Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कश्मीर घाटी में दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, आ गयी कंफर्म तारीख, PM मोदी कब दिखाएंगे हरी झंडी?

कश्मीर घाटी में दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, आ गयी कंफर्म तारीख, PM मोदी कब दिखाएंगे हरी झंडी?

कश्मीर घाटी में ट्रेन शुरू करने का 70 सालों पुराना सपना, अब साकार होने वाला है। अगले महीने ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर घाटी में देश की पहली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ ही कश्मीर घाटी पहली बार देश के दूसरे हिस्सों से रेल मार्ग के माध्यम से जुड़ जाएगी। पिछले लंबे समय से दिल्ली से कश्मीर तक के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने की खबरें आ रही थी।

क्या इसके बाद दिल्ली से कश्मीर तक के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को भी शुरू कर दिया जाएगा? कब कश्मीर से कटरा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर पीएम मोदी रवाना करने वाले हैं?

vande bharat jammu

कब से शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को कटरा के कश्मीर घाटी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। यह न सिर्फ कश्मीर घाटी में चलने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी बल्कि घाटी की पहली ट्रेन भी होगी।

अब तक वंदे भारत एक्सप्रेस संगलदान से बारामूला तक चलती है। लेकिन अब पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला को पार कर श्रीनगर होते हुए उत्तर कश्मीर के बारामूला से रियासी जिले में कटरा तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी। रास्ते में यह ट्रेन चिनाब नदी पर बनी दुनिया की सबसे ऊंची रेलवे पुल से होकर भी गुजरेगी।

Take a Poll

क्या दिल्ली से सीधी कश्मीर तक चलेगी ट्रेन?

Zee की मीडिया रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से दावा किया गया है कि दिल्ली या देश के किसी भी और हिस्से से कश्मीर के लिए अभी कोई सीधी ट्रेन नहीं होगी। यात्रियों को कटरा उतरना होगा और यहां से ट्रेन बदलकर कश्मीर घाटी तक का सफर तय करना होगा।

या फिर जम्मू में उतरकर भी यात्री कश्मीर घाटी के लिए दूसरी ट्रेन पकड़ सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि जम्मू रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म की संख्या में वृद्धि और विस्तार का काम किया जा रहा है। इस काम के पूरा होने के बाद इस साल जुलाई-अगस्त तक घाटी के लिए जम्मू से ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

srinagar vande bharat

एंटी फ्रिजिंग सिस्टम से लैस होंगी यह ट्रेन

बताया जाता है कि इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस दूसरी ट्रेनों से काफी अलग होगी। इन ट्रेनों का निर्माण चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में किया गया है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस शून्य से 20 डिग्री नीचे तक का तापमान झेलने के लिए तैयार की गयी है।

इन ट्रेनों में लोको मोटिव के सामने की कांच, पेयजल की पाइप आदि को एंट्री फ्रिजिंग सिस्टम से लैस किया गया है ताकि बेहद ठंडे मौसम में भी ट्रेनों को चलने में कोई परेशानी न हो। इसके साथ ही ट्रेन में शैटरप्रूफ खिड़कियां लगायी गयी है और चालक की विंडशिल्ड पर एंट्री फ्रॉस्ट सिस्टम भी लगाया गया है।

chenab bridge vande bharat

बता दें, कश्मीर घाटी में ट्रेन सेवाओं के शुरू होने से बर्फबारी से लेकर किसी भी प्राकृतिक अथवा मानव निर्मित कारणों से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग के बंद होने का डर अब लोगों के मन से गायब हो जाएगा। ट्रेन से होकर सभी मौसम में माल ढुलाई की जा सकेगी, कश्मीर घाटी के लोग देश के दूसरे हिस्सों से जुड़ सकेंगे और पर्यटकों को भी यहां तक पहुंचने में सुविधा होगी जिससे पर्यटन का भी विकास होगा।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+