
मध्यप्रदेश, भारत में पर्यटन के प्रमुख केंद्रों में से एक, कई सारे आकर्षणों के साथ सिर्फ देश ही नहीं विदेशी पर्यटकों को भी अचंभित करता है। आपने मध्यप्रदेश टूरिज़म का वो विज्ञापन तो देखा ही होगा,'एम.पी में दिल हो बच्चे सा!', जिसे देख कर ही आप मध्य प्रदेश की आभासी यात्रा कर आते हैं। इसमें तो कोई शक नहीं कि ये आपके मनपसंद विज्ञापनों में से एक होगा, पर क्या आपने कभी मध्य प्रदेश के उन आकर्षणों की सैर की है, जिनकों उस विज्ञापनों में उल्लेखित किया गया है।
जी हाँ, जिस तरह मध्यप्रदेश पर्यटन का ये विज्ञापन मज़ेदार और दिलचस्प है उसी तरह मध्य प्रदेश की पर्यतन स्थली भी मज़ेदार है। कई ऐतिहासिक स्मारकों, अभ्यारण्यों, रहस्यों आदि जैसी जगहों के साथ मध्यप्रदेश आपके पर्यटन का सबसे आदर्श केंद्र है। पर्यटन के इसी ख़ज़ाने में से आज हम आपको ले चलने वाले हैं मध्यप्रदेश के ऐसे ही एक रोमांचक आकर्षण की सैर पर, जो अपनी रचना के साथ-साथ नाम के लिए भी प्रसिद्द है।
आज हम आपको बता रहे हैं मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित मांडू के पर्यटन स्थल जहाज़ महल के बारे में। नाम से ही यह पर्यटकों को अपनी ओर खींच ले जाता है, और इसकी रचना के क्या ही कहने। बिल्कुल अपने नाम के अनुसार ही पानी में तैरता हुआ प्रतीत होता यह ऐतिहासिक महल। इसकी इस अद्भुत्ता के दर्शन कर पर्यटक इसकी रचना पे मंत्रमुग्ध और विस्मित होते खुद को रोक नहीं पाते।
तो चलिए हम आपको लिए चलते हैं इस विस्मयकारी रचना की सैर पर इसकी कुछ शानदार तस्वीरों के साथ।

जहाज़ महल
जहाज़ महल 515 साल पहले 1500 ईसा बाद बन कर पूरा तैयार हुआ था।
Image Courtesy:Arian Zwegers

जहाज़ महल
सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसका निर्माण इस तरह से ही किया है कि यह जल में तैरते हुआ जहाज़ की तरह दिखे।
Image Courtesy:Zishaan

जहाज़ महल
जहाज़ के दोनों ओर दो तालाब बनाये गए जिससे कि यह हूबहू पानी में गोते खाता दिखे और इसलिए इसे जहाज़ महल कहा जाता है।
Image Courtesy:Shrikrishna gokhale

जहाज़ महल
आपको यह जान कर हैरानी होगी कि इस महल का निर्माण सिर्फ महिलाओं के रहने के लिए बनवाया गया था।
Image Courtesy:Shrikrishna gokhale

जहाज़ महल
इस महल का निर्माण इस तरीके से किया गया जिससे की यहाँ रहने वाली शाही महिलाओं को सारी सुविधाएँ भी मिल सकें और पूरी सुरक्षा भी।
Image Courtesy:Varun Shiv Kapur

जहाज़ महल
मांडू मध्यप्रदेश के इंदौर से सिर्फ 90 किलोमीटर की दूरी पर है।
Image Courtesy:McKay Savage

जहाज़ महल
यह इस तरह से दो तालाबों के बीच बनवाया गया, जिससे कि यह बिल्कुल पानी में खड़ा नज़र आये और यहाँ आने वालों को जहाज़ में रहने का अनुभव मिल सके।
Image Courtesy:TaruntookThis

जहाज़ महल
इसके दोनों तरफ बने तालाब भी मानव निर्मित तालाब ही हैं, मुंज और कपूर तालाब।
Image Courtesy:TaruntookThis

जहाज़ महल
मुख्य तौर पर इन तालाबों के बीच इस महल को बनवाने का मुख्य कारण था गर्मी के दिनों में महल को ठंडा रखना।
Image Courtesy:TaruntookThis

जहाज़ महल
इन तालाबों के साथ ही महल के दोनों तरफ खूबसूरत बगीचे भी बनाये गए।
Image Courtesy:Varun Shiv Kapur

जहाज़ महल
वास्तुकला की इस अद्भुत रचना का निर्माण सन् 1469-1500 ईसवीं के बीच खिलजी राजवंश के सुल्तान घियास-उद-दिन खिलजी द्वारा करवाया गया।
Image Courtesy:Varun Shiv Kapur

