Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हिमाचल के इन जगहों पर जाकर लीजिए आकर्षक दृश्यों का आनंद और बिताइए एक शानदार छुट्टी

हिमाचल के इन जगहों पर जाकर लीजिए आकर्षक दृश्यों का आनंद और बिताइए एक शानदार छुट्टी

हिमाचल प्रदेश भारत के उन राज्यों में से एक है, जो सबसे अधिक पसंद किया जाता है। भारतीय पर्यटकों की डेस्टिनेशन लिस्ट में हिमाचल का स्थान सबसे पहले नंबर पर आता है। यहां के बर्फीली पहाड़ कुदरती खूबसूरती से आम पर्यटक को रूबरू करवाते हैं। सफेद चादरों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, खूबसूरत वादियां और एडवेंचर भरा माहौल किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता।

हिमाचल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल...

1. मनाली

हिमाचल का दिल कहे जाने वाला मनाली अपनी सुंदरता व आकर्षक दृश्यों के लिए जाना जाता है। यहां की कुल देवी माता हिडिम्बा देवी हैं, जिनका यहां पर एक सुंदर सा मंदिर भी है। मनाली जाने वाले अधिकतर पर्यटक इस मंदिर में दर्शन जरूर करते हैं। सर्दी के मौसम में यहां खूब बर्फबारी होती है, जो यहां आने वाले पर्यटकों की ट्रिप को रोमांचकारी बना देती है।

manali tourism

बर्फबारी के सीजन में कपल्स लोगों का जमावड़ा यहां देखा जा सकता है। भारत के टॉप हनीमून डेस्टिनेशन में भी मनाली का नाम सबसे ऊपर आता है। यहां पर एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं। गर्मी के सीजन में मनाली घूमने के लिए सबसे अच्छा स्थान माना जाता है। गर्मी में भी यहां की वादियां इसकी सुंदरता पर कोई प्रभाव नहीं डालती। यहां आपको हरे भरे घास के मैदान भी देखने को मिलेंगे।

2. शिमला

हिमाचल की राजधानी शिमला भी मनाली से कम नहीं है। दोस्तों व कपल्स के साथ ट्रिप पर जाने के लिए शिमला एक अच्छा डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां के बर्फीले पहाड़, कटीले वृक्ष हर पर्यटक को अपना बना लेते हैं। यहां की वादियां इतनी खूबसूरत है कि अगर आप इनका दीदार करने बैठे तो शायद हफ्ते भर भी कम पड़ जाए।

चीड़, ताड़ व देवदार के पेड़ों का संकलन, हरियाली भरा क्षेत्र शिमला को हमेशा ही तरो-ताजा रखता है। शिमला शुरू से ही विदेशी पर्यटकों की लिस्ट में शामिल रहा है। यहां जाने के बाद आप अपने कैमरे को उठाने से रोक नहीं पाएंगे और बिना फोटोग्राफी किए वापस नहीं आएंगे। यह प्रकृति की गोद में बसा एक ऐसा शानदार नगीना है, जहां आप एडवेंचर का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

shimla tourism

3. स्पीति वैली

जिस प्रकार से रेगिस्तान राजस्थान का गर्म मरुस्थल है, उसी प्रकार से स्पीति वैली हिमाचल का ठंडा मरुस्थल है। सर्दी के इस मौसम में आपको सफेद चादरों से ढके पहाड़, आध्यात्मिक मठ व यहां के खूबसूरत गांव और भी हसीन हो जाते हैं, जिसे देखने का मजा इस मौसम में ज्यादा आता है।

