Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लखनऊ में बनेगा आम की थीम पर अनोखा पार्क और म्यूजियम, जानिए कहां और कब होगा उद्घाटन!

लखनऊ में बनेगा आम की थीम पर अनोखा पार्क और म्यूजियम, जानिए कहां और कब होगा उद्घाटन!

उत्तर प्रदेश सरकार ने राजधानी लखनऊ में एक नयी और बड़ी ही दिलचस्प परियोजना की घोषणा की है : आम की थीम पर बना पार्क - Mango Park! इस पार्क का निर्माण लखनऊ नगरनिगम की ओर से करवाया जा रहा है। इस पार्क में कई तरह की खासियतें होंगी, जिनके बारे में हम इस आर्टिकल में आगे बताने वाले हैं। लेकिन जो खासियत इसे फलों के राजा को समर्पित एक पार्क का दर्जा दिलवाएगी, वह है यहां लगाए जाने वाले आम के 2068 पौधे।

इस पार्क में 108 प्रजातियों के आम के पौधे लगाए जाएंगे। अगले महीने इस पार्क का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करने वाले हैं और उसी दिन वह इस पार्क में आम के पौधे रोपने के काम की शुरुआत भी करेंगे।

mango park lucknow

कहां और कितनी लागत से बनेगा यह पार्क?

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के कल्ली पश्चिम, रायबरेली रोड पर किशन पथ के पास 15 एकड़ के क्षेत्र में इस पार्क का निर्माण किया जाएगा। बताया जाता है कि इस पार्क को करीब ₹18 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा। 15 को स्वतंत्रता दिवस के दिन इस पार्क में मुख्यमंत्री आम का पहला पौधा रोपेंगे, जो इस परियोजना का प्रतिकात्मक उद्घाटन भी होगा।

जिन प्रमुख प्रजातियों के आम इस पार्क में लगाए जाएंगे उनमें आम्रपल्ली, अम्बिका, दशहरी और चौसा आदि शामिल होंगे। यानी सीधे शब्दों में कहा जा सकता है कि यह पार्क Mango Lovers के लिए किसी जन्नत से कम नहीं होगा।

mango museum at lucknow mango park

आम को समर्पित बनेगा म्यूजियम

जी हां, सुनकर ही रोमांचक लग रहा है न। लखनऊ नगरनिगम के कमिश्नर इंद्रजीत सिंह ने हाल ही में घोषणा की है कि इस पार्क में 400 वर्गमीटर के क्षेत्र में मैंगो म्यूजियम बनाया जाएगा। इस म्यूजियम में लोगों को न सिर्फ विभिन्न प्रजातियों के आम को देखने व समझने बल्कि उनका स्वाद चखने का भी मौका मिलेगा। अगर कोई व्यक्ति या कृषि संस्थान अपने छात्रों को आम की विभिन्न प्रजातियों के विषय में विस्तृत जानकारी देना चाहता है, तो वे भी छात्रों को लेकर यहां आ सकते हैं।

यहां देशभर में पैदा होने वाले लगभग 775 प्रजातियों के आमों को डिजिटल डिस्प्ले के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। पार्क में 'आम का हाट' होगा, जिसकी देखरेख उत्तर प्रदेश हॉर्टिकल्चर विभाग और सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ सबट्रॉपिकल हॉर्टिकल्चर,रेह्मानखेडा करेगा। आम का स्वाद यहां बनाए जाने वाले विभिन्न 'मैंगो कियॉस्क' पर मिलेंगे।

decorative pond at mango park lucknow

तालाब समेत दूरी खासियतें

लखनऊ के इस मैंगो पार्क में 1930 वर्गमीटर का तालाब बनाया जाएगा, जिसे पानी वाले पौधों से सजाया जाएगा। यह तालाब इस पार्क की शोभा को कई गुणा बढ़ा देगा। पार्क में कुल 18,828 पेड़ लगाएं जाएंगे जो ताजी हवा का बहुत बड़ा स्रोत बनेगा। यहां सिर्फ आम ही नहीं बल्कि बरगद, अमलतास, गुलमोहर और पीपल के पेड़ भी लगाए जाएंगे।

बताया जाता है कि पार्क के अंदर 20 प्रजातियों के 1260 पौधे लगाएं जाएंगे जिसमें आम, अमरुद, आंवला, जामुन, मौलश्री, शीशम, अशोक, गुड़हल, पीपल, करंजा, करोंदा, नींबू आदि शामिल होंगे। पार्क की सजावट के लिए आम के आकार की लाइट्स लगायी जाएंगी। इसके साथ ही प्रवेश द्वार को सजाने के लिए पत्थर से तराशा हुआ आम भी रखा जाएगा। इसके अलावा पार्क में 4 आम मुराल और 1 पेड़ों का मुराल भी लगाया जाएगा।

कब तक बनेगा और कब होगा उद्घाटन

15 अगस्त को एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री इस पार्क के निर्माण की शुरुआत होगी। बताया जाता है कि इस पार्क का निर्माण 2025 तक समाप्त होने की संभावना है। यह पार्क न सिर्फ लखनऊ में घूमने आने वाले पर्यटकों बल्कि लखनऊवालों के लिए भी एक शानदार मनोरंजक स्थान के तौर पर उभरेगा। यहां खेल-खेल में लोगों को आम के बारे में जानकारी तो मिलेगी ही, साथ ही इतनी ज्यादा संख्या में पेड़ पर्यावरण का दोस्त बनकर लखनऊ को ताजगी से भर देंगे।

More News

    Read more about: lucknow park uttar pradesh
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+