Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »केरल का मुनरो आइलैंड - कम खर्च में घूमने की परफेक्ट ऑफबीट जगह

केरल का मुनरो आइलैंड - कम खर्च में घूमने की परफेक्ट ऑफबीट जगह

केरल का टूरिज्म Tagline है 'God's Own Country'। केरल की हरियाली, इसके बैकवाटर से लेकर शांत घने जंगल और प्राकृतिक सुन्दरता के साथ-साथ पुराने मंदिर और उन मंदिरों से जुड़ी लोककथाएं, पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है। केरल की प्राकृतिक सुन्दरता को देखकर यहां घूमने आने वाले हर सैलानी के मुंह से एक बार जरूर निकलता है कि केरल वाकई में भगवान का घर है।

केरल में घूमने के लिए कई लोकप्रिय जगहें हैं लेकिन आज हम जिस जगह की बात कर रहे हैं वह केरल का एक ऑफबीट लोकेशन है।

kerala houseboat

हम बात कर रहे हैं केरल के मुनरो आइलैंड की। मुनरो आइलैंड केरल के कोल्लम से करीब 27 किमी की दूरी पर मौजूद है। इस जगह का नाम त्रावणकोर रियासत के पूर्व रेसिडेंट कर्नल जॉन मनरो के नाम पर रखा गया है। कहा जाता है कि उन्होंने कई नहरें खुदवाकर कई बैकवाटर जगहों को एक-दूसरे से जोड़ दिया था। पिछले कुछ सालों के दौरान मुनरो आइलैंड को खासी लोकप्रियता मिली है।

अष्टमुडी झील पर स्थित यह द्वीप पिछले कुछ सालों में धीरे-धीरे डूबता जा रहा है, जिस कारण इसे Sinking आइलैंड के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि माना जाता है कि पिछले कुछ सालों में बांध और नहरों के अधिक निर्माण की वजह से यह द्वीप डूब रहा है।

kerala travel munroe island

अगर आपको किसी भी पर्यटन स्थल पर ऑफबीट डेस्टिनेशन में घूमना पसंद है तो निश्चित रूप से मुनरो आइलैंड को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। चारों तरफ से प्राकृतिक हरियाली और सुन्दरता से घिरे इस आइलैंड की सुन्दरता को शब्दों में बयां कर पाना बहुत मुश्किल है।

मुनरो आइलैंड में घने पेड़ों से घिरे नहरों से होते हुए आप अष्टमुडी झील पहुंचेंगे। पूरे रास्ते आपको न सिर्फ हरियाली और हरे-भरे पेड़ बल्कि किंगफिशर और कई विलुप्त होती प्रजाति के पक्षी भी इधर-उधर पेड़ों की शाखाओं पर फुदकती नजर आएगी। अष्टामुडी लेक में पहुंचने के बाद पानी के ऊपर खुद से बने मैनग्रोव फॉरेस्ट के पेड़ों के झुरमुट और उनके बीच से होकर नाव से घूमने का लुत्फ उठाना मत भुलें।

kerala munroe backwater

मुनरो आइलैंड वरकला से 50 किमी की दूरी पर मौजूद है। अगर आप वरकला जाते हैं तो मात्र 1 दिन में मुनरो आइलैंड पर भी घूमकर आ सकते हैं। वरकला से आप स्कूटी किराए पर ले सकते हैं, जिसके लिए आपको करीब 600-700 रूपए चुकाना पड़ेगा। मुनरो आइलैंड में नहरों, मैनग्रोव फॉरेस्ट और पानी पर गिरने वाले पेड़ों के झुरमुट (आर्क) को देखने के लिए आपको नाव किराए पर लेना पड़ेगा। इसके लिए प्रति नाव 1000 रूपए किराया होता है।

हमें पूरा यकिन है कि केरल में आज जब भी घूमने जाएंगे, आपको हमारा यह आर्टिकल जरूर याद आएगा। तो फिर इस आर्टिकल को सेव कर लें और अपने उन दोस्तों से भी जरूर शेयर करें जो केरल में घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं। और हां, मुनरो आइलैंड आपको कैसा लगा, कमेंट बॉक्स में हमें यह बताना बिल्कुल मत भूलें।

More News

    Read more about: kerala travel varkala
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+