लेकिन ऐसा भी नहीं है कि गर्मी के मौसम में यहां की खूबसूरती में कोई फर्क पड़ता है। यहां हसीन वादियां गर्मी के मौसम में भी पर्यटकों पर अपनी छाप छोड़ती है। यहां आप बारिश के मौसम को छोड़ किसी भी समय आ सकते हैं। यहां आपको तिब्बती संस्कृति देखने को मिलेगी। एडवेंचर के शौकिन पर्यटकों का दूसरा घर माना जाता है ये प्राकृति स्थान..।

spiti valley

4. मैक्लोडगंज

मैक्लोडगंज, हिमाचल के उन स्थानों में से एक है, जो इन दिनों खासा चर्चा का केंद्र बना हुआ है और पर्यटक भी यहां जाना खूब पसंद कर रहे हैं। यहां तिब्बतियों का निवास भी है, जिसके चलते इसे छोटा ल्हासा भी कहा जाता है। यहां पर बौद्ध धर्म के 14वें धर्मगुरु दलाई लामा का घर भी है। यही कारण है कि यह बौद्ध श्रद्धालुओं के लिए काफी अच्छा व पवित्र स्थान भी माना जाता है।

यहां पर आने के बाद आप यहां की खूबसूरती का दीदार कर सकेंगे और तिब्बती बौद्ध-भिक्षुओं की जीवन-शैली को करीब से देख सकेंगे। आध्यात्मिकता के केंद्र के रूप में प्रसिद्ध मैक्लोडगंज शांति के लिए भी जाना जाता है। शहर के भीड़-भाड़ से दूर यहां पर पर्यटक अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ शांति भरा माहौल बिता सकते हैं।

5. कसोल

कसोल, बहुत ज्यादा तो प्रसिद्ध नहीं है लेकिन इन दिनों चर्चा में जरूर है। यहां के दृश्य किसी को भी अपनी खूबसूरती से मंत्रमुग्ध कर सकते हैं। अगर आप शिमला की ओर रूख करने की सोच रहे हैं तो आप कसोल भी जरूर जाएं। यह शिमला के पास में ही है। पार्वती घाटी व पार्वती नदी यहां की सुंदरता में चार-चांद लगाने का काम करता है।

अगर आप कसोल में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं कि यहां परिवार के साथ न जाएं। क्योंकि यहां पर अधिकतर विदेशी पर्यटक आते हैं तो शायद आप वहां कंफर्टेबल न हो पाएं। लेकिन दोस्तों व पार्टनर के साथ घूमने के लिए कसोल हिमाचल के सबसे अच्छे स्थानों में से एक है।

6. बीर-बिलिंग

बीर-बिलिंग, एडवेंचर के लिए जाना जाता है। इसे भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी भी कही जाती है। यह खूबसूरत पहाड़ियों वाला स्थान अपने ईको टूरिज्म के लिए खासा चर्चा में रहता है। पैराग्लाइडिंग के लिए मशहूर बीर-बिलिंग में देशी के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी आते हैं। पैराग्लाइडिंग के लिए यह दुनिया का सबसे ऊंचा स्थान माना जाता है।

यहां जाने के बाद चारों ओर ऐसा दिखाई देगा, जैसे इंसान पक्षी की तरह पंख फैलाए आसमान में उड़ रहे हो। यकीन मानिए ऐसा अद्भुत दृश्य आपने कभी देखा न होगा। इसके अलावा यहां आपको कई बौद्ध मठ और कई बड़े स्तूप भी देखने को मिलेंगे। बीर-बिलिंग ईकोटोरिज़्म, आध्यात्मिक व ध्यान केंद्र का मिश्रण है, जो हर मामले में अपने आपको परफेक्ट बनाता है।

7. मलाणा

मलाणा, पार्वती घाटी और कुल्लू घाटी के बीच बसा हुआ एक छोटा व सुंदर सा गांव है। जो अपनी संस्कृति व खूबसूरती से किसी को भी मोहित कर सकता है। यहां पास में ही चंदेरखानी और देओ टिब्बा चोटियां भी है। यही कारण है कि हिमाचल आने वाले पर्यटक मलाणा की सैर जरूर करना चाहते हैं।

अगर आप शहर की भीड़-भाड़ व पॉल्यूशन से दूर एकांत में शांति भरे माहौल में समय बिताना चाहते हैं तो फिर मलाणा गांव सबसे बेस्ट प्लेस है। हिमालय की पहाड़ियों के बीच बसा ये सुंदर सा गांव भारतीय संविधान व कानून व्यवस्था नहीं मानता। यहां खुद की अपनी कानून व्यवस्था है, जिसे लोग आज भी मानते आ रहे हैं।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+