Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मध्य प्रदेश में शुरू होने वाली है एयर टैक्सी सेवा, जानिए कब से और किन शहरों में होगी उपलब्ध!

मध्य प्रदेश में शुरू होने वाली है एयर टैक्सी सेवा, जानिए कब से और किन शहरों में होगी उपलब्ध!

मध्य प्रदेश में घूमने जाने का प्लान है तो आपके लिए एक नया सरप्राइज वहां इंतजार कर रहा है। मध्य प्रदेश में जल्द ही एयर टैक्सी की सुविधा शुरू होने वाली है। इस सेवा के शुरू होने से एक शहर से दूसरे शहर में घूमने के लिए जाने वाले पर्यटकों का न सिर्फ समय बचेगा बल्कि हवाई मार्ग से उन्हें एक नया व्यू भी एंजॉय करने का मौका मिलेगा।

यह एयर टैक्सी सेवा मध्य प्रदेश के कई शहरों में शुरू होने वाली है। इस बात की जानकारी मध्य प्रदेश के पर्यटन विभाग की तरफ से आधिकारिक X हैंडल पर दी गयी है।

air taxi madhya pradesh

मध्य प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एयर टैक्सी सेवाओं को शुरू करने का फैसला लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों को जोड़ने वाली एयर टैक्सी सेवा 9 जून से शुरू होगी। एयर टैक्सी सेवा पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा के तहत शुरू की जा रही है। मध्य प्रदेश में शुरू होने जा रही एयर टैक्सी सेवा यात्रियों को सुरक्षित और जल्दी से एक शहर से दूसरे में पहुंचाने के साथ-साथ उन्हें राज्य का हवाई दर्शन भी करवाएगी।

जिन शहरों में एयर टैक्सी सेवा शुरू की जा रही हैं वो हैं :

  • इंदौर
  • भोपाल
  • जबलपुर
  • रीवा
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • खजुराहो
  • पंचमढ़ी

इसके अलावा और भी कई शहरों को इस पहल से जोड़ा जाएगा।

कैसे करेंगे बुक और कितना होगा किराया?

bhopal indore air taxi

मध्य प्रदेश सरकार राज्य में एयर टैक्सी की सेवा Flyola India Pvt. के साथ मिलकर उपलब्ध करवाने वाली है। एयर टैक्सी की बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से की जा सकेगी, जिसके लिए आपको Flyola के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस पहल को 'Connecting heart of Bharat, Madhya Pradesh - दिल से दिल तक' का नाम दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर से भोपाल के बीच एयर टैक्सी का किराया करीब ₹5,500 प्रति व्यक्ति होगा। वहीं इंदौर से रीवा के बीच का किराया ₹21,500 तक हो सकता है। अलग-अलग शहरों तक के एयर टैक्सी का किराया उनके बीच की दूरी पर निर्भर करेगा।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+