Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कर्नाटक का रामनगर जिला बना 'बैंगलुरु दक्षिण', पहले भी इन जगहों के बदले जा चुके हैं नाम

कर्नाटक का रामनगर जिला बना 'बैंगलुरु दक्षिण', पहले भी इन जगहों के बदले जा चुके हैं नाम

पिछले शुक्रवार को ही कर्नाटक मंत्रिमंडल ने राज्य के रामनगर (Ramanagara) जिले का नाम बदलकर बैंगलोर दक्षिण (Bengaluru South) करने पर अपनी मुहर लगा दी है। इस बारे में राज्य के मंत्री एच के पाटिल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए हमने कर्नाटक के रामनगर जिले का नाम बदलकर उसे बैंगलोर दक्षिण करने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि वित्त विभाग इस संबंध में आगे की कार्रवाई पूरी करेगी।

मंत्री ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि सिर्फ और सिर्फ जिले का नाम ही बदल रहा है, बाकी सब कुल पहले जैसा ही बना रहेगा। बताया जाता है कि यह फैसला मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। गौरतलब है कि इसी महीने के शुरुआत में राज्य के डेप्यूटि मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने मुख्यमंत्री के पास रामनगर जिले का नाम बदलकर बैंगलोर दक्षिण करने का प्रस्ताव रखा था। जिसे बाद में मंत्रिमंडल ने स्वीकार कर लिया है।

5 तालुकाओं से बना है जिला

रामनगर जिला 5 तालुकाओं से मिलकर है। अब इस जिले का नाम रामनगर न होकर बैंगलोर दक्षिण होने वाला है। दावा किया जाता है कि रामनगर जिले का नाम बदलकर बैंगलोर दक्षिण कर देने से इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी वहीं पहचान मिलेगी जो बैंगलोर को मिलती है।

रामनगर (अब बैंगलोर दक्षिण) जिला के 5 तालुका :

  • रामनगर
  • चन्नापटना
  • मगदी
  • कनकपुरा
  • हारोहल्ली

अब तक कर्नाटक के कई और शहरों के बदले जा चुके हैं नाम

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब कर्नाटक के किसी जगह का नाम बदला गया है। इससे पहले भी कर्नाटक के कम से कम 12 शहरों व जगहों के नाम बदले जा चुके हैं और उन सभी जगहों या शहरों ने अपनी नयी पहचान को बड़े ही प्यार से अपनाया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण राजधानी 'बैंगलोर' है जिसे नया नाम 'बेंगलुरु' मिला। हालांकि आज भी अधिकांश लोग इस शहर को बैंगलोर को नाम से ही जानते हैं।

पुराना नाम नया नाम
बैंगलोर (Bangalore) बेंगालुरु (Bengaluru)
मैंगलोर (Mangalore) मैंगालुरु (Mangaluru)
बेल्लारी (Bellary) बल्लारी (Ballari)
बिजापुर (Bijapur) विजयपुर या विजापुर (Vijapura)
बेलगौम (Belgaum) बेलागावी (Belagavi)
चिकमगलुर (Chikmaglur) चिकमगलुरु (Chikkamgaluru)
गुलबर्गा (Gulbarga) कालाबुरागी (Kalaburagi)
मैसूर (Mysore) मैसूरु (Mysuru)
होस्पेट (Hospet) होस्पेटे (Hospete)
शिमोगा (Shimoga) शिवमोग्गा (Shivmogga)
हुबली (Hubli) हुब्बल्ली (Hubballi)
तुमकुर (Tumkur) तुमकुरु (Tumkuru)

More News

    Read more about: bangalore karnataka india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+