Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लॉन्ग वीकेंड ट्रिप पर दिल्लीवाले घूम आएं ये जगहें, नहीं होगी लंबी Planning की जरूरत

लॉन्ग वीकेंड ट्रिप पर दिल्लीवाले घूम आएं ये जगहें, नहीं होगी लंबी Planning की जरूरत

15 अगस्त को एक दिन की छुट्टी मिलती है। उस समय अगर ऑफिस से मात्र 1 दिन की छुट्टी और मिल जाए तो 15 अगस्त की छुट्टी को छुट्टियों में तब्दील कर आप परिवार या दोस्तों अथवा पार्टनर के साथ लॉन्ग वीकेंड पर घूमने जाने का Last Moment ट्रिप प्लान बना सकते हैं। अब अगर लास्ट मोमेंट पर प्लान बनेगा तो घूमने जाने की जगह को लेकर भी संशय होना लाजमी है।

तो आपके इस कंफ्यूजन को दूर करते हुए हम यहां आपको दिल्ली के आसपास कुछ ऐसे जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आपको घूमने जाने के लिए लंबी प्लानिंग करने की जरूरत नहीं होगी।

long weekend trip from delhi

उससे पहले हम आपको बता दें, 15 अगस्त की छुट्टी लॉन्ग वीकेंड कैसे होगी -

अगर आप 16 अगस्त को ऑफिस से छुट्टी ले लेते हैं, तो यह एक लॉन्ग वीकेंड बन सकता है।

  • 15 अगस्त (गुरुवार) - छुट्टी।
  • 16 अगस्त (शुक्रवार) - छुट्टी लेनी होगी।
  • 17 अगस्त (शनिवार) - सप्ताहांत।
  • 18 अगस्त (रविवार) - सप्ताहांत।

दिल्ली के आसपास घूमने जाने की बेस्ट जगहें -

1. जैसलमेर

इसे राजस्थान का सुनहरा शहर कहा जाता है। जैसलमेर की सबसे बड़ी खासियत इसके सुनहरे पीले रंगों वाले बलुआ पत्थर होते हैं। जैसलमेर में घूमने के लिए 4-5 दिनों का समय ही काफी होता है। जैसलमेर में घूमने वाली प्रमुख जगहों में जैसलमेर का किला है, जो एक UNESCO विश्व धरोहर है। इसके अलावा यहां पटवो की शानदार हवेली, सलीम सिंह की हवेली समेत थार मरुस्थल का शानदार नजारा है, जिसे मिस नहीं किया जा सकता है। अगस्त में जैसलमेर का मौसम भी थोड़ा सुहावना मिलता है।

दिल्ली से दूरी - लगभग 850 किमी

monsoon trip from delhi

2. उदयपुर

राजस्थान में कई ऐसे शहर हैं, जो लॉन्ग वीकेंड का परफेक्ट डेस्टिनेशन बन सकते हैं। इनमें दूसरा नाम उदयपुर का आता है जिसे झीलों का शहर भी कहा जाता है। उदयपुर में देखने लायक जगहों में सबसे पहला नाम लेक पिछोला का आता है। इसके अलावा उदयपुर सिटी पैलेस, जग मंदिर और भी कई जगहें हैं जिन्हें एंजॉय किया जा सकता है। उदयपुर में झीलों के अलावा बड़ी संख्या में बाग-बगिचे भी हैं, जहां घूमने जा सकते हैं।

दिल्ली से दूरी - लगभग 660 किमी

friends travel

3. ऋषिकेश

राजस्थान जाने का मन नहीं है तो गंगा किनारे ऋषिकेष का रूख कर सकते हैं। ऋषिकेश को योग नगरी के नाम से भी जाना जाता है और यहां एडवेंचर स्पोर्ट्स के भी काफी विकल्प मिलेंगे। ऋषिकेश में आप रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपींग, ट्रेकिंग आदि का आनंद उठाने के साथ-साथ गंगा नदी के तट पर शांति और ध्यान के साथ विभिन्न योगासनों पर भी अपना हाथ आजमा सकते हैं।

दिल्ली से दूरी - लगभग 280 किमी

4. मसूरी

हालांकि छुट्टियों की बात आते ही दिल्ली वाले सबसे पहले मसूरी की ओर ही दौड़ लगाते हैं लेकिन बात जब पहाड़ों की रानी मसूरी की हो, तब इसपर कोई अपना दिल हारे बिना भला कैसे रह सकता है। मसूरी में पिछले दिनों हुई पर्यटकों की भीड़ की वजह से हमने ही आपसे कहा था कि अभी मसूरी नहीं जाने में ही ज्यादा भलाई है, लेकिन छुट्टी के दिन को बर्बाद भी तो नहीं होने दिया जा सकता है। इसलिए मसूरी की हरियाली और शानदार पहाड़ी नजारों का आनंद लेने दिल्ली से 3-4 दिनों की ट्रिप पर मसूरी तो जाया ही जा सकता है।

दिल्ली से दूरी - लगभग 290 किमी

jaisalmer

5. आगरा

इस शहर के बारे में सभी जानते हैं कि यह ताज नगरी है, दुनिया के 7 अजूबों में शामिल है और UNESCO की विश्व धरोहर लिस्ट में भी शामिल है। आगरा में ताजमहल के अलावा आगरा का किला, फतेहपुर सिकरी, भारत माता म्यूजियम जैसी कई जगहें हैं, जहां आप घूम सकते हैं। आगरा का पेठा टेस्ट करने के अलावा यहां उत्तर प्रदेश के कई अन्य लजीज व्यंजनों की भी वेरायटी मिल जाएगी जिसे जरूर टेस्ट किजीएगा।

दिल्ली से दूरी - लगभग 230 किमी

6. नैनीताल

तालों में ताल, सबसे अच्छा नैनीताल। उत्तराखंड का यह शहर एक शानदार वीकेंड डेस्टिनेशन है। नैनीताल में मौजूद नैना देवी मंदिर एक शक्तिपीठ भी है। इसके अलावा नैनीताल का मुख्य आकर्षण नैनी झील है। यहां अगर बर्फीले पहाड़ों के नजारों का आनंद उठाना है तो केबल कार में बैठकर व्यू प्वाएंट तक जा सकते हैं। मौसम अच्छा होने की वजह से लॉन्ग वीकेंड के बहाने कुछ दिन दिल्ली की उमस वाली गर्मी से भी राहत मिल जाएगी।

दिल्ली से दूरी - करीब 300 किमी

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+