Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »फिर से खुली केरल के वागामोन में मौजूद देश की सबसे लंबी ग्लास ब्रिज, जानिए क्या है Safety Tips!

फिर से खुली केरल के वागामोन में मौजूद देश की सबसे लंबी ग्लास ब्रिज, जानिए क्या है Safety Tips!

त्योहारों के सीजन में अगर आप केरल घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी ही अच्छी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो केरल में स्थित वागामोन ग्लास ब्रिज (Vagamon Glass Bridge) को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। यह ग्लास ब्रिज न सिर्फ केरल और दक्षिण भारतीयों के लिए ही नहीं बल्कि भारत में सबसे लंबी ग्लास ब्रिज होने की वजह से केरल में घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए भी बड़ी ही खास है।

लगभग 125 दिनों तक सुरक्षा कारणों से बंद रखने के बाद आखिरकार इसे फिर से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।

kerala vagamon glass bridge reopened

भारत की है सबसे लंबी ग्लास ब्रिज

केरल के कोलहलमेडू गांव में स्थित वागामोन ग्लास ब्रिज यहां आने वाले पर्यटकों को केरल की हरियाली और शानदार प्राकृतिक नजारों को एंजॉय करने का मौका देता है। इस ब्रिज पर खड़े होकर पर्यटक कुट्टीकल, कोक्कयार और मुंडकयम जैसे क्षेत्रों को देख सकते हैं। वागामोन ग्लास ब्रिज भूमि से लगभग 3,600 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। करीब 40 मीटर लंबा यह ग्लास ब्रिज भारत की सबसे लंबी ग्लास ब्रिज है।

इस ब्रिज के पास एडवेंचर पार्क भी है, जहां आप स्काई साइक्लिंग, स्काई विंग, जाएंट स्विंग, स्काई रोलर, जिपलाइन और रॉकेट इनजेक्टर आदि रोमांचक गतिविधियों का आनंद भी ले सकते हैं। ग्लास ब्रिज पर एक बार में करीब 15 लोग खड़े हो सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट में केरल के इडुक्की जिला टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल के सचिव जीतिश जोश ने बताया कि जिस दिन यह ग्लास ब्रिज खुला, उसी दिन करीब 600 पर्यटक यहां घूमने पहुंचे। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) कोझीकोड द्वारा सुरक्षा जांच करने और उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद ही इस ब्रिज को फिर से खोलने की अनुमति दी गयी है। NIT ने सिर्फ सुरक्षा जांच ही नहीं बल्कि इस ब्रिज और यहां घूमने आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कई कड़े सुरक्षात्मक नियमों को लागू करने की सिफारिश भी की है।

kerala glass bridge reopened

क्या है ग्लास ब्रिज की टाइमिंग और एंट्री शुल्क?

त्योहारों के सीजन में मानसून के तुरंत बाद केरल में घूमने जाने और उसकी हरियाली का लुत्फ उठाने का प्लान बनाने वाले सभी पर्यटक वागामोन ग्लास ब्रिज पर घूमने के लिए जरूर जाते हैं। यह ब्रिज सुबह 9.30 बजे से शाम को 5.30 बजे तक खुला रहता है। ब्रिज की एंट्री फीस प्रति व्यक्ति ₹250 है। लेकिन ग्लास ब्रिज पर जाने से पहले मौसम के बारे में जरूर पता कर लें। अगर मौसम खराब हुआ तो ब्रिज को सुरक्षा के दृष्टिकोण से बंद कर दिया जा सकता है।

जिन बच्चों को चलना आता है, भले ही वो किसी भी आयुवर्ग के क्यों न हो, उन्हें इस ब्रिज पर प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। लेकिन जिन बच्चों ने अभी तक चलना नहीं सीखा है और उन्हें गोद में उठाकर लेकर जाना पड़ेगा, उन्हें सुरक्षा कारणों से इस ब्रिज पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा जिन वरिष्ठ नागरिकों को भी चलने-फिरने में तकलीफ होती है, उन्हें भी इस ब्रिज पर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

वागामोन ग्लास ब्रिज पर घूमने जाते समय इन बातों गांठ बांध लें :

  • ग्लास ब्रिज पर घूमने के लिए सभी पर्यटकों को अधिकतम 6 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • ग्लास ब्रिज पर दौड़ना सख्त मना है। पर्यटकों को ब्रिज पर चलते समय ध्यानपूर्वक रेलिंग को पकड़कर चलने की सलाह दी जाती है।
  • जिस दिन ग्लास ब्रिज पर आने वाले पर्यटकों की संख्या ज्यादा होती है, उस दिन ब्रिज पर प्रवेश करने के लिए 2 से 3 घंटों का इंतजार करना पड़ सकता है।
  • ग्लास ब्रिज पर प्रवेश करने का इंतजार करते हुए आप पास के ही एडवेंचर पार्क में घूम आ सकते हैं।
  • ग्लास ब्रिज का टिकट खरीदते समय, उस पर अंकित टाइम स्लॉट पर जरूर ध्यान दें। उसका पालन करना अनिवार्य है।

More News

    Read more about: kerala travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+