Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Kantara : आइए जानते हैं उस घर और गांव के बारे में, जहां कांतारा फिल्म की शूटिंग हुई थी...

Kantara : आइए जानते हैं उस घर और गांव के बारे में, जहां कांतारा फिल्म की शूटिंग हुई थी...

#कांतारा_मूवी एक कन्नड़ फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर एक अलग ही छाप छोड़ी है। यह फिल्म अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म है। ऋषभ शेट्टी के दमदार अभिनय और निर्देशन में बनी यह फिल्म दिल को छू लेने वाली फिल्म है। इन सभी के बीच दर्शकों के बीच एक सवाल आता है कि आखिरकार इस फिल्म की शूटिंग कहां हुई है?

इस लेख के माध्यम से आज हम आपको बताएंगे कि इस फिल्म की शूटिंग किन जगहों पर हुई है और इस फिल्म का नाता किन जगहों से है? यह फिल्म कोला नृत्य के आसपास घूमती नजर आती है, जिसका संबंध कर्नाटक व केरल के सीमांत क्षेत्रों से है। यह दक्षिण का एक प्रमुख नृत्य है, जिसका आयोजन सामूहिक समारोह एवं पर्वों पर होता है।

kantara movie

केराडी गांव में की गई है कांतारा की शूटिंग

इस फिल्म की शूटिंग कर्नाटक के केराडी गांव में की गई है। वहीं, इस फिल्म में जो घर दिखाया गया है, अब वह कांतारा हाउस के नाम से जाना जाता है। यह घर कर्नाटक के उडुपी जिले में स्थित है, जो एक रिसॉर्ट है। अगर आप कांतारा मूवी के इस घर में रहना चाहते हैं तो आप यहां जा सकते हैं और यहां रह भी सकते हैं। इसके लिए आपको तकरीबन 6000-7000 रुपये तक चुकाने होंगे।

कांतारा मूवी में दिखाया गया नृत्य

कांतारा मूवी में कोला नृत्य को दिखाया गया है, जिसके केरल व कर्नाटक के सीमांत क्षेत्रीय लोगों को अलग-अलग मत है। इस नृत्य को लेकर कुछ का कहना है कि कोला नृत्य करने से आत्माएं प्रसन्न होती हैं और क्षेत्र के लोगों को परेशान नहीं करतीं। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि कोला नृत्‍य करने वाले भगवान का रूप होते हैं, जो भी व्यक्ति पूरे मन से कोला नृत्य करता है, भगवान (क्षेत्रीय देवता) उसके अंदर समाहित हो जाते हैं।

तुलु भाषी लोगों पर बनी है फिल्म कांतारा

कांतारा मूवी, केरल व कर्नाटक के सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी लोगों पर बनाई गई है, जिन्हें तुलु भाषी कहा जाता है। ये पूरी मूवी इनके जीवन और इनके देवता के इर्द-गिर्द घूमती है और इस फिल्म का लोकेशन भी काफी अच्छा है।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+