#अवतार_मूवी आज रिलीज हो गई है। अभी तक देखा जाए तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट भी कर रही है, इसे 3800 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया है, जो अब तक की हॉलीवुज की सबसे बड़ी फिल्म है। इसका पहला भाग साल 2009 में रिलीज हुआ था, जिसने भारत में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म की कहानी दूसरे प्लानेट पेंडोरा के पर रह रहे जेम्स सुली और उसके परिवार के इर्द गिर्द घूमती है।
देखने को मिलेगा अंडर वाटर सीन
वहीं, अगर दूसरे भाग 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' की बात की जाए तो इसमें भी उसी कहानी को आगे बढ़ाया गया है लेकिन पहली फिल्म की तरह इसमें जंगली सीन नहीं है। दूसरे भाग में अंडर वाटर सीन दिखाया गया है, जो बेहद रोचक है।

अवतार 2 भी जबरदस्त
इस फिल्म के पहले भाग को देखने पर जो उम्मीदें लगाई गई थी, वो दूसरे भाग ने पूरा किया है। फिल्म देखने पर आपको निराशा हाथ नहीं लगेगी। लेकिन इन सब के बीच एक सवाल तो आपके सभी के मन में आता ही होगा कि आखिर अवतार सीरीज की शूटिंग कहां हुई है? किन जगहों पर अवतार फिल्म को शूट किया गया है?
अवतार मूवी की शूटिंग कहां हुई है?
अवतार मूवी (अवतार: द वे ऑफ वॉटर) की शूटिंग न्यूजीलैंड में की गई है। वीएफएक्स की मदद से इस मूवी को जबरदस्त बनाया गया है। वहीं, अवतार की पहली सीरीज की अधिकतर शूटिंग चीन के फ्लोटिंग माउण्टेन पर की गई है।
अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...



Click it and Unblock the Notifications












