Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत गांव-कसोल

हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत गांव-कसोल

कसोल पार्वती घाटी का एक छोटा सा और बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है

हिमाचल प्रदेश का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में शिमला और कुल्लू-मनाली का नाम आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, हिमाचल प्रदेश में शिमला और कुल्लू मनाली के अलावा भी बहुत सी ऐसी जगह मौजूद है जहां आपको कुल्लू मनाली जैसे बर्फीले पहाड़ भी मिलेंगे और ढेर सारा एडवेंचर भी।

जी हां, हिमाचल प्रदेश में एक ऐसा ही गांव है कसोल, जोकि पार्वती नदी के किनारे बसा हुआ है। कसोल पहले टूरिस्ट्स के बीच ज्यादा प्रसिद्ध नहीं था, लेकिन अब यह छोटा सा हिल स्टेशन भी टूरिस्ट्स के बीच खासा पॉपुलर होता जा रहा है।

हिमालय के खूबसूरत नज़ारे देखने के लिए ज़रूर आएं कौसानी में!

पार्वती नदी के किनारे बसा हुआ गांव कसोल कुल्लू से महज 40 किलो-मीटर की दूरी पर स्थित है।कसोल गांव एडवेंचर प्रेमियों के लिए बेहद खास है, क्योंकि वे यहां आराम से प्रकृति की गोद मे तारो की छांव का आनन्द ले सकते हैं।

भारत में बसा 'छोटा स्विट्ज़रलैंड'- चोपता!

गांव कसोल हिमाचल प्रदेश के और हिल स्टेशन की तरह ज्यादा लोकप्रिय नही है जिस कारण आपको यहां टूरिस्ट्स की भीड़भाड़ भी काफी कम मिलेगी।

तो चलिए आज हम कसोल की तस्वीरों के साथ उसकी एक छोटी सी यात्रा कर आते हैं

कहां है कसोल

कहां है कसोल

कसोल कुल्लू से महज 40 किलो-मीटर की दूरी पर बसा हुआ है। कसौल गांव भुंतर-मणिकर्ण के रूट का बीच मे आता है।

कसोल जाने का उचित समय

कसोल जाने का उचित समय

कसोल जाने का उचित समय मार्च से मई तक है। इस दौरान यहां का मौसम बेहद ही सुहावना रहता है।

पार्वती घाटी

पार्वती घाटी

पार्वती नदी के किनारे को पार्वती घाटी के नाम से जाना जाता है। यह घाटी टूरिस्ट्स के बीच एडवेंचर के लिए खासा प्रसिद्ध है। इस घाटी के आसपास कई ट्रेकिंग स्थल भी है।

कसोल में घूमने की जगह

कसोल में घूमने की जगह

कसोल में घूमने के लिए काफी जगह है जैसे-पार्वती नदी, खीर गंगा चोटी, मलाना, तोष गांव,मणिकर्ण और भुंतर आदि है।

कसोल से कुल्लू

कसोल से कुल्लू

कसोल से कुल्लू 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कसौल हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक है।

कसोल में ट्रैकिंग

कसोल में ट्रैकिंग

कसोल ट्रेकिंग लवर्स के लिए बेहद खास है। यहां ट्रेकिंग के लिए खीर गंगा ट्रेक, मलाना, द ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क ट्रेक आदि है जो कसोल के पास से गुजरते हैं।

मनमोहक कसोल

मनमोहक कसोल

पार्वती नदी के किनार खड़े देवदार और चीड़ के पेड़ से कसोल को और भी खूबसूरत बनाते हैं।अगर आप भी हिमालय की तलहटी में बसे कसोल को देखना चाहतें है तो फ़ौरन ट्रिप प्लान कर डालिए।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+