जहाज़ महल
विशेष तौर पर महिलाओं के लिए बनवाये गए इस महल को हरम कहा जाता है।
Image Courtesy:Bernard Gagnon

जहाज़ महल
ऐतिहासिक दस्तावेज़ों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि यहाँ हज़ार से ज़्यादा महिलाएं रहा करती थीं, जिन्हें हरम कहा जाता था।
Image CourtesyBernard Gagnon

जहाज़ महल
महल की लंबाई लगभग 120 मीटर करीब है। महल के निर्माण के लिए प्रमुख तौर पर अफगानिस्तान के आर्किटेक्चर को नियुक्त किया गया।
Image Courtesy:Bernard Gagnon

जहाज़ महल
जहाज़ महल मध्य प्रदेश के सबसे उत्तम तरीके से संभाली गई विरासतों में से एक है, जिसकी चमक आज भी अपने इतिहास को बार-बार दोहराती है।
Image Courtesy:Bernard Gagnon

जहाज़ महल
यह मध्यप्रदेश के इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कहा जाता है कि यह व्याभिचारी राजाओं की विभिन बीवियों का वास स्थल हुआ करता था।
Image Courtesy:Bernard Gagnon

जहाज़ महल
महल में कई फव्वारे और कैनॉल बनवाये गए जिससे कि यहाँ पानी की पूर्ति की जा सके।
Image Courtesy:Varun Shiv Kapur

जहाज़ महल
महल की रचना को देखते ही साथ आप समझ जायेंगे कि राजा अपनी पत्नियों के साथ कितने मज़े करते होंगे। इनकी रचना इतनी अलीशान और दिलचस्प शैली से की गई है कि यह रचना ही खुद ब खुद अपने सुनहरे पल की कहानी बयां कर देती है।
Image Courtesy:Bernard Gagnon

जहाज़ महल
महल में कई खंभे, मेहराब और कई खपरैल से बने हुए छत महल की शोभा बढ़ाते हैं।
Image Courtesy:Bernard Gagnon

जहाज़ महल
फोटोग्राफरों के लिए महल की वास्तुकला किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
Image Courtesy:Varun Shiv Kapur

जहाज़ महल
महल के ऊपरी हिस्से से तालाबों का मनोरम दृश्य और साथ में बने बाग़ एक दिलकश नज़ारे का निर्माण करते हैं जो हमारी आँखों को एक सुकून भरे पल का अनुभव कराते हैं।
Image Courtesy:Varun Shiv Kapur

जहाज़ महल
सबसे अचंभित करने वाली बात तो यह है इस महल की कि महल के छत पर स्विमिंग पुल बने हुए हैं और उन स्विमिंग पुल तक साफ़ पानी पहुँचने की प्रक्रिया को भी बखूबी दर्शाया गया है जिनके अवशेष आज भी आपको अचंभित कर देंगे।
Image Courtesy:Zishaan

जहाज़ महल
जो चीजें आज के वास्तुकारों के लिए सारी आधुनिक सुविधाओं के साथ किसी चुनौती से कम नहीं है, वे चीजें उस समय के वास्तुकार और कारीगरों ने बड़े आराम से कर दिया जिनका नमूना आज तक हम अपनी आँखों से देख और सराह सकते हैं।
Image Courtesy:AMAN UTTAMCHANDANI

जहाज़ महल
वैसे भी जहाज़ महल की पूरी रचना का निरिक्षण कर आप उस समय के कारीगरों की उत्तम प्रतिभा की तारीफ किये बिना नहीं रह पाएंगे।
Image Courtesy:Nirde102

जहाज़ महल पहुँचें कैसे?
जहाज़ महल पहुँचने के लिए सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन है इंदौर का रेलवे स्टेशन, इंदौर जंक्शन। इंदौर रेलवे स्टेशन से मांडू लगभग 90 किलोमीटर की दूरी पर है और इंदौर से मांडू तक के लिए कई बस सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
Image Courtesy:Ankit.sharma8390

जहाज़ महल पहुँचें कैसे?
आप कोई निजी टैक्सी या कैब बुक करके भी यहाँ तक पहुँच सकते हैं। जहाज़ महल मांडू के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है, जहाँ आप किसी भी वाहन की सुविधा द्वारा आराम से पहुंच सकते हैं।
Image Courtesy:Vikramv8824

मांडू में अन्य पर्यटन स्थल
जैसा कि मांडू, मध्यप्रदेश ऐतिहासिक पर्यटन के मुख्य केंद्रों में से एक है, जहाज़ महल के अलावा यहाँ कई अन्य पर्यटन स्थल भी हैं; बाज़ बहादुर महल, रेवा कुंड, मालिक मुग़ित गुम्बद, दरया खान का मक़बरा, जामा मस्जिद,दरवाज़े और हिंडोला महल।
Image Courtesy:Chetansoni



Click it and Unblock the Notifications














