Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कच्छ रण उत्सव 2024 के लिए रेलवे की नयी पहल : स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरू, जाने Timing व अन्य डिटेल्स

कच्छ रण उत्सव 2024 के लिए रेलवे की नयी पहल : स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरू, जाने Timing व अन्य डिटेल्स

अपने चमचमाते सफेद रेगिस्तान के लिए मशहूर गुजरात के कच्छ में रण उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। मीलो फैला रेगिस्तान भी कहीं इतना सुन्दर हो सकता है, इस बात की कल्पना कच्छ के रण को देखकर ही की जा सकती है। खासतौर पर जब सफेद रेत के ऊंचे-ऊंचे टीलों के पीछ से सूर्यास्त और सूर्योदय होता है, तो वह नजारा देखने लायक होता है। इस साल कच्छ में रण उत्सव की शुरुआत हो चुकी है।

कच्छ के भुज शहर से इस उत्सव की शुरुआत होती है जो पूरे कच्छ जिले में फैल जाता है। इस का रण उत्सव 11 नवंबर से शुरू हुआ है जो अगले साल 15 मार्च 2025 तक चलने वाला है। रण उत्सव में शामिल होने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक भुज पहुंचते हैं।

पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने मुंबई के बांद्रा स्टेशन से भुज के लिए 3 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है।

कौन सी 3 ट्रेनें बांद्रा से भुज के लिए चलेंगी -

1. 09037/38 बांद्रा टर्मिनस-भुज सुपरफास्ट
2. 09029/30 बांद्रा टर्मिनस-भुज-वलसाड
3. 09471/72 बांद्रा टर्मिनस-भुज

रण उत्सव स्पेशल ट्रेनों की Timing

बांद्रा टर्मिनस-भुज सुपरफास्ट ट्रेन मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी। यह ट्रेन रात को 11.45 बजे बांद्रा से खुलेगी और अगले दिन दोपहर 1.05 बजे भुज पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन 12, 14 और 17 नवंबर को बांद्रा से भुज के लिए किया जाएगा। वहीं वापसी में यह ट्रेन बुधवार, शनिवार और सोमवार को भुज से खुलेगी। भुज से यह ट्रेन बांद्रा के लिए शाम को 7 बजे खुलेगी जो अगली सुबह बांद्रा टर्मिनस पर सुबह 9.45 बजे पहुंचेगी। भुज से बांद्रा के बीच इस ट्रेन का संचालन 13, 16 और 18 नवंबर को किया जाएगा।

कहां-कहां होगा ठहराव

  • बोरीवली
  • वापी
  • सूरत
  • वडोदरा
  • अहमदाबाद
  • हलवद
  • समधियाली
  • गांधीधाम

यात्रा का शानदार विकल्प नमो भारत ट्रेन

इन ट्रेनों के अलावा कच्छ के रण उत्सव में शामिल होने के लिए भुज जाने का बेहतरीन विकल्प के तौर पर नमो भारत ट्रेन भी है। इस ट्रेन का संचालन अहमदाबाद से भुज के बीच किया जाता है, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी ने इसी साल की थी। मात्र 5 घंटे 45 मिनट में यह ट्रेन अहमदाबाद से भुज के बीच की दूरी को तय करती है। सप्ताह में 6 दिन इस ट्रेन का संचालन किया जाता है।

नमो भारत ट्रेन (94802) भुज से सुबह 5.05 बजे खुलती है जो अहमदाबाद में 10.50 बजे पहुंचती है। वहीं वापसी में अहमदाबाद से नमो भारत रैपिड रेल (94801) शाम को 5.30 बजे खुलती है जो रात को 11.10 बजे भुज पहुंचती है। रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव अंजार, गांधी धाम, भचाऊ, समखियाली, हलवद, ध्रांगध्रा, वीरमगाम, चांदलोदिया और साबरमती स्टेशनों पर होता है।

More News

    Read more about: kutch mumbai train
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+