Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इन 62 देशों में भारतीय पर्यटक घूम सकेंगे वीजा फ्री, देखें पूरी लिस्ट

इन 62 देशों में भारतीय पर्यटक घूम सकेंगे वीजा फ्री, देखें पूरी लिस्ट

घूमने के शौकिन भारतीय पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय पर्यटक अब बिना वीजा आवेदन का झंझट उठाये 62 ऐसे देशों में घूम सकते हैं जो भारतीयों के लिए वीजा-फ्री हैं। इससे दूसरे देशों में घूमना, उनकी प्रकृति, संस्कृति से लेकर खान-पान तक को एक्सप्लोर करने के भारतीय पर्यटकों के पास विकल्प भी बढ़ गये हैं।

visa free countries for indians

जिन देशों में भारतीय अब वीजा-फ्री घूम सकेंगे, उस लिस्ट में दक्षिण-पूर्व एशिया, यूरोप, अफ्रिका और कैरिबिया आदि में फैले हुए अलग-अलग देशों के नाम शामिल हैं। इनमें अध्यात्मिक जगहों के साथ-साथ शानदार प्राकृतिक परिदृश्यों वाली जगहें, जंगल, समुद्रतटीय पर्यटन स्थल आदि भी शामिल हैं।

हाल ही में जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारतीय पासपोर्ट ने वैश्विक स्तर पर अपना 80वां स्थान बनाया है। पिछले साल की तरह ही इस साल भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग में कोई फर्क तो नहीं आया लेकिन वीजा-फ्री देशों की संख्या में वृद्धि जरूर हुई है। पिछले साल 57 देश ऐसे थे जहां भारतीय वीजा-फ्री घूमने जा सकते थे।

वहीं इस साल यानी 2024 में वीजा-फ्री देशों की संख्या बढ़कर 62 हो गयी है। बता दें, हेनले पासपोर्ट इंडेक्स को दुनिया भर में पासपोर्ट की रैंकिंग के लिए सबसे महत्वपूर्ण इंटरैक्टिव ऑनलाइन टूल के रूप में स्वीकार किया जाता है। साल 2024 में 6 देश ऐसे हैं, जो इस लिस्ट में सबसे अधिक शक्तिशाली पासपोर्ट के रूप में उभरें हैं, वो हैं (1) फ्रांस, (2) जर्मनी, (3) इटली, (4) जापान, (5) सिंगापुर और (6) स्पेन। इन देशों के नागरिकों को 194 देशों में बिना वीजा के घूमने जाने का मौका मिलेगा।

वहीं अफगानिस्तान जो इस लिस्ट में सबसे नीचले पायदान पर है, को बमुश्किल 28 वीजा-फ्री देश मिले हैं। उसी तरह सीरिया को 29, इराक को 31 और पाकिस्तान के लिए महज 34 ऐसे देश हैं, जहां जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी।

भारतीय पर्यटकों को जिन देशों में घूमने जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी, या भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा-फ्री देशों की लिस्ट आगे दी जा रही है :-

  • ग्रेनाडा
  • जिनी-बिस्सु
  • हैती
  • इंडोनेशिया
  • इरान
  • जमैका
  • त्रिनिदाद एंड टोबागो
  • ट्यूनीशिया
  • तुवालु
  • वानुवातु
  • ज़िम्बाब्वे
  • जॉर्डन
  • कज़ाखस्तान
  • केन्या
  • किरीबाती
  • लाओस
  • मकाऊ
  • मैडागास्कर
  • मलेशिया
  • मालदीव
  • अंगोला
  • बार्बाडोस
  • भुटान
  • बोलीविया
  • ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड
  • बुरुंडी
  • कम्बोडिया
  • केप वर्दे आईलैंड्स
  • कोमोरो आईलैंड्स
  • डीजीबौटी
  • डॉमीनिका
  • एल सल्वाडोर
  • इथियोपिया
  • फिजी
  • गबोन
  • मार्शल आईलैंड्स
  • मॉरितानिया
  • मॉरिशस
  • माइक्रोनेशिया
  • मॉन्तसेर्रात
  • मोज़म्बिक
  • म्यांमार
  • नेपाल
  • न्यून
  • ओमान
  • पलाऊ आईलैंड
  • कत़र
  • रवांडा
  • समोअ
  • सेनेगल
  • सेकेल्लस
  • सियेरा लियोन
  • सोमालिया
  • श्रीलंका
  • सेंट किट्स एंड नेविस
  • सेंट लुसिया
  • सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनाडिन्स
  • तंजानिया
  • थाईलैंड
  • तिमोर-लेस्ते
  • टोगो

इनमें से आप किन-किन देशों में घूमकर आ चुके हैं या इनमें से किन-किन देशों में आप जाने का प्लान बनाने वाले हैं? जिन वीजा-फ्री देशों में आप घूम आएं हैं, वहां का आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा और घूमने जाने के लिए कौन सा वीजा फ्री देश आपकी लिस्ट में सबसे ऊपर है? कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं।

More News

Read more about: india delhi travel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+