Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कार्बी आंगलोंग भ्रमण के दौरान इन स्थलों की सैर करना न भूलें

कार्बी आंगलोंग भ्रमण के दौरान इन स्थलों की सैर करना न भूलें

कार्बी आंगलोंग असम का एक खूबसूरत जिला है, जहां आप अमरेंग, खंडुली, उमवांग , गरमपानी वन्यजीव अभयारण्य जैसे स्थलों की सैर का प्लान बना सकते हैं।

कार्बी आंगलोंग असम के दिल की धड़कन कहा जा सकता है। यह राज्य का एक खूबसूरत जिला है, जो असम के मध्य स्थित है। यह पहाड़ी क्षेत्र एक आदर्श जैव-विविधता को प्रदर्शित करता है। यहां के पहाड़ी दृश्य, वन क्षेत्र, पर्यटकों को काफी ज्यादा रोमांचित करने का काम करते हैं। यहां की मनमोहक आबोहवा के बीच आप एक शानदार अवकाश अपने परिवार या दोस्तों के साथ बिता सकते हैं।

यह पूर्वोत्तर के उन स्थलों में गिना जाता है, जहां के प्राकृतिक आकर्षणों से अधिकांश पर्यटक बेखबर हैं। कार्बी आंगलोंग में घूमने-फिरने और देखने योग्य कई शानदर स्थल मौजूद हैं, जिनका प्लान आप भ्रमण के दौरान बना सकते हैं। इस खास लेख में हमारे साथ जानिए अपने विभिन्न पर्यनट आकर्षणों के साथ असम का यह पहाड़ी स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

अमरेंग

अमरेंग

कार्बी आंगलोंग भ्रमण की शुरुआत आप यहां के लोकप्रिय पर्यटन स्थल अमरेंग से कर सकते हैं। यह एक रिवर केप है, जो दिफू से लगभग 120 कि.मी और लंका से 30 किमी की दूरी पर स्थित है। यह खूबसूरत स्थल यहां की कपिली नदी के मध्य स्थित है। कपिली असम की सबसे लोकप्रिय नदियों में एक है, जिसकी एक सहायक नदी है, जिसे हमरेंग कहा जाता है। यह खूबसूरत स्थल चारों तरफ से घने जंगलों और नीले पानी से घिरा हुआ है। प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह स्थान काफी ज्यादा मायने रखता है।

खंडुली

खंडुली

अमरेंग के अलावा आप यहां खंडुली स्थल की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह स्थल जिले के डोंका तहसील के अंतर्गत आता है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती को देखते हुए इसे पूर्व का न्यूजीलैंड भी कहा जाता है। यह स्थल खूबसूरत घास के मैदानों से भरा हुआ है, जिसकी शौंदर्यता देखते ही बनती है। यहां के घास के मैदान समतल नहीं है, इसलिए ये चांदनी रात में रेत के टिब्बों की तरह दिखते हैं। यह स्थल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के बल पर सैलानियों को काफी ज्यादा आनंदित और रोमांचित करने का काम करता है। यह स्थल हामरेन से लगभग 26 कि.मी की दूरी पर स्थित है। यह स्थल प्रकृति प्रेमियों के साथ-साथ ट्रेकर्स के लिए भी काफी ज्यादा मायने रखता है। खंडुली से उमवांग तक शानदार ट्रेकिंग रूट मौजूद है।

उमवांग

उमवांग

कार्बी आंगलोंग के पर्यटन स्थलों की श्रृंखला में आप उमवांग की सैर का प्लान बना सकते हैं। उमवांग, डोंका तहसील के अंतर्गत एक खूबसूरत गांव है, जो अपनी प्राकृतिक शौंदर्यता के लिए जाना जाता है। यहां के घास के मैदान भी देखने लायक है। यह स्थल तीनों तरफ से तीन छोटी नदियों से घिरा हुआ है। असम का यह गांव मेघालय के काफी नजदीक है। प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के साथ-साथ आप यहां ट्रेकिंग का रोमांचक आनंद भी ले सकते हैं।

गरमपानी वन्यजीव अभयारण्य

गरमपानी वन्यजीव अभयारण्य

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप यहां स्थित गरमपानी वन्यजीव अभयारण्य की रोमांचक सैर का प्लान बना सकते हैं। यह आरक्षित वन क्षेत्र 6.05 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है, जहां आप विभिन्न वनस्पतियों के साथ कई जीव-जन्तुओं को देख सकते हैं। यह इस क्षेत्र का पुराना अभयारण्य है, जहां एक गर्म पानी का कुंड भी मौजूद है। जंगली जीवों में आप यहां तेंदुआ, भौंकने वाली हिरण, जंगली बिल्ली, सांभर , गौर, हाथी आदि को देख सकते हैं। इसके अलावा आप यहां विभिन्न पक्षी प्रजातियों को भी देख सकते हैं।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

कार्बी आंगलोंग, असम का प्रसिद्ध जिला है, जहां आप परिवहन के तीनों साधनों की मदद से पहुंच सकते हैं, यहां का निकटवर्ती हवाईअड्डा दीमापुर एयरपोर्ट है, रेल मार्ग के लिए आप दिफू रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं, अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं, बेहतर सड़क मार्गों से कार्बी आंगलोंग राज्य के बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+