Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अब पैदल नहीं माउंटेन फ्लाइट में उड़ान भरकर कैलाश-मानसरोवर का दर्शन कर रहे हैं श्रद्धालु

अब पैदल नहीं माउंटेन फ्लाइट में उड़ान भरकर कैलाश-मानसरोवर का दर्शन कर रहे हैं श्रद्धालु

जो तीर्थ यात्री कैलाश-मानसरोवर की यात्रा करना चाहते हैं, उनके लिए बड़ी खुशखबरी है। अब 20-25 दिनों की यात्रा के बाद कैलाश और मानसरोवर के दर्शन करने के दिन बीत गये। अब विमान में बैठकर महादेव के दो मनपसंद जगहों के दर्शन करने का पुण्य मिल सकेगा। नेपालगंज से कैलाश-मानसरोवर की माउंटेन फ्लाइट शुरू की गयी है।

kailash mansarovar yatra

पिछले सोमवार को पहले चार्टर्ड विमान में सवार होकर 38 भारतीय तीर्थयात्रियों ने कैलाश-मानसरोवर के दर्शन किया। विमान की खिड़की से ही कैलाश पर्वत और मान-सरोवर की मनमोहक सुन्दरता का आनंद उठाया जा सकता है। जमीन से लगभग 27000 फीट की ऊंचाई पर इस विमान को उड़ाया गया था। मिली जानकारी के अनुसार नेपालगंज से उड़ान भरने के बाद कैलाश-मानसरोवर तक पहुंचने में लगभग डेढ़ घंटे का समय लग गया था।

पैदल पहुंचते थे यात्री

कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रा तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के नगारी प्रान्त में स्थित है। यह स्थान सिर्फ हिंदुओं ही नहीं बल्कि दुनियाभर के बौद्ध, जैनियों और तिब्बत के स्वदेशी बोनपा विश्वास के अनुयायियों के लिए भी पूजनीय है। माना जाता है कैलाश पर्वत ही महादेव का निवास स्थान है। उत्तराखंड से यात्रा शुरू कर तीर्थ यात्री तिब्बत तक पहुंचते हैं। यहां तक पहुंचने के लिए करीब 53 किमी की दूरी को पैदल तय करना पड़ता था जिसमें करीब 20 से 25 दिनों का समय लग जाता था।

kailash mansarovar image

साल 2023 में कोरोना प्रतिबंधों पर ढील देने के बाद चीन ने तीर्थयात्रा मार्ग को फिर से खोल दिया था। लेकिन शुल्क में काफी अधिक वृद्धि और विशेष रूप से भारतीय तीर्थयात्रियों के वीजा संबंधित प्रतिबंधों की वजह से यह यात्रा व्यवहारिक रूप से संभव नहीं हो पायी थी। उत्तराखंड के पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हर साल जून से सितंबर तक कैलाश-मानसरोवर की तीर्थ यात्रा शुरू होती है।

शुरू किया है माउंटेन फ्लाइट

नेपाल की एयरलाइंस कंपनी श्री एयरलाइंस ने माउंटेन फ्लाइट की शुरुआत की है जो कैलाश-मानसरोवर के दर्शन करवा रही है। इस फ्लाइट सर्विस को सिद्धार्थ बिजनेस ग्रुप द्वारा संचालित किया जा रहा है। 38 भारतीय तीर्थ यात्रियों को लेकर जो पहली माउंटेन फ्लाइट कैलाश-मानसरोवर के दर्शन के लिए रवाना हुई थी उसमें देशभर के कई प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, गुजरात और उत्तर प्रदेश से तीर्थ यात्री शामिल थे।

चार्टर्ड फ्लाइट के माध्यम से यात्रियों को मानसरोवर और कैलाश पर्वत के दर्शन करवाए गये। उन्होंने बताया कि फरवरी के पहले सप्ताह में अगली चार्टर्ड फ्लाइट कैलाश-मानसरोवर के लिए रवाना होगी।

कैसे कर सकेंगे यह तीर्थ यात्रा

mansarovar

विमान से कैलाश-मानसरोवर की यात्रा के लिए निजी एयरलाइंस कंपनी श्री एयरलाइंस के आधिकारीक वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले माउंटेन फ्लाइट की टिकट ऑनलाइन बुक कर लें। तीर्थ यात्रियों को सबसे पहले नेपालगंज पहुंचना होगा। यह सड़कमार्ग से लखनऊ से करीब 200 किमी उत्तरपूर्व पड़ोसी देश नेपाल में मौजूद है।

बता दें, कोरोना महामारी से पहले हर साल नेपाल के रास्ते कैलाश मानसरोवर तक की यात्रा करीब 12 हजार यात्री किया करते थे। इसके लिए यात्रियों को नेपाल की राजधानी काठमाण्डु आना पड़ता था।

More News

    Read more about: flight kailash nepal
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+