Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इन हिल स्टेशनों पर दिखनी शुरू हो गई है बर्फीली शाम, आप भी घूम आए

इन हिल स्टेशनों पर दिखनी शुरू हो गई है बर्फीली शाम, आप भी घूम आए

अक्टूबर के महीने में भारत के हिल स्टेशन घूमने के लिए बेहद शानदार डेस्टिनेशन माने जाते हैं। इन स्थानों पर जाकर आप बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं।

भारत को ना सिर्फ सोने की चिड़िया कहा जाता है बल्कि यहां घूमने के लिए भी काफी सुंदर और शानदार जगहें मौजूद है, जहां जाकर आप एक खूबसूरत शाम गुजार सकते हैं। अक्टूबर के महीने से हल्की ठंड भी शुरू हो जाती है। ऐसे में ये हिल स्टेशंस आपकी ट्रिप को और भी शानदार बना सकते हैं। तो अब देर न कीजिए और फेस्टिव सीजन में कर लीजिए बैग पैक और निकल पड़िए इन हिल स्टेशनों की ओर, जहां आपको शांति और सुकून तो मिलेगा ही, इसके साथ ही आप बर्फबारी का भी आनंद ले सकेंगे।

शिमला, हिमाचल प्रदेश

शिमला, हिमाचल प्रदेश

जब कभी भी किसी ठंडे स्थान और बर्फबारी का नाम आता है तो शिमला का नाम सभी के जुबान पर सबसे पहले होता है। ऐसे में अगर आप इस दीवाली की छुट्टी पर परिवार के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप भी शिमला की ट्रिप कर सकते हैं। शिमला एक ऐसा शहर है जहां आपको अक्टूबर-नवंबर में बर्फबारी देखने को मिल जाएगी। यही कारण है कि अधिकतर इन महीनों में कपल्स या फ्रेंड्स यहां घूमने जाते हैं।

मनाली, हिमाचल प्रदेश

मनाली, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की वादियों में बसा मनाली भारत का एक बहुत ही खूबसूरत डेस्टिनेशन है। प्राकृतिक नजारों के अगर आप बर्फबारी देखना पसंद करते हैं तो आप मनाली की सैर कर सकते हैं। अक्टूबर के महीनों से ही यहां पर हल्की-फुल्की स्नोफॉल होनी शुरू हो जाती है, जिसे देखना किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां आपको बर्फ से ढके पहाड़ और कटीले वृक्ष देखने को मिल जाएंगे, जो बेहद शानदार दिखाई पड़ते हैं। ऐसे में आप भी इन नजारों को देखने का मौका ना छोड़े और बैग पैक कर निकल जाइए मनाली की सैर पर।

कश्मीर

कश्मीर

धरती का स्वर्ग कहे जाना कश्मीर घूमने के लिहाज से सबसे खास डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां पर घूमने के लिए आपको सोनमर्ग, गुलमर्ग व पहलगाम जैसी खूबसूरत जगहें मिल जाएंगी। यहां आप पूरे साल बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं। यहां गुलमर्ग का शानदार किसी को भी अपना दीवाना बना सकता है, जिसे देखने का दुनिया का हर पर्यटक बस यही कहता है कि काश वो यही बस जाता।

मसूरी, उत्तराखंड

मसूरी, उत्तराखंड

पहाड़ों की रानी के नाम से मशहूर मसूरी उत्तराखंड का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन कहा जाता है। यहां के नजारों को दुनिया का हर इंसान देखना चाहता है। यहां अधिकतर भारतीय कपल आना पसंद करते हैं, ये भारत का सबसे पसंदीदा हनीमून डेस्टिनेशन भी माना जाता है। उत्तराखंड की वादियों में बसा ये शहर अपने बर्फीली अंदाज के लिए भी जाना जाता है। अगर आप भी बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं तो आप इस महीने मसूरी की सैर कर सकते हैं। यहां बर्फबारी में माल रोड पर घूमना काफी मजेदार होता है।

औली, उत्तराखंड

औली, उत्तराखंड

उत्तराखंड की वादियों में बसे औली को मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से भी जाना जाता है। यहां की खूबसूरती किसी को भी अपना दीवाना बना सकती है। यहां आपको साल के 12 महीने के बर्फीली वादियां देखने को मिल जाएंगी। अक्टूबर के महीने में अगर आप यहां की सैर करते हैं तो आप बर्फबारी का भी आनंद ले सकते हैं। इस दौरान आपको यहां बर्फी की मोटी चादरें भी देखने को मिल जाएंगी।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+