Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »₹10 की चाय और ₹20 का समोसा, जानिए कोलकाता एयरपोर्ट की उड़ान यात्री कैफे में कितना सस्ता मिलता है नाश्ता!

₹10 की चाय और ₹20 का समोसा, जानिए कोलकाता एयरपोर्ट की उड़ान यात्री कैफे में कितना सस्ता मिलता है नाश्ता!

भूख कितनी भी तेज लगी हो या चाय-कॉफी पीने का कितना भी मन हो, मध्यम वर्गीय परिवार जब भी फ्लाईट से सफर करता है वह एयरपोर्ट पर कुछ भी खाने-पीने की चीजें खरीदने से हमेशा परहेज ही करता है। हो भी क्यों न...देश के किसी भी एयरपोर्ट पर पानी की एक बोतल की कीमत ₹100-₹150 के बीच, चाय ₹150-₹200 और कॉफी की कीमत कम से कम ₹200 तो होती ही है।

इस बात को लेकर अक्सर लोग शिकायतें भी किया करते हैं कि सफर के दौरान थकान उतारने के लिए एयरपोर्ट पर चाय की चुस्कियां तक भरना उनके पॉकेट पर भारी साबित हो जाता है। खासतौर पर मध्यम वर्गीय परिवारों को ध्यान में रखते हुए ही केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय (Ministry of Aviation) ने एयरपोर्ट्स पर बजट फ्रेंडली कैफे शुरू करने की पहल की है।

kolkata airport udan yatri cafe

कोलकाता में खुला है पहला कैफे

कोलकाता एयरपोर्ट इन दिनों अपने 100 साल पूरे होने के जश्न में डूबा हुआ है। इसी क्रम में देश का पहला बजट फ्रेंडली कैफे 'उड़ान यात्री कैफे' कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल (TFS, NSCBI) एयरपोर्ट पर शुरू किया गया है। केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू ने इस कैफे का उद्घाटन किया।

केंद्र सरकार की उड़ान (Udan) योजना के तहत जैसे देश के हर नागरिक को हवाई यात्रा करवाने की पहल की जा रही है, ठीक उसी तरह उड़ान यात्री कैफे के साथ यात्रियों के सफर को पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आरामदायक और बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है।

Udan yatri cafe

क्या-क्या मिलेगा यहां?

मिली जानकारी के अनुसार देश के हर एयरपोर्ट पर एक उड़ान यात्री कैफे खोला जाएगा, जिसकी शुरुआत कोलकाता एयरपोर्ट से हुई है। उड़ान यात्री कैफे में सफर के दौरान हल्की-फुल्की भूख मिटाने के लिए स्नैक्स, चाय-कॉफी आदि मिलेंगे। यूं तो हर एयरपोर्ट पर कई ब्रांड के फूड स्टॉल होते हैं, जहां आपको आपका मनपसंद स्नैक्स, फास्टफूड से लेकर लंच व डिनर तक परोसा जाता है लेकिन इस कैफे को यात्रियों को बजट में खाना उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया है।

udan cafe

क्या-क्या होगा उड़ान कैफे में खास?

  • उड़ान कैफे में किसी भी आम कैफे या फूड स्टॉल की तरह ही बैठने की आरामदायक कुर्सियां आदि होंगी, ताकि लंबे सफर से पहले यात्री अपनी थकान को दूर कर थोड़ा रिलैक्स हो सकें।
  • कैफे में स्वच्छता का खास ध्यान रखा जाएगा। खाने-पीने की चीजों से लेकर शौचालय व वॉश बेसिन भी आपको पूरी तरह से साफ-सुथरे ही मिलेंगे।
  • इस कैफे में सेल्फ सर्विस होगी, यानी कीमत चुकाकर यात्री को खुद अपना भोजन लेकर जाने की सुविधा मिलेगी। खाना परोसे जाने का इंतजार नहीं करना होगा।
  • खाना खाते समय हल्का म्यूजिक सुनना किसे पसंद नहीं। कुछ उड़ान कैफे को इस तरह से भी डिजाइन किया गया है कि वहां कोई हल्की धुन बजती रहे।
udan yatri cafe menu at kolkata airport

क्या-क्या मिलेगा और उनकी कीमत?

खाने-पीने की चीज कीमत
चाय ₹10
पानी की बोतल ₹10
कॉफी ₹20
मिठाई ₹20
समोसा ₹20

तो अगली बार जब भी आप फ्लाईट से यात्रा करें तो एयरपोर्ट पर चाय या कॉफी बड़ी महंगी मिलती है, यह सोचकर अफसोस न करें। एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे ढूंढे। फिलहाल इस सुविधा का लाभ सिर्फ कोलकाता एयरपोर्ट पर ही उठाया जा सकता है लेकिन जल्द ही देश के बाकी एयरपोर्ट्स पर भी उड़ान यात्री कैफे की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

More News

    Read more about: kolkata airport food
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+