Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ये हैं बजट वाले रोमांटिक हिल स्टेशन, नवम्बर के महीने में आप भी ले इन जगहों का आनंद

ये हैं बजट वाले रोमांटिक हिल स्टेशन, नवम्बर के महीने में आप भी ले इन जगहों का आनंद

दिल्ली व चंडीगढ़ के नजदीक में पड़ने वाले कुछ हिल स्टेशनों के बारे में यहां जानकारी दी गई है, जहां आप जा नवम्बर के इस सर्दी वाले मौसम में घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।

घूमने के लिए इंसान क्या नहीं करता, कभी घर से झूठ बोलता है तो कभी कम पैसे वाला टूर बताकर किसी सैर पर निकल जाता है। ऐसे में सभी पर्यटकों के लिए जो मुख्य समस्या सामने आती है, वो है बजट की। बजट के चलते ही काफी पर्यटक कहीं घूमने नहीं जा पाते। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे डेस्टिनेशन लेकर आए हैं, जहां घूमने के बाद आपके मुंह से निकलेगा #वाह... और ये हिल स्टेशंस आपके बजट में भी है।

बजट वाले रोमांटिक हिल स्टेशनों की लिस्ट

1. मोरनी हिल्स - Morni Hills

सर्दियों के मौसम में हिल स्टेशन घूमने का अपना ही मजा है। कुछ ऐसा ही है दिल्ली के पास में स्थित मोरनी हिल स्टेशन। जहां जाड़े के मौसम में घूमना पर्यटक काफी पसंद करते हैं। हरियाणा का ये खूबसूरत हिल स्टेशन अपने सुंदर नजारों और झीलों के लिए जाना जाता है। यहां की झीलों में बोट राइडिंग करना भी बेहद मजेदार होता है, जिसे यहां आने वाला पर्यटक खूब इंजॉय करता है।

मोरनी हिल्स में घूमने लायक स्थान - टिक्कर ताल, मोरनी किला, गुरुद्वारा नाडा साहिब, करोह पीक, एडवेंचर पार्क व ठाकुर द्वार मंदिर।

morni hills

2. भीमताल - Bhimtal

हर बार सर्दियों की शुरुआत में पर्यटक शिमला और मनाली जैसे हिल स्टेशनों की ओर रूख करते हैं, लेकिन इस बार हम आपको एक ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको झीलों की एक छोटी सी दुनिया देखने को मिलेगी। इसके पास में ही सात झीलों का समूह भी है, जिसे सात-ताल के नाम से जाना जाता है। यह हिल स्टेशन उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित है।

भीमताल में घूमने लायक स्थान - झील, तालाब व मंदिरों का समूह।

bhimtal lake

3. पंगोट हिल स्टेशन - Pangot Hill Station

पंगोट, उत्तराखंड का एक छोटा सा हिल स्टेशन है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, बर्ड वाचिंग और ट्रेकिंग के लिए जाना जाता है। दिल्ली से करीब 350 किमी. की दूरी पर स्थित इस प्राकृतिक स्थान पर आप अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ घूमने जा सकते हैं। यहां हर साल पक्षियों की 500 से अधिक प्रजातियां आती हैं, ऐसे में पंगोट पक्षी प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन स्थान है। यह हिल स्टेशन नैनीताल से महज 12-13 किमी. की दूरी पर है।

पंगोट में घूमने लायक स्थान - कैंची धाम, नैना देवी मंदिर, गुआओ हिल्स, पंगोट और किलबरी पक्षी अभयारण्य, नैना पीक व नैनी झील।

pangot uttarakhand

4. अल्मोड़ा हिल स्टेशन - Almora Hill Station

नैनीताल से करीब 63 किमी. की दूरी पर स्थित अल्मोड़ा बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपने शांतिपूर्ण वातावरण और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां आपको वाइल्ड लाइफ और धार्मिक दोनों जगहों का आनंद मिलेगा। सर्दी के दिनों में यह स्थान किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता है। अगर आप भी इस मौसम में किसी बर्फीली जगह पर जाने की सोच रहे हैं तो आप अल्मोड़ा की ओर रूख कर सकता हैं।

अल्मोड़ा में घूमने लायक स्थान - कटारमल सूर्य देव मंदिर, नंदा देवी मंदिर, चितई गोलू देवता मंदिर, दुनागिरी मंदिर, जागेश्वर धाम, बिनसर महादेव मंदिर, झूला देवी मंदिर, पुरातात्विक संग्रहालय जागेश्वर, कुमाऊं रेजिमेंट संग्रहालय व बिनसर वन्यजीव अभयारण्य।

almora

5. चैल हिल स्टेशन - Chail Hill Station

चंडीगढ़ से महज 120 किमी. की दूरी पर स्थित हिमाचल का चैल अपनी नैसर्गिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां आप वन्यजीवों के साथ-साथ क्रिकेट का भी मजा ले सकते हैं। इसके अलावा यहां धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों का कॉम्बिनेशन भी देखने को मिलेगा, जो आपकी इस यात्रा को एक पूर्ण यात्रा बनाएगा।

चैल में घूमने लायक स्थान - चैल पैलेस, काली माता मंदिर, चैल क्रिकेट ग्राउंड व चैल वन्यजीव अभयारण्य।

chail himachal

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+