Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »विस्टाडोम कोच से कश्मीर के शानदार नजारों का 4 महीनों तक लुत्फ उठा सकेंगे पर्यटक

विस्टाडोम कोच से कश्मीर के शानदार नजारों का 4 महीनों तक लुत्फ उठा सकेंगे पर्यटक

जन्नत का सफर अब और भी सुहाना होने वाला है। जी हां, धरती के स्वर्ग कश्मीर में ट्रेन का सफर रोमांच से भरपुर होने वाला है, क्योंकि अगले 4 महीनों तक कश्मीर की पहली लग्जरी एसी विस्टाडोम कोच वाली ट्रेन का संचालन किया जाएगा। उत्तर रेलवे ने इस ट्रेन की शुरुआत स्थानीय यात्रियों की सुविधा और पर्यटकों को और भी बेहतर अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से ही शुरू किया है।

train coach

19 अक्टूबर की दोपहर को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बता दें, पर्यटन की अपार संभावनाओं के मद्देनजर ही साल 2017 में तत्कालिन रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने कश्मीर में विस्टाडोम ट्रेन चलाने की घोषणा की थी। इस ट्रेन का ट्रायल रन करीब 2 माह पहले ही सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।

किन स्टेशनों के बीच चलेगी ट्रेन

विस्टाडोम कोच वाली अत्याधुनिक एसी ट्रेन को रामबन जिले के बनिहाल से बड़गाम स्टेशन के बीच चलाया जा रहा है। यह ट्रेन 19 अक्टूबर 2023 से 18 जनवरी 2024 तक चलेगी। यानी अगले 4 महीनों के दौरान कश्मीर जाने वाले पर्यटकों को इस ट्रेन की सवारी करने का मौका मिलेगा। इस समयकाल के दौरान यह ट्रेन कुल 184 फेरे लगाएगी। दावा किया जा रहा है कि इस ग्लास सीलिंग ट्रेन से पर्यटकों को सर्दियों में बर्फ से ढंके पहाड़ तो गर्मियों में केसर के खेत और शरद ऋतु में सुनहरे पत्तों से भरे चिनार के पेड़ों की खूबसूरती को निहारने का मौका मिलेगा।

क्या होगा समय

बड़गाम से बनिहाल के बीच विस्टाडोम कोच वाली एसी ट्रेन हर दिन सुबह 9.30 बजे खुलेगी। वहीं बनिहाल स्टेशन से बड़गाम के लिए यह ट्रेन शाम को 5.30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन फिलहाल हर रोज एक ही चक्कर लगाएगी। इस दौरान यह लगभग 90 किमी की दूरी तय करेगी। रास्ते में कई अहम पड़ाव जैसे श्रीनगर, अवंतीपोरा, अनंतनाग और काजीगुंड से होकर भी यह ट्रेन गुजरेगी। रेलवे अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार पहले चरण की सफलता के बाद इस सेवा को बनिहाल से बारामुला तक बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही कई अन्य ट्रेनों में भी विस्टाडोम कोच जोड़े जाएंगे।

kashmir

कितना होगा किराया

मिली जानकारी के अनुसार 90 किमी के सफर के दौरान यह ट्रेन कुल 12 स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इस ट्रेन का किराया ₹180 से ₹200 के बीच हो सकता है। यात्री चाहे तो इस यात्रा के दौरान वे पहले से ऑर्डर किया हुआ नाश्ता/खाना भी एंजॉय कर सकते हैं। सफर के दौरान यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ उनकी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। चुंकि विस्टाडोम कोच वातानुकूलित होते हैं, इसलिए ये गर्मी में ठंडक और ठंड में गर्मी का अनुभव करवाएंगे।

क्या-क्या मिलेगी सुविधा

  • एक विस्टाडोम एसी कोच में 40 सीट होंगी।
  • कांच की पारदर्शी बड़ी-बड़ी खिड़कियां होंगी।
  • 360° पर घुमने वाली आरामदायक सीटें होंगी।
  • इनबिल्ट जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली।
  • ग्लास रूफ के कारण हर तरफ का नजारा आसानी से दिखाई देगा।
  • स्वचालित दरवाजा।
  • सीसीटीवी कैमरा।

More News

    Read more about: kashmir travel tourism
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+