Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मानसून में केरल के मुन्नार की ट्रिप को कैसे बनाएं Best, कौन सी जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर!

मानसून में केरल के मुन्नार की ट्रिप को कैसे बनाएं Best, कौन सी जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर!

केरल के पश्चिमी घाट में स्थित प्राकृतिक सुन्दरता से भरपूर हिल स्टेशन मुन्नार। कोहरे से ढके पहाड़, चाय के बागान और जहां तक नजर जाएं बस हरियाली। जी हां, यहीं तो है मुन्नार, जिसकी प्राकृतिक सुन्दरता में लोग बस खो जाते हैं। समुद्रतल से करीब 1600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मुन्नार में मौसम आमतौर पर ठंडा और सुहावना ही बना रहता है। मानसून के मौसम में तो यह पूरा हिल स्टेशन बस हरे रंग की चादर में लिपटा नजर आता है, जिसे देखने भर से दिलोदिमाग ताजगी से भर जाता है।

यहीं वजह है कि मुन्नार सिर्फ देसी ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों की फेवरेट लिस्ट में भी शामिल होता है। लेकिन मानसून की ट्रिप पर मुन्नार में और आसपास की वो कौन सी जगहें हैं, जिन्हें जरूर एक्सप्लोर किया जाना चाहिए!

munnar kerala

चलिए जान लेते हैं -

चाय के बागान और चाय का म्यूजियम

चाहे मुन्नार के बारे में बात करें या केरल, इसकी हरियाली में खोना अनिवार्य होता है। मुन्नार में अपने ट्रिप की शुरुआत टाटा टी म्यूजियम से करें। यहां आपको पता चलेगा भारत में चाय का इतिहास क्या है, चाय का उत्पादन कैसे होता है और कैसे यह आपके ड्राईंग रुम में आपके फेवरेट प्याले तक पहुंचता है। इस जगह आने पर आप महसूस करेंगे कि इस म्यूजियम की हवाओं में ही चाय की खुशबू है।

अगर आपका मन हो तो आप चाय के बागानों में काम करने वाले मजदूरों के साथ भी कदमताल मिला सकते हैं और उनके साथ चाय की पत्तियां तोड़ने के काम में भी हाथ बंटा सकते हैं। यहां आप चाहे तो चाय की चुस्कियों का आनंद भी उठा सकते हैं और स्थानीय चाय खरीदकर घर भी ले जा सकते हैं।

nilgiri tahr

एराविकुलम नेशनल पार्क की सैर

मानसून के मौसम में जब भी मुन्नार जाएं तो एराविकुलम नेशनल पार्क जरूर जाएं। यहां आपको विलुप्तप्राय प्राणी नीलगिरी तहर देखने का मौका मिल सकता है। यह पार्क उन लोगों के लिए जन्नत है जिन्हें ट्रैकिंग करना और प्राकृतिक जगहों पर समय बिताना खूब पसंद है।

दक्षिण भारत की सबसे ऊंची पहाड़ी अनामुडी पीक को करीब से देखने और ट्रैकिंग का मौका भी यहां से मिलेगा। पश्चिमी घाट का हिस्सा होने के कारण यहां आपको भरपूर हरियाली देखने को मिलेगी। अगर आप यहां वाइल्डलाइफ को एंजॉय करना चाहते हैं तो दिन चढ़ने या गर्मी बढ़ने के बाद नहीं बल्कि अहले सुबह आ जाएं।

अट्टूकड वाटरफॉल

मानसून के समय पश्चिमी घाट का एक महत्वपूर्ण आकर्षण जगह-जगह बनने वाले छोटे-बड़े वाटरफॉल्स होते हैं, जिनसे केरल और मुन्नार भी अछूता नहीं है। मानसून के समय मुन्नार के अट्टूकड वाटरफॉल में पानी की मात्रा में काफी वृद्धि हो जाती है, जो इसकी सुन्दरता में चार चांद लगा देता है। आसपास का पूरा इलाका उस समय हरियाली से भर जाता है। यह जगह मानसून के समय फोटोग्राफी के लिए आदर्श होती है। भले ही आप नेचर फोटोग्राफी करते हो या फिर मॉडलिंग दोनों तरह की फोटोग्राफी के लिए यह जगह बिल्कुल आदर्श बन जाता है।

lake and boating kerala

कुंडला झील में पैडल बोटिंग या मट्टूपेट्टी डैम में बोट राइड

आपको बोटिंग का शौक है लेकिन आपको कैसी बोटिंग पसंद है? पैडल बोटिंग अथवा बोट राइड में बैठकर एंजॉय करना। आपको जैसी बोटिंग पसंद है, वैसा ही विकल्प आपको मुन्नार में मिल जाएगा। अगर आप पैडल बोटिंग करना चाहते हैं तो कुंडला झील में जाएं। जंगल और चाय के बागानों से घिरा यह झील सुबह के समय या फिर दोपहर में घूमने के लिए बेस्ट जगह है।

यहां दोपहर में गर्मी होने के बावजूद आप राहत का अनुभव करेंगे। लेकिन आपको अगर बोट राइडिंग पसंद है तो मट्टुपेट्टी बांध और झील पर जाएं। यहां शांत परिवेश में नीले साफ पानी में बोट राइडिंग को भरपूर एंजॉय कर सकते हैं। अगर आपकी किस्मत अच्छी हुई तो यहां झील के किनारे आपको हाथी और कई प्रजातियों के पक्षी भी नजर आ जाएंगे।

munnar misty hill

वन्य जीवों को उनके प्राकृतिक निवास में देखें

अगर आप वन्यजीव प्रेमी हैं तो मुन्नार के चिन्नार वाइल्डलाइफ सैंचुअरी में जरूर जाएं। यहां आपको कई प्रजातियों के प्राणियों को देखने का मौका मिलेगा जिनमें हाथी, तेंदुआ, दुर्लभ ग्रिजल्ड जायंट गिलहरी और भी बहुत कुछ शामिल हैं। यहां आपको गाइड के साथ ट्रैकिंग पर जाना, समृद्ध जैव विविधताओं को करीब से देखने और समझने का मौका मिलेगा।

इसके साथ ही यहां आप गर्मी की दोपहर में भी राहत का अनुभव करेंगे क्योंकि हरियाली और पेड़-पौधे वातावरण को अधिक गर्म नहीं होने देते। इस जगह की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां वन्य जीवों को आसानी से ढूंढा जा सकता है।

More News

    Read more about: monsoon travel kerala munnar
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+