Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हरि निवास Palace : कश्मीर में शाही ठाठ-बाट से बितानी है छुट्टियां तो जरूर Visit करें यहां

हरि निवास Palace : कश्मीर में शाही ठाठ-बाट से बितानी है छुट्टियां तो जरूर Visit करें यहां

कश्मीर की खुबसूरत वादियों में छुट्टियां बिताने का सपना ना जाने कितने लोग देखते हैं। इस सपने को थोड़ा सा और Grand बनाते हुए क्यों ना शाही महल में इन छुट्टियों को बिताया जाए। सोचकर ही मन रोमांच से भर गया ना...। कश्मीर के शाही पैलेस में छुट्टियां बिताने का सपना आप भी पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आपको आना पड़ेगा कश्मीर के हरि निवास पैलेस में।

Hari niwas palace kashmir

जी हां, वहीं पैलेस जिसे कश्मीर के आखिरी राजा हरि सिंह ने बनवाया था। 23 सितंबर को महाराज हरी सिंह के जन्मदिवस पर हम आपको बता रहे हैं उनके हरि निवास पैलेस की खासियतें।

सबसे पहले आपको बता देते हैं कौन थे महाराजा हरि सिंह

राजा हरि सिंह कश्मीर के अंतिम शासक थे। उनकी रजामंदी के बाद ही कश्मीर का विलय भारत में हो पाया था। महाराजा हरि सिंह ऐसे डोगरा शासक थे, जिन्होंने कश्मीर में सबसे पहले लोकतंत्र की स्थापना की थी। जी नहीं, उन्होंने चुनाव नहीं करवाए थे बल्कि अपने दरबार में उन्होंने जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों को नियुक्त किया था।

palace

महाराजा हरि सिंह ने कश्मीर पर करीब 22 सालों (1922-1947) तक शासन किया था। शनिवार 23 सितंबर को डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह की 128वीं जयंती जम्मु-कश्मीर में बड़े ही धुमधाम से मनायी जा रही है। इस उपलक्ष्य में पूरे कश्मीर को दुल्हन की तरह सजाया जा चुका है।

राजा हरि सिंह का शानदार 'हरि निवास पैलेस'

kashmir palace

महाराज हरि सिंह ने तावी नदी के किनारे अपने शानदार 'हरि निवास पैलेस' की नींव रखी थी। इस पैलेस से त्रिकुट पर्वत और पूरे कश्मीर घाटी का बेहद खुबसूरत नजारा दिखाई देता है। जी हां, यह वहीं जगह है जिसकी दूसरी तरफ माता वैष्णो देवी का मंदिर स्थित है। वर्तमान समय में इस पैलेस को एक लग्जरी होटल में परिवर्तित कर दिया गया है, जहां आम लोग ना सिर्फ ठहर सकते हैं बल्कि डोगरा राजवंश के वैभव और समृद्धि का अनुभव भी कर सकते हैं।

लग्जरी होटल 'हरि निवास पैलेस'

hotel hari niwas palace

वर्ष 1990 में 'हरि निवास पैलेस' को होटल में बदल दिया गया था। वर्तमान समय में इसकी देखरेख महाराजा हरि सिंह के पोते और बहू महाराजा कुमार अजातशत्रु सिंह और कुमारानी ऋतु सिंह करते हैं। सिर्फ लग्जरी होटल ही नहीं, यहां रहने वाले सैलानियों के लिए एक और आकर्षण भी है, अमर महल पैलेस म्यूजियम। जी हां, महाराजा अमर सिंह को समर्पित इस म्यूजियम में सैलानियों को उनके समय से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और चीजें देखने का मौका मिलता है।

कौन सी सुविधाएं प्रदान करता है यह लग्जरी होटल

palace hotel
  • हरि निवास पैलेस में 40 लग्जरी कमरे हैं और हर कमरा पूरी तरह से फर्निस्ड है।
  • कमरो की सजावट में विक्टोरियन डिजाइन की झलक दिखती है।
  • सभी कमरों में एसी लगी हुई है, हालांकि कश्मीर में एसी की जरूरत काफी कम ही होती है।
  • सैटेलाइट टीवी, मिनी बार, चाय और कॉफी मेकर की सुविधा हर कमरे में उपलब्ध है।
  • कश्मीर में प्री-पेड सिम कार्ड काम नहीं करते, इसलिए सभी कमरों में STD और ISD की सुविधायुक्त टेलीफोन कनेक्शन हैं।
  • पैलेस के रेस्तरां में आपको खास कश्मीरी व्यंजनों का स्वाद चखने का मौका मिल जाएगा।
  • पैलेस के चारों तरफ हरी लॉन है, जहां पर्यटक बैठकर कश्मीर घाटी का सुकुनभरा नजारा देख सकेंगे।

More News

    Read more about: kashmir palace
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+