Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कोलकाता में जल्द दौड़ेगी हावड़ा से सॉल्टलेक सेक्टर 5 तक मेट्रो, पूरा होने वाला है East-West कॉरिडोर का काम

कोलकाता में जल्द दौड़ेगी हावड़ा से सॉल्टलेक सेक्टर 5 तक मेट्रो, पूरा होने वाला है East-West कॉरिडोर का काम

कोलकाता मेट्रो का ग्रीन लाइन कॉरिडोर, जिसके दोनों आखिरी सिरों पर मेट्रो का संचालन तो शुरू हो चुका है लेकिन बीच वाला हिस्सा अभी तक निर्माणाधीन है। अब जल्द ही कोलकाता के ग्रीन लाइन पर हावड़ा मैदान से सॉल्टलेक सेक्टर 5 तक पूरे कॉरिडोर में मेट्रो का संचालन शुरू होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता मेट्रो के जनरल मैनेजर पी. उदय कुमार रेड्डी ने हाल ही में इस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के निर्माणाधीन सेक्शन का ट्रॉली इंस्पेक्शन किया, जिसका निर्माण कार्य जल्द ही पूरा होने वाला है।

कब से यात्री हावड़ा मैदान से सीधे सॉल्टलेक सेक्टर 5 तक जाने वाले यात्री इस मेट्रो लाइन का इस्तेमाल कर सकेंगे? किन यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा?

howrah-saltlake metro kolkata

वर्तमान में कोलकाता मेट्रो के ग्रीन लाइन कॉरिडोर में हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड तक और सियालदह से सॉल्टलेक सेक्टर 5 के बीच मेट्रो का संचालन किया जाता है। लेकिन इस कॉरिडोर पर एस्प्लेनेड को सियालदह से जोड़ने वाली मेट्रो लाइन का निर्माण अभी भी जारी है। दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार ग्रीन लाइन मेट्रो कॉरिडोर में सुरंग के अंदर मेट्रो लाइन बिछाने का काम लगभग पूरा होने वाला है।

इस निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे पी. उदय कुमार रेड्डी ने कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (KMRCL) के कार्यों के लिए अपना संतोष व्यक्त किया। उन्होंने पूरे ग्रीन लाइन का निर्माण निर्धारित समय से पहले ही पूरा कर लेने की संभावना जतायी।

किन लोगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?

कोलकाता मेट्रो की ग्रीन लाइन कॉरिडोर महानगर के दो प्रमुख रेलवे स्टेशनों हावड़ा और सियालदह को न सिर्फ एक-दूसरे से जोड़ेगी बल्कि इन दोनों रेलवे स्टेशनों को सीधे कोलकाता का ऑफिस हब कहलाने वाले सॉल्टलेक से भी जोड़ेगी। विभिन्न निजी व सरकारी ऑफिसों में काम करने वाले कर्मचारी, जो उपनगरीय क्षेत्रों में रहते हैं, वे हावड़ा तक लोकल ट्रेन से आते हैं। इससे आगे का रास्ता उन्हें बस से तय करना पड़ता है।

कुछ इसी तरह से सियालदह स्टेशन पर भी हर रोज ऑफिस जाने वाले लाखों लोग आते हैं, जो सॉल्टलेक व करुणामई तक का रास्ता बस व ऑटो से तय करते हैं। लेकिन इस मेट्रो कॉरिडोर के शुरू हो जाने से इन दैनिक यात्रियों को बड़ा फायदा होने वाला है।

कब तक शुरू होगी?

हावड़ा मैदान से सॉल्टलेक सेक्टर 5 के बीच कोलकाता मेट्रो के ग्रीन लाइन कॉरिडोर पर पूरी तरह से मेट्रो का संचालन कब से शुरू होगा इस बाबत अभी तक आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है जनवरी 2025 के मध्य तक इस कॉरिडोर का निर्माण पूरी तरह से संपन्न हो जाएगा, जिसके बाद सुरक्षा जांच व अन्य सर्टिफिकेट लेने का काम शुरू होगा।

संभावना जतायी जा रही है कि अगले साल की पहली तिमाही से लेकर दूसरी तिमाही के बीच यानी पहली छमाही तक इस मेट्रो कॉरिडोर पर यात्री सेवाओं का पूरी तरह से संचालन शुरू हो सकता है।

More News

    Read more about: kolkata metro howrah
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+