रामनगरम, जिसे सिल्क सिटी (रेशम का शहर) भी कहा जाता है, बैंगलोर के दक्षिण पश्चिम में लगभग 50 किमी. की दूरी पर स्थित है और यह स्थान रामनगर जिले का मुख्यालय भी है। कर्नाटक के अन्य भागों की तरह यहाँ भी गंग, चोल, होय्सलास और मैसूर के राजाओं ने राज्य किया, परंतु सन 1970 के दौरान ‘शोले’ फिल्म की शूटिंग इस स्थान पर हुई और इस स्थान को प्रसिद्धि मिली।
रामनगर का पहाड़ी क्षेत्र रामनगरम सात बड़े पहाड़ों शिवरामगिरी, सोमगिरी, कृष्णगिरी और यतिराजगिरी, रेवन्ना सिद्धेश्वर, सिदिलाकल्लू और जल सिद्देश्वर से घिरा हुआ है। इस शहर में रेशम की अच्छी फसल होने के कारण अक्सर इसे सिल्क सिटी भी कहा जाता है। विश्व प्रसिद्द मैसूर सिल्क साड़ियाँ रामनगरम के रेशम का उपयोग करके बुनी जाती हैं। प्रकृति प्रेमी यहाँ आकर खुश होंगे क्योंकि ये पहाड़ लुप्तप्राय प्राणियों पीले गले वाली बुलबुल और लंबी चोंच वाले गिद्ध का घर हैं। यह जगह जनपद लोक के लिए घर के समान है, कर्नाटक की लोक कला और संस्कृति के लिए एक स्थान। चारों ओर अनेक पहाड़ियां होने के कारण यह जगह पर्वतारोहियों के लिए स्वर्ग के समान है और इसने पर्यटन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।
कैसे जाएं रामनगरम सड़क मार्ग द्वारा बहुत आसानी से रामनगरम तक पहुँचा जा सकता है क्योंकि यह शहर बैंगलोर - मैसूर राजमार्ग के किनारे स्थित है। पर्यटक इन दो शहरों के माध्यम से यहाँ पहुँच सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications