Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत के इन जगहों पर है शिव के सबसे बड़े भक्त नंदी की विशाल मूर्तियां

भारत के इन जगहों पर है शिव के सबसे बड़े भक्त नंदी की विशाल मूर्तियां

भारत में कई ऐसे मंदिर हैं, जहां नंदी की विशाल मूर्ति देखने को मिलती है। यहां उन मंदिरों की लिस्ट दी गई है, जहां जाकर आप नंदी के विशाल मूर्ति के दर्शन कर सकते हैं।

भगवान शिव एक ऐसे देवता है जिनके दर्शन से पहले नंदी की पूजा की जाती है। नंदी को भगवान शिव के सबसे बड़े भक्त के रूप में पूजा जाता है। ऐसा माना जाता है भगवान शिव का दर्शन करने के लिए नंदी से आज्ञा ली जाती है और फिर अंदर गर्भगृह में प्रवेश किया जाता है। इसीलिए पहले नंदी की और फिर शिव की पूजा की जाती है।

ऐसे में आज हम बात करेंगे उन मंदिरों की जहां सबसे बड़े नंदी विराजमान हैं। ये सभी मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक भी है और इनका अपना एक इतिहास भी है। अगर आप भी भगवान शिव के भक्त हैं तो आपको विशाल नंदी के इन मूर्तियों के दर्शन जरूर करने चाहिए। अब अगर आप तैयार हो ही गए हैं, इन मंदिरों के दर्शन के लिए तो आइए जानते हैं कि भारत में कहां स्थित है ये मंदिर...

nandi temple

नंदी मंदिर, खजुराहो (मध्य प्रदेश) - Nandi Temple, Khajuraho (Madhya Pradesh)

खजुराहो का नंदी मंदिर भगवान शिव के सबसे बड़े भक्त नंदी को समर्पित है, जो भगवान शिव के सवारी भी हैं। यहां के नंदी का आकार काफी बड़ा है, जो मंदिर का आकर्षण भी है।

महानंदीश्वर स्वामी मंदिर, आंध्र प्रदेश - Mahanandiswara Swamy Temple, Andhra Pradesh

कुरनूल जिले में महानंदीश्वर स्वामी मंदिर नल्लामाला पहाड़ियों पर स्थित है, जो दुनिया के सबसे बड़े नंदी का घर माना जाता है। मंदिर में स्थित महानंदी के प्रतिमा के अंदर 9 नंदी प्रतिमी है, जिसे नवनंदी के नाम से जाना जाता है। मंदिर एक ताजे पानी का तालाब भी है, जिसे कल्याणी के नाम से जाना जाता है।

लेपाक्षी मंदिर, आंध्र प्रदेश - Lepakshi Temple, Andhra Pradesh

अनंतपुर जिले के लेपाक्षी मंदिर से करीब एक मील पहले नंदी की विशाल प्रतिमा स्थित है, जो लेपाक्षी मंदिर का मुख्य आकर्षण भी है। यहां विराजित विशाल नंदी करीब 4.5 मीटर ऊंचा और 8.23 ​​मीटर लंबा ग्रेनाइट पत्थर से बना है।

यागंती महेश्वर मंदिर, आंध्र प्रदेश - Yaganti Maheswara Temple, Andhra Pradesh

कुरनूल जिले में स्थित श्री यागंती उमा महेश्वर मंदिर अपने रहस्यों के लिए जाना जाता है। इस मंदिर भगवान शिव का शिवलिंग नहीं है बल्कि एक प्रतिमा है, जिसकी पूजा की जाती है। इस मंदिर स्थापित नंदी की एक विशाल प्रतिमा है, जो लगातार बढ़ती ही जा रही है, जिसके चलते मंदिर के कई स्तम्भ भी हटाए जा चुके हैं।

चामुण्डी हिल्स, कर्नाटक - Chamundi Hills, Karnataka

मैसूर के चामुण्डी हिल्स पर स्थित चामुंडेश्वरी मंदिर को 18 महा शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। यहां मंदिर में प्रवेश करने से पहले ही नंदी की एक विशाल प्रतिमा दिखाई पड़ती है, जो करीब 5 मीटर ऊंचा और 7.5 मीटर लम्बा है। इसके लिए यहां पर विशाल महिषासुर की प्रतिमा भी है, जो मंदिर का मुख्य आकर्षण भी है।

nandi temple

बिग बुल मंदिर, कर्नाटक - Big Bull Temple, Karnataka

बैंगलोर के बसवनगुडी में स्थित बिग बुल मंदिर नंदी के लिए जाना जाता है। यहां नंदी की विशाल प्रतिमा है, जो मंदिर का मुख्य आकर्षण है। इस मंदिर में लोग नंदी के स्वरूप को देखने के लिए आते हैं।

वीरुपाक्ष मंदिर, कर्नाटक - Virupaksha Temple, Karnataka

हम्पी में तुंगभद्रा नदी के किनारे पर स्थित वीरुपाक्ष मंदिर एक पवित्र हिंदू स्थल है, जो यूनेस्को विश्व धरोहर की सूची में भी शामिल है। यहां नंदी की एक विशाल प्रतिमा है, जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र भी माना जाता है।

nandi temple

होयसलेश्वर मंदिर, कर्नाटक - Hoysaleswara Temple, Karnataka

हालेबिदु में स्थित होयसलेश्वर मंदिर कर्नाटक के प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों में से एक है, जिसका निर्माण 12वीं शाताब्दी के दौरान किया गया है। मंदिर की दीवारों पर आपको हिंदू धर्म से संबंधित कई देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को उकेरा गया है। मंदिर में आपको नंदी की विशाल प्रतिमा भी देखने को मिलेगी, जो यहां का मुख्य आकर्षण भी है।

भंजनगर मंदिर, उड़ीसा - Bhanjanagar Temple, Odisha

गंजाम जिले में स्थित भंजनगर मंदिर अपने विशाल नंदी के लिए जाना जाता है। यहां बालेश्वर हिल्स पर स्थित नंदी की एक 15 फीट ऊंची मूर्ति है, जो यहां का मुख्य आकर्षण है। नंदी के दर्शन और यहां का आकर्षण देखने के लिए काफी लोग आते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+