Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लखनऊ का खुर्रम नगर फ्लाईओवर : 40 मिनट का सफर तय करें मात्र 10 मिनट में, Details

लखनऊ का खुर्रम नगर फ्लाईओवर : 40 मिनट का सफर तय करें मात्र 10 मिनट में, Details

नवाबों का शहर लखनऊ पिछले काफी समय से पतली सड़कों और उन रास्तों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम की परेशानी से जुझ रहा था। लेकिन अब लखनऊ में सड़क जाम की परेशानी कम होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कल यानी 14 फरवरी को लखनऊ के खुर्रम नगर फ्लाईओवर का औपचारिक तौर पर उद्घाटन होने वाला है।

बताया जाता है कि इस फ्लाईओवर के उद्घाटन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। खुर्रम नगर फ्लाईओवर और मुंशिपुलिया के खुल जाने दिन के व्यस्त समय में इन इलाकों से होकर आवाजाही करने वाले लाखों लोग राहत की सांस लेंगे।

lucknow khurram nagar flyover

क्या होगा फायदा?

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो लखनऊ के रिंग रोड पर बना खुर्रम नगर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य साल 2021 में ही पूरा हो चुका था। इस ब्रिज से होकर स्थानीय लोगों ने आवाजाही भी शुरू कर दी थी लेकिन इसका औपचारिक रूप से उद्घाटन नहीं किया गया था। जो अब यानी 14 फरवरी को होने वाला है। इस फ्लाईओवर से होकर लोग इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे से शहीद पथ मोड़ तक 15 किमी का रास्ता मात्र 10 मिनट में पूरा कर लेते हैं।

जबकि पहले इस रास्ते को तय करने में ही कम से कम 40 मिनट का समय लग जाता था। zeenews की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खुर्रमनगर फ्लाईओवर के खुलने से सबसे ज्यादा फायदा जानकीपुरम, अलीगंज, इंदिरानगर, गोमतीनगर और सीतापुर रोड के यात्रियों को होता है। इस फ्लाईओवर से होकर करीब 5 लाख लोग रोजना गुजरते हैं, जो बिना किसी सड़क जाम के अपने-अपने गंतव्यों तक पहुंच पाते हैं। इससे न सिर्फ उनका काफी समय बचता है बल्कि उनके काम पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

क्या है इसकी विशेषताएं?

खुर्रम नगर फ्लाईओवर की विशेषताएं निम्न हैं -

  • फ्लाईओवर की कुल लंबाई लगभग 2.5 किमी है।
  • खुर्रम नगर फ्लाईओवर 4 लेन चौड़ा है, जिसमें जाने के लिए 2 लेन और आने के लिए 2 लेन है।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खुद इस फ्लाईओवर के निर्माण की मंजूरी के लिए सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था।
  • पहले मुंशिपुलिया से खुर्रम नगर तक जाने के लिए रिंग रोड से डायवर्ट होना पड़ता था, अब इस फ्लाईओवर से होकर सीधे पहुंच सकते हैं।
  • खुर्रम नगर फ्लाईओवर के निर्माण में करीब ₹180 करोड़ की लागत आयी है।
  • अयोध्या रोड से सीतापुर और इंदिरानगर जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिल गयी है।
  • फ्लाईओवर का एक हिस्सा कुकरैल नदी पर बना हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कल यानी 14 फरवरी को सुबह 11.10 बजे लखनऊ पहुंचेंगे और 12 बजे विकास नगर में मौजूद मिनी स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में औपचारिक रूप से मुंशी पुलिया और खुर्रम नगर फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे। इस फ्लाईओवर के खुल जाने से इंजीनियरिंग कॉलेज चौहारा से शहीद पथ मोड़ के बीच आने-जाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। इस फ्लाईओवर के खुल जाने से पूरा रास्ता एलिवेटेड हो जाएगा, जिससे होकर मात्र 10 से 15 मिनट में लोग यह रास्ता तय कर सकेंगे।

More News

    Read more about: lucknow traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+