवरात्रि पर करनी है माता वैष्णो देवी की यात्रा! IRCTC बना रही है रास्ता और भी आसान

नवरात्रि पर करनी है माता वैष्णो देवी की यात्रा! IRCTC बना रही है रास्ता और भी आसान

कहा जाता है कि माता वैष्णो देवी के दरबार में जो भी भक्त जाता है उसे माता रानी कभी खाली हाथ वापस नहीं लौटाती हैं। जम्मु के कटरा में त्रिकुटा पर्वत पर स्थित इस पवित्र गुफा में माता वैष्णो देवी 3 पिंडियों (देवी सरस्वती, काली और लक्ष्मी) के रूप में विराजमान हैं। हर साल लाखों श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए यहां आते रहते हैं।

Vaishno mata pindi

खासतौर पर नवरात्रि के समय यहां आने वाले भक्तों की संख्या दोगुनी से भी ज्यादा हो जाती है। अगर इस साल आप भी नवरात्रि के समय वैष्णो देवी के दर्शन करने जाना चाहते हैं लेकिन टूर plan को लेकर हिचकिचा रहे हैं तो IRCTC ने आपकी इस परेशानी का हल निकाल लिया है। IRCTC ने माता वैष्णो देवी टूर पैकेज जारी किया है जो हर शुक्रवार को मुंबई से शुरू होगी।

आइए इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से बताते हैं :-

6 दिनों का टूर

IRCTC ने माता वैष्णो देवी टूर पैकेज जारी किया है जो 6 दिन और 5 रातों का है। यह टूर मुंबई से शुरू होगी और मुंबई में वापस लौटने के साथ ही खत्म हो जाएगी। यह टूर मुंबई-कटरा-वैष्णो देवी-पटनीटॉप-मुंबई के रुट पर करवायी जाएगी। हर शुक्रवार को मुंबई से वैष्णो देवी के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना होगा। IRCTC के साथ इस टूर पर जाने वाले श्रद्धालुओं की बुकिंग 3rd AC में की जाएगी जिसके लिए हर शुक्रवार को 4 सीट आरक्षित रहेंगे।

Vaishno devi

यानी हर शुक्रवार को 4 श्रद्धालु IRCTC के माता वैष्णो देवी टूर पैकेज की बुकिंग कर सकेंगे। यह टूर ट्रेन द्वारा करवायी जाएगी। इस टूर पैकेज की बुकिंग के लिए आप IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ पर जा सकते हैं।

कौन सी ट्रेन

  • मुंबई बांद्रा से ट्रेन नंबर 12471
  • वैष्णो देवी कटरा ट्रेन नंबर 12472

बोर्डिंग-डी बोर्डिंग

  • मुंबई बांद्रा
  • सुरत
  • वरोदरा
  • रतलाम
  • वैष्णो देवी कटरा स्टेशन

होटल

होटल जय मां इन या समकक्ष (कटरा)।

Vaishno devi temple view

कौन-कौन सी जगहें होंगी कवर

Day 1
रात को 11 बजे मुंबई बांद्रा रेलवे स्टेशन से ट्रेन में रवाना। ऑन-बोर्ड खाना खुद से।

Day 2
कटरा पहुंचकर होटल में चेकइन। शाम को आराम करने के बाद डिनर और रात को होटल में ही ठहरना। (ब्रेकफास्ट और लंच खुद से)

Day 3
सुबह ब्रेकफास्ट के बाद माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। वापस लौटकर होटल में ही रुकना। रात को डिनर और होटल में ही ठहरना। (लंच खुद से)

Day 4
ब्रेकफास्ट के बाद पटनीटॉप ले जाया जाएगा। वहां नाथाटॉप, संसार लेक और नाग मंदिर में दर्शन के बाद शाम को कटरा वापस लौटना। डिनर के बाद रात को होटल में रुकना। (लंच खुद से)

Day 5
सुबह ब्रेकफास्ट के बाद वैष्णो माता कटरा स्टेशन से ट्रेन में सवार। रात भर की यात्रा। (ऑन-बोर्ड खाना खुद से)

Day 6
मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर पहुंचने के साथ ही टूर समाप्त।

कितना है टूर पैकेज का किराया

श्रेणी एक व्यक्ति का किराया 2 लोगों का किराया 3 लोगों का किराया बच्चों का किराया (बेड समेत) बच्चों का किराया (बिना बेड)
3rd AC ₹22,900 ₹14,500 ₹14,000 ₹11,000 ₹10,600

*बच्चों की उम्र : 5 से 11 साल

नोट :- बच्चों या ट्रिपल शेयरिंग के लिए एक्स्ट्रा मैट्रेस उपलब्ध करवाया जाएगा।

टूर पैकेज में क्या-क्या शामिल

  • ट्रेन का 3rd AC टिकट।
  • कटरा-होटल-कटरा रेलवे स्टेशन से आने-जाने के लिए नॉन-एसी गाड़ी।
  • कटरा से पटनीटॉप आने-जाने के लिए नॉन-एसी गाड़ी।
  • 3 ब्रेकफास्ट और 3 डिनर।
  • कटरा में होटल में रुकना।

क्या नहीं होगा शामिल

  • ट्रेन के किराए में कोई वृद्धि।
  • ऑनबोर्ड खाना।
  • दर्शन या सभी एंट्री टिकट।
  • कोई भी रुम सर्विस।

अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ पर जा सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+