Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दुनिया के सात अजूबों को देखें..."सेवेन वंडर्स इन कोलकाता" में

दुनिया के सात अजूबों को देखें..."सेवेन वंडर्स इन कोलकाता" में

अगर आप भी दुनिया के सात अजूबो को देखना चाहते हैं..तो बिना टेंशन लिए आप आसानी से कोलकाता में इन अजूबो का विचरण कर सकते हैं...ज्यादा जानकरी के लिए हमारा ये लेख पढ़े

By Goldi

पश्चिम बंगाल की राजधानी पर्यटन के मामले में कम नहीं है, यहां कई ऐसे स्थल मौजूद है, जो सिर्फ देशी ही नहीं विदेशियों को भी अपनी ओर आकर्षित करते हैं। जैसे विक्टोरिया मेमोरियल, हावड़ा ब्रिज, कोलकाता गेट आदि। अब इन्हीं पर्यटन स्थलों के बीच एक नया नाम और जुड़ गया है।

इससे पहले मै कोलकाता के इस नये पर्यटन स्थल का जिक्र करूं, पहले आप ये बताएं क्या आप दुनिया के सात अजूबों को देखने की ख्वाइश रखते हैं, या फिर कभी आपको आपकी गर्लफ्रेंड ने कहा हो कि मुझे पेरिस का एफिल टावर देखना है, लेकिन आपकी जेब कड़की है , ऐसे में आप उनकी इस ख्वाइश को कोलकाता में पंख लगा सकते हैं।

यकीनन पढ़कर आपको अजीब लगा होगा, लेकिन कोलकाता स्थित नया पर्यटन स्थल कुछ ऐसा ही है, जहां आप दुनिया के सात अजूबों को तीन एकड़ फैली क्षेत्र में देख सकते हैं। और इस नये पर्यटन स्थल का नाम है "सेवेन वंडर्स एट इको पार्क" ।

ताजमहल

ताजमहल

दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल उत्तर प्रदेश में यमुना नदी के किनारे स्थित है, इसका निर्माण हिंदुस्तान के शहंशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में कराया था, जिसे आप कोलकाता के सेवेन वंडर्स पार्क में देख सकते हैं।

तो क्या राजपूतों को हराकर, शिव मंदिर तोड़ने के बाद हुआ था ताजमहल का निर्माण

द ग्रेट वाल ऑफ़ चाइना

द ग्रेट वाल ऑफ़ चाइना

चाइना की ग्रेट वाल के बारे में कौन नहीं जनता हैं, इस बड़ी और विशाल दीवार को आप कोलकाता के इको पार्क में देख सकते हैं। चाइना की ग्रेट वाल ऑफ़ चाइना इतनी विशाल और लम्बी है जिसे घूमने में आपको करीबन 18 महीने से भी ज्यादा का समय लग जायेगा।

पिरामिड

पिरामिड

गीज़ा का महान पिरामिड गीज़ा पिरामिड परिसर में तीन पिरामिडों में सबसे पुराना और सबसे बड़ा है जो अब एल गिजा, मिस्र का है। यह प्राचीन विश्व के सात आश्चर्यों में से सबसे पुराना है।

पेट्रा, जॉर्डन

पेट्रा, जॉर्डन

पेट्रा जॉर्डन के दक्षिण-पश्चिमी म'आन प्रान्त में स्थित एक ऐतिहासिक नगरी है जो अपने पत्थर से तराशी गई इमारतों और पानी वाहन प्रणाली के लिए प्रसिद्ध है। पेत्रा एक "होर" नामक पहाड़ की ढलान पर बना हुई है और पहाड़ों से घिरी हुई एक द्रोणी में स्थित है।

क्राइस्ट द रिडीमर

क्राइस्ट द रिडीमर

इतना ही आपको इस पार्क में ब्राजील स्थित क्राइस्ट द रिडीमर की हाथ फैलाए विशालकाय मूर्ति में दिखाई देगी जो ब्राजील की बड़ी पहाड़ी पर स्थापित है। हालांकि यहां पहाड़ जैसी ऊंचाई तो नहीं लेकिन क्राइस्ट द रिडीमर की विशालकाय प्रतिमा यहां आने वाले पर्यटकों को जरूर रोमांचित करेगी।

ईसाई द्वीप की मुई मूर्तियां

ईसाई द्वीप की मुई मूर्तियां

मोई, या मोई, पूर्वी पोलिनेशिया में ईस्टर द्वीप पर रैपा नूई लोगों द्वारा बनाए गए अखंड मानवीय आंकड़े हैं।

कोलेजियम

कोलेजियम

रोम का कोलेजियम भी यहीं अपनी ऊंची और टूटी दीवारों के साथ स्वागत करता दिख जाएगा।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+