Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »धरती के स्वर्ग की सुंदरता देखनी हो तो दिसम्बर है बेस्ट महीना, बर्फबारी से मौसम हो जाता है रंगीन

धरती के स्वर्ग की सुंदरता देखनी हो तो दिसम्बर है बेस्ट महीना, बर्फबारी से मौसम हो जाता है रंगीन

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाला कश्मीर इन दिनों और भी ज्यादा हसीन हो गया है, जिसकी झलक देखने के लिए हर दिन पर्यटक बेकरार रह रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी दिसम्बर में कश्मीर के मौसम का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो टिकट करा लीजिए...

धरती के स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर की सुंदरता पूरे विश्व में विख्यात है। दुनिया के सभी पर्यटकों की लिस्ट में कश्मीर एक कॉमन सा डेस्टिनेशन है, जहां सभी जाना चाहते हैं। वहीं, भारतीय लोगों के लिए कश्मीर तो स्विट्जरलैंड या अलास्का के बराबर ही है। गर्मी के मौसम में सर्दी का मजा लेना हो या पहाड़ों की धूप का आनंद या फिर सर्दी में बर्फबारी के मजे, सभी के लिए कश्मीर एक बेहतर डेस्टिनेशन है।

कश्मीर में स्नोफॉल वाले स्थान

भारतीय लोगों को बर्फबारी का मौसम खूब भांता है, ऐसे में नवम्बर-दिसम्बर के महीने में कश्मीर सफेद चादरों सी दिखने लगती हैं, जहां जाना किसी हसीन सपने से कम नहीं है। ऐसे में अगर आप भी कश्मीर की सैर करना चाहते हैं तो दिसम्बर के इस महीने में टिकट करा लीजिए और पहुंच जाइए कश्मीर की वादियों में...। अगर आप अपने पार्टनर के साथ कश्मीर की सैर पर निकलते हैं तो यकीन मानिए ये ट्रिप आपकी सबसे यादगार ट्रिप होने वाली है, क्योंकि कपल्स को बर्फबारी के सीजन में घूमने का खूब मजा आता है और ऐसे में इन दिनों कश्मीर से बेहतर जगह कोई और है ही नहीं...। बर्फबारी के मजे लेने के लिए आप यहां श्रीनगर, पहलगाम, सोनमर्ग व गुलमर्ग की सैर कर सकते हैं।

kashmir

कश्मीर जाने से पहले कर लें ये तैयारियां...

कश्मीर जाने के लिए इन दिनों सभी बेकरार हैं लेकिन ध्यान रखिए नवम्बर-दिसम्बर का महीना है, ठंड भी जबरदस्त होगी। ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखें और सावधानी रखते हुए अपनी सैर करें...

1. गर्म कपड़े साथ जरूर रखें।
2. जूते व गर्म मोजे साथ रखें (कोशिश करें की कपड़ों वाले जूते ना लें)..।
3. वूलेन कैप व हाथ के दस्ताने भी रखना ना भूलें।
4. रेनकोट भी साथ रखें।
5. मॉस्चराइजर क्रीम भी साथ रखें।
6. जरूरी दवाईयां भी साथ रखना ना भूलें।

kashmir

पौराणिक काल से जुड़ा है कश्मीर का अस्तित्व

कश्मीर बेहद सुंदर है, इसमें कोई संदेह नहीं लेकिन इसका इतिहास भी बेहद प्राचीन है। कहा जाता है कि प्रकृति के इस खूबसूरत व नायाब नगीने को ऋषि कश्यप ने बसाया था और उन्हीं के नाम पर इसका नाम कश्मीर पड़ा। उस समय ये पूरी वादियों पानी से भरी हुई थी, जहां एक नागराज भी रहा करता था। यहां पर ऋषि कश्यप और माता सती भी रहा करती थी, जिन्होंने नागराज को हराकर इस जगह का सारा पानी झेलम नदी के रास्ते बहा दिया।

kashmir

कश्मीर का प्राचीन नाम क्या है?

जब इस स्थान पर ऋषि कश्यप रहा करते थे, तब इसका नाम सतीसर हुआ करता था, जो बाद में बदलकर कश्मीर में तब्दील हो गया और हजारों सालों से इसे कश्मीर नाम से ही जाना जाता है। कहा ये भी जाता है कि इस स्थान का नाम कश्यपमर था, जिसका अर्थ है- कछुओं की झील..., जो आगे चलकर कश्मीर के नाम से प्रसिद्ध हो गया और तब से इसे कश्मीर के नाम से ही जाना जाता है। प्राचीन काल में यहां हिंदू आर्य राजाओं का राज था।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Read more about: कश्मीर kashmir
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+