Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कोलकाता मेट्रो के एयरपोर्ट स्ट्रेच का ट्रायल रन दिसंबर में होगा शुरू, यात्री सेवाएं कब से? Details

कोलकाता मेट्रो के एयरपोर्ट स्ट्रेच का ट्रायल रन दिसंबर में होगा शुरू, यात्री सेवाएं कब से? Details

देश में सबसे पहले मेट्रो सेवाओं की शुरुआत कोलकाता में ही हुई थी। पिछले कई सालों के दौरान कोलकाता में मेट्रो नेटवर्क का काफी विस्तार हो चुका है। अंडरवाटर मेट्रो के बाद कोलकाता मेट्रो के जिस स्ट्रेच के शुरू होने का सबसे बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, वह है एयरपोर्ट मेट्रो लाइन। कवि सुभाष से नोआपाड़ा स्टेशन के बीच नियमित रूप से मेट्रो सेवाएं दी जाती है।

पिछले काफी समय से नोआपाड़ा से एयरपोर्ट स्ट्रेच के बीच मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार यह निर्माण कार्य लगभग पूरा होने वाला है और इसी महीने एयरपोर्ट तक मेट्रो का ट्रायल रन भी शुरू हो जाएगा। लेकिन यात्री सेवाएं कब से शुरू होंगी?

kolkata metro airport line

कोलकाता को बारासात से जोड़ेगी मेट्रो

Economics Times की मीडिया रिपोर्ट में मेट्रो रेल अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि नोआपाड़ा से जय हिंद (एयरपोर्ट) स्टेशन के बीच मेट्रो सेवाओं के लिए दिसंबर 2024 से ट्रायल रन शुरू करने की संभावना है। यह मेट्रो स्ट्रेच यलो लाइन मेट्रो का फेज 1 होगा, जो कोलकाता को उपनगरीय शहर बारासात से जोड़ेगा।

मेट्रो रेलवे के जनरल मैनेजर पी. उदय कुमार रेड्डी के हवाले से बताया गया कि यलो लाइन मेट्रो का पहला फेज 7 किमी लंबा होगा। ट्रायल रन दमदम कैंट स्टेशन से जय हिंद स्टेशन के बीच 4 किमी में करने की योजना बनायी गयी है।

बता दें, नोआपाड़ा से दमदम कैंट स्टेशन के बीच 3 किमी में मेट्रो का ट्रायल रन पिछले साल ही पूरा कर लिया गया था और कमिशन ऑफ रेलवे सेफ्टी से सभी आवश्यक सेफ्टी क्लियरेंस भी ले लिया गया है।

कब से शुरू होगी यात्री सेवाएं?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक नोआपाड़ा से जय हिंद (एयरपोर्ट) मेट्रो स्टेशन के बीच यात्री सेवाएं अगले साल से शुरू हो सकती हैं। बताया जाता है कि यात्री सेवाओं को मार्च 2025 से शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मेट्रो रेलवे के चीफ इंजीनियर (निर्माण) देविंदर कुमार ने बताया कि ट्रायल रन के दौरान सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए करीब 250 फायर डोर लगाए जाएंगे।

वहीं दूसरी ओर जय हिंद स्टेशन की सीढ़ियां, प्लेटफार्म का फर्श और अन्य सभी निर्माण भी योजनाओं के अनुसार ही चल रहे हैं। पी. उदय कुमार रेड्डी का कहना है कि राज्य सरकार से मंजूरी मिलने के बाद सभी अग्निशमन सिस्टम का काम करना बेहद जरूरी है।

kolkata metro line

3 मेट्रो लाइन का इंटरचेंज स्टेशन बनेगा नोआपाड़ा

एक बार एयरपोर्ट लाइन पर मेट्रो सेवाएं शुरू हो जाती हैं, तो न सिर्फ एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को बल्कि वहां काम करने वाले बड़ी संख्या में कर्मचारियों को भी आने-जाने में काफी सुविधा होगी। क्योंकि अक्सर एयरपोर्ट से कैब, टैक्सी अथवा बस न मिलने की शिकायतें आती रहती हैं। ऐसे में मेट्रो सेवाएं उनके बड़े काम आ सकती हैं। इस मेट्रो लाइन के शुरू होने से नोआपाड़ा मेट्रो स्टेशन 3 लाइन का इंटरचेंज स्टेशन बन जाएगा -

  • ब्लू लाइन (न्यू गड़िया-दक्षिणेश्वर), जिसमें ग्रीन लाइन (हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड) के यात्री भी शामिल होंगे।
  • ऑरेंज लाइन (रुबी-न्यू गड़िया) की ओर से एयरपोर्ट जाने के लिए भी यात्रियों को नोआपाड़ा में मेट्रो बदलना पड़ेगा।

इस मेट्रो लाइन के शुरू होने से ईएम बाईपास पर कैब या टैक्सी के लिए घंटों का इंतजार न करके यात्री सीधे मेट्रो में सवार होकर अपने-अपने गंतव्यों के लिए जा सकते हैं। कोलकाता का एयरपोर्ट लाइन मेट्रो शुरू होने के साथ ही एक तरह से कोलकाता के हर दिशा में मेट्रो नेटवर्क का जाल बिछ जाएगा, जिसकी सुविधा आम यात्रियों को जरूर मिलेगी।

बता दें, कोलकाता में न सिर्फ मेट्रो सेवाओं की देशभर में सबसे पहले शुरुआत हुई थी बल्कि सबसे पहली भूमिगत मेट्रो सेवा भी कोलकाता से ही शुरू हुई थी। इसके साथ ही साथ देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो सेवा (हुगली नदी के नीचे) के शुरू होने का खिताब भी कोलकाता के ही नाम पर है।

हालांकि कोलकाता में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार होने में कई दशकों का लंबा वक्त लग गया लेकिन अब धीरे-धीरे पूरे शहर में मेट्रो नेटवर्क का जाल बिछाया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में कोलकाता में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को एक नया आयाम मेट्रो नेटवर्क देगी।

More News

    Read more about: kolkata metro airport
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+