Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »केरल : सिर्फ बैकवाटर ही नहीं 'भगवान के अपने देश' में और भी बहुत कुछ है जिसे कर सकते हैं Enjoy

केरल : सिर्फ बैकवाटर ही नहीं 'भगवान के अपने देश' में और भी बहुत कुछ है जिसे कर सकते हैं Enjoy

पिछले कुछ दिनों से केरल खबरों की सूर्खियों में छाया हुआ है। राज्य के वायनाड जिले में हुए भू-स्खलन में 350 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी, सैंकड़ों लोग अभी भी लापता हैं। पिछले कई दिनों से नकारात्मक वजहों से खबरों में छाए केरल, जिसके बारे में कहा जाता है कि भगवान ने बड़ी ही फुर्सत से इसे सजाया है, के बारे में आज हम कुछ अच्छी बातें भी कर लेते हैं।

यह तो आप भी मानेंगे कि केरल की प्राकृतिक सुन्दरता लोगों को सम्मोहित करती है। अगर थोड़ी सावधानी के साथ प्लान बनाया जाए तो मानसून के इस मौसम में भी केरल में जब हरियाली अपने चरम पर है, तब आप एक अच्छी ट्रिप पर जा सकते हैं। लेकिन देखेंगे क्या?

kerala

केरल में जब भी लोग घूमने जाने के बारे में सोचते हैं, तब हरियाली के साथ-साथ लोगों के मन में बैकवाटर की ही तस्वीर उभरती है। पर यकीन मानें, केरल में बैकवाटर के अलावा और भी बहुत कुछ है, जिसे आप एंजॉय कर सकते हैं।

मसाले

गोवा की तरह ही केरल में बिना मसालों के बगीचे में घूमें और वहां से अपनी पसंदीदा सुगंधित शुद्ध मसाले खरीदे बिना घर वापस नहीं लौटना चाहिए। केरल ऐसा राज्य है, जो दालचीनी, काली मिर्च, लौंग और इलायची का प्रमुख उत्पादक है।

spices in kerala

केरल से खरीदकर लायी गयी ये A1 गुणवत्ता वाले मसाले न सिर्फ आपके खाने का जायका बढ़ा देंगे बल्कि जितनी बार आप इन्हें इस्तेमाल करेंगे, आपको केरल की याद भी दिलाएंगे। आप केरल से अच्छी गुणवत्ता वाले इन शुद्ध मसालों को खरीदकर अपनों को गिफ्ट भी कर सकते हैं।

चाय और कॉफी

केरल में चाय के बागानों के साथ-साथ कॉफी के बागान भी काफी फेमस हैं। भू-स्खलन से प्रभावित वायनाड जिले का एक बड़ा हिस्सा प्रभावित है। इस वक्त वहां जाना सुरक्षित नहीं माना जा रहा है लेकिन केरल के दूसरे सुरक्षित हिस्सों में आप इन्हें एंजॉय कर सकते हैं।

tea garden kerala

केरल में काफी अच्छी क्वालिटी के चाय और कॉफी मिलते हैं, जो आपकी सुबह को तरोताजगी से भर सकते हैं। यहां से आप फ्रेश फिल्टर कॉफी की अच्छी रेंज भी खरीद सकते हैं या चाहे तो कॉफी बिन्स भी खरीद सकते हैं जिन्हें अपनी सुविधानुसार ग्राइंड कर आप कॉफी एंजॉय कर सकते हैं।

kerala view

हैंडीक्राफ्ट

जिन लोगों को हैंडीक्राफ्ट के सामानों से अपने घरों को सजाना अच्छा लगता है, उनके लिए केरल एक जन्नत है। यहां बुने हुए चटाई से लेकर टोकरियां तक, कथकली मुखौटा, लकड़ी से बनी कई तरह की सजावती सामान आदि आपके घर में चार चांद लगा देंगी। अगर आपको देसी सामानों से प्यार है तो केरल से वापस लौटते समय इन चीजों के लिए अपने बैग में जगह जरूर बनाएं।

kasavu saree

कसावु साड़ी

केरल का परंपरागत कसावु साड़ी एक ऐसी साड़ी है, जो हर भारतीय महिला की अलमारी में जरूर होनी चाहिए। हाथों से बनायी जाने वाली ये साड़ियां केरल की परंपरा और संस्कृति को दर्शाने के साथ-साथ केरल की पहचान भी बन चुकी हैं। आपने भी गौर किया होगा कि किसी भी पर्व-त्योहार के मौके पर महिलाएं और युवतियां कसावु साड़ियां जरूर पहनती हैं, जो सफेद रंग की सुनहरी बॉर्डर वाली होती है।

kerala ayurveda

आयुर्वेदिक सामान

केरल सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में आयुर्वेदिक चिकित्सा के लिए मशहूर है। यहां पुराने जमाने में अपनायी जाने वाली पद्धतियों के आधार पर ही आज भी चिकित्सा की जाती है। केरल में मिलने वाले हर्बल तेल, सौन्दर्य उत्पाद और दवाईयां ऐसी हैं, जो आपको दुनिया तो छोड़िए देश के किसी और शहर में भी नहीं मिल सकेगी। इसलिए जब केरल जाएं तो इन सामानों की एक लिस्ट बनाकर जरूर ले जाएं।

Aranmula kannadi

खुशकिस्मती भी लेकर आएं

जी हां, भगवान के अपने देश में जाएंगे और वहां से खुशकिस्मती साथ लेकर न आएं, ऐसा नहीं हो सकता है। केरल की ट्रिप पर वहां बनने वाले अर्नमुला कन्नडी जरूर साथ लेकर आएं। यह एक प्रकार का मिश्र धातु से बना आईना होता है, जिसे हाथों से तैयार किया जाता है। इसे सिर्फ अर्नमुला गांव में ही बनाया जाता है, जो खुशकिस्मती का प्रतीक माना जाता है। इसलिए केरल से इसे साथ लेकर जरूर आएं।

More News

    Read more about: travel kerala
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+