भारत का हृदय मध्यप्रदेश पर्यटकों के लिए किसी ख़ज़ाने से कम नहीं है। इसीलिए तो मध्यप्रदेश को 'भारत का हृदय' कहा जाता है। जहाँ देशी-विदेशी सैलानियों का तांता लगा रहता है। मध्यप्रदेश का इतिहास, वातावरण, प्राकृतिक सौंदर्य, संस्कृति और आलीशान ऐतिहासिक विरासतें मध्यप्रदेश को पर्यटकों के लिए स्वर्ग बनाती हैं।
आपको बतादें कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल है जिसे 'झीलों के शहर' के नाम से संबोधित किया जाता है। मध्यप्रदेश में पर्यटकों को लिए बहुत कुछ ख़ास है जिनमे से कुछ यूँ हैं जो दर्शनीय हैं। कान्हा किसली, खजुराहो,ओरछा, भोजपुर, ओंकारेश्वर, सांची, पचमढ़ी, भीमबेटका, चित्रकूट, मैहर, भोपाल, बांधवगढ़, उज्जैन, आदि। बस एक नज़र में जाने क्या क्या है ख़ास मध्यप्रदेश में।
मुफ्त कूपन्स सेल: थॉमस कुक की ओर से पाएं डोमेस्टिक पेक्केज पर 1000 रु. की छूट

खजुराहो, कामशास्त्र - अध्यात्म का पावन शहर खजुराहो
हमारे देश में खजुराहो ही ऐसी जगह जहां काम को दर्शाते मंदिर हैं.इन मंदिरों की कलात्मकता और शिल्पकारी भी देखते बनती है।
Image Courtesy:Slick-o-bot

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान
यह भारत का एक प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान हैं। बाघों का गढ़ बांधवगढ 448 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है।
Image Courtesy:Magnus Manske

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
यहां की प्राकृतिक सुन्दरता और वास्तुकला के लिए विख्यात कान्हा पर्यटकों के बीच हमेशा ही आकर्षण का केन्द्र रहा है।
Image Courtesy:Provatkrmukherjee

ग्वालियर, ग्वालियर का क़िला
ग्वालियर किले की वास्तुकला अद्वितीय है जिस पर चीन की वास्तुकला का प्रभाव देखा जा सकता है।
Image Courtesy:Aniisng7

ओरछा, किलों का हसीन शहर
ओरछा अपने मंदिरों ,महलों के कारण काफी विख्यात है।
Image Courtesy:Dey.sandip

साँची, साँची का स्तूप
सांची के स्तूप दूर से देखने में भले मामूली अर्ध गोलाकार संरचनाएं लगें लेकिन इसकी भव्यता, विशिष्टता व बारीकियों का पता सांची आकर देखने पर ही लगता है।
Image Courtesy:Ekabhishek

माण्डू, इतिहास और प्रेम का शहर मांडू
परमार शासकों द्वारा बनाए गए इस नगर में जहाज और हिंडोला महल खास हैं। यहाँ के महलों की स्थापत्य कला देखने लायक है।
Image Courtesy:Bgag

उज्जैन, उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर
महाकालेश्वर मंदिर भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह मध्यप्रदेश राज्य के उज्जैन नगर में स्थित, महाकालेश्वर भगवान का प्रमुख मंदिर है।
Image Courtesy:Rcbutcher

अमरकंटक, भारत का पवित्र एवं प्रसिद्ध तीर्थस्थल अमरकंटक
अमरकंटक में नर्मदा के उदगम स्थान के पर्वत को सोम भी कहा गया है। अमरकंटक ऋक्षपर्वत का एक भाग है, जो पुराणों में वर्णित सप्तकुलपर्वतों में से एक है।
Image Courtesy:ऋचा (वार्ता

असीरगढ़, असीरगढ़ का किला
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में स्थित है। असीरगढ का ऐतिहासिक क़िला बहुत प्रसिद्ध है।
Image Courtesy:Yashasvi nagda

भोपाल, झीलों की नगरी
भोपाल को झीलों की नगरी भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ कई छोटे-बडे ताल हैं।
Image Courtesy:Deepak sankat

चंदेरी, मध्य प्रदेश का ऐतिहासिक शहर है
बेतवा नदी के पास बसा चंदेरी पहाड़ी, झीलों और वनों से घिरा एक शांत नगर है, जहां सुकून से कुछ समय गुजारने के लिए लोग आते हैं।
Image Courtesy:Sgupta2k2

धार, धार जिला
ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से यह मध्य प्रदेश का एक महत्वपूर्ण शहर है।
Image Courtesy:Magnus Manske

इंदौर, इंदौर मध्य प्रदेश प्रान्त का एक प्रमुख शहर है
आर्थिक दृष्टि से यह मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी है। इस शहर में अनेक महल और दो बड़े विश्वविद्यालय हैं।
Image Courtesy:!dea4u

जबलपुर, संगमरमरी जबलपुर
पथरीली, बंजर जमीन और पहाड़ों से आच्छादित है। जबलपुर में आपको बेशुमार संगमरमर की चट्टानें देखने को मिलेंगी।
Image Courtesy:Ankmachine

महेश्वर,महेश्वर में देखें प्रकृति के नजारे
महेश्वर का धार्मिक महत्व तो जगजाहिर है ही, लेकिन पर्यटन के लिहाज से यहां का किला और ऐतिहासिक घाट भी खासा महत्व रखते हैं।
Image Courtesy:Bgag

शिवपुरी, भारतीय वन्यजीव का गढ़
शिवपुरी में घने जंगल है जहां एक समय पर मुगल शासक शिकार खेलने आते थे।
Image Courtesy: LRBurdak



Click it and Unblock the Notifications














