Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »झारखंड में एक ऐसी जगह जहां खुद-ब-खुद समय से आगे चलने लगती है घड़ी, क्या है रहस्य?​

झारखंड में एक ऐसी जगह जहां खुद-ब-खुद समय से आगे चलने लगती है घड़ी, क्या है रहस्य?​

लद्दाख में उस जगह के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा जहां बंद पड़ी गाड़ियां भी चुम्बकत्व बल के कारण कई मीटर आगे तक खुद से चलती जाती हैं। वृंदावन के एक मंदिर के बारे में भी आपने सुना ही होगा, जहां हर रात को भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी अपनी उपस्थिति का सबुत छोड़ जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी ऐसी जगह के बारे में सुना है जहां घड़ी समय से भी तेज दौड़ने लगती है?

high way

ऐसी जगह जहां मोबाइल आज से डेढ़ साल आगे की तारीख दिखाने लगती है? जी हां, झारखंड में रांची के पास ऐसी ही एक जगह है।

कहां घटती हैं ये रहस्यमयी घटनाएं

तैमारा घाटी झारखंड में जमशेदपुर से रांची को जोड़ने वाली NH 33 हाईवे के पास पड़ती है। लोग इस हाईवे को अक्सर 'मौत का हाईवे' कहते हैं। यह एक ऐसी जगह है जो टाइम फ्री जोन है। यानी कभी-कभी मोबाइल 1 या 2 दिन या महीने नहीं बल्कि साल के बाद का समय दिखाने लगती है। हालांकि स्थानीय लोग इसके आदि होते हैं, इसलिए वे कभी भी इस घाटी से होकर गुजरते वक्त घड़ी नहीं मिलाते हैं लेकिन यहां से होकर गुजरने वाले बाहरी लोगों को यह काफी मजेदार लगती है।

कौन सी घटनाएं इस जगह को बनाती हैं रहस्यमयी

स्थानीय लोगों का मानना है कि इस जगह से होकर गुजरते समय कई घटनाएं घटती हैं, जो इस जगह के रहस्य को और भी गहरी बनाती है। हालांकि ये घटनाएं हमेशा नहीं घटती हैं। बताया जाता है कि कभी-कभी कुछ घंटों तो कभी सिर्फ 2-3 मिनट के लिए ही ये घटनाएं घटती हैं।

  • मोबाइल में समय का अचानक बदल जाना। समय आज से कम से कम डेढ़ से 2 साल बाद का दिखाना। मतलब 2023 की जगह 2025 दिखाने लगेगा।
  • व्हाट्स ऐप पर डेट सेटिंग ठीक करने का मैसेज बार-बार आने लगता है।
  • मोबाइल की लाइट का अचानक टिमटिमाने लगना।
  • कई ऐप जो अब तक ठीक काम कर रहे थे, वे इस जगह पहुंचकर काम करना बंद कर देते हैं।
  • मोबाइल में इंटरनेट पूरी तरह से काम करना बंद कर देता है।
  • गाड़ी की स्पीड मीटर गलत रिडिंग देने लगती है, जिस वजह से एक्सीडेंट होने की संभावना बढ़ जाती है।
  • आसपास के स्कूलों में बायोमिट्रिक में तारीख गलत आने लगती है, इसलिए अटेंडेंस के लिए परंपरागत रजिस्टर का ही इस्तेमाल किया जाता है।

Take a Poll

क्यों घटती है ऐसी घटनाएं

तैमारा घाटी में इस तरह की रहस्यमयी घटनाएं क्यों घटती है, इसका वैज्ञानिक कारण आज तक कोई नहीं खोज पाया है और ना ही इसे लेकर ज्यादा शोध हुए हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस स्थान पर मैग्नेटिक फिल्ड काफी ज्यादा सक्रिय होंगी, शायद इसी वजह से समय परिवर्तन से लेकर मोबाइल में इंटरनेट का सुस्त हो जाना जैसी घटनाएं घटती हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस जगह के पास से ही होकर कर्क रेखा गुजरती है, जिस कारण ही ये रहस्यमयी घटनाएं घटती हैं।

Taimara ghati

वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने इन घटनाओं के पीछे भूतिया हाथ होने की बात भी कही है। इन लोगों का कहना है कि हाईवे पर तेज चलती गाड़ियों के सामने अचानक सफेद साड़ी में कोई औरत दिखाई देने लगती है। उसे बचाने के चक्कर में ही अक्सर यहां दुर्घटनाएं घटती हैं। वहीं एक समुह ऐसा भी है, जो यह मानता ही नहीं है कि तैमारा घाटी में कोई रहस्य भी छिपा हुआ है या यहां किसी तरह की कोई रहस्यमयी घटना घटती भी है।

बहरहाल, इस जगह की रहस्यमयी घटनाओं की वजह चाहे जो भी हो लेकिन तैमारा घाटी से होकर गुजरते समय अपने मोबाइल की घड़ी और तारीख के साथ-साथ इंटरनेट और गाड़ी का स्पीड मीटर जरूर Check कर लिजिएगा। क्या पता, कहीं आप भी इन रहस्यमयी घटनाओं के साक्षी बन जाएं।

More News

Read more about: travel jharkhand ranchi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+