Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कहां है 'ग्राम पंचायत फुलेरा'? मध्य प्रदेश के इस गांव में हुई वेबसीरीज 'पंचायत' की शूटिंग

कहां है 'ग्राम पंचायत फुलेरा'? मध्य प्रदेश के इस गांव में हुई वेबसीरीज 'पंचायत' की शूटिंग

OTT पर धमाल मचाने वाली वेब सीरीज 'पंचायत', जिसका ग्राम पंचायत फुलेरा आज हर किसी की जुबान पर चढ़ा हुआ है। पर ग्राम पंचायत फुलेरा वास्तव में कहां है? क्या आप बता सकते हैं, वेब सीरीज 'पंचायत' की शूटिंग कहां हुई है? इसका जवाब है मध्य प्रदेश। वेब सीरीज 'पंचायत' की शूटिंग असली वाले ग्राम पंचायत फुलेरा में नहीं हुई है बल्कि मध्य प्रदेश में हुई है।

यानी ऑन स्क्रीन ग्राम पंचायत फुलेरा ऑफ स्क्रीन में मध्य प्रदेश में मौजूद है। पर मध्य प्रदेश के कौन सा गांव ने ऑन स्क्रीन वेब सीरीज 'पंचायत' के ग्राम पंचायत फुलेरा का किरदार निभाया है? मध्य प्रदेश के पर्यटन विभाग ने आम लोगों से यहीं सवाल पूछा है।

panchayat poster

तो चलिए आपको बताते हैं कहां है ऑनस्क्रीन ग्राम पंचायत फुलेरा?

ग्राम पंचायत फुलेरा मध्य प्रदेश के सेहोर जिले के महोदिया गांव में मौजूद है। वेब सीरीज 'पंचायत' के पहले, दूसरे और तीसरे तीनों सीजन की शूटिंग इसी गांव में हुई है। महोदिया गांव में ही वेब सीरीज 'पंचायत' के अधिकांश दृश्यों की शूटिंग हुई है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मध्य प्रदेश के पर्यटन विभाग के इस पोस्ट पर नेटिजंस भी लगातार कमेंट कर रहे हैं। हालांकि वेब सीरीज का ग्राम पंचायत फुलेरा उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्थित दिखाया गया है। लेकिन वास्तव में ग्राम पंचायत फुलेरा राजस्थान में मौजूद है। लेकिन वेब सीरीज की शूटिंग हुई है मध्य प्रदेश के सेहोर जिले में।

'पंचायत' रिलीज होने के बाद देश भर में हो गया मशहूर

OTT पर वेब सीरीज 'पंचायत' के पहले दोनों सीजन ने खूब धमाल मचाया था। इसके बाद ही मध्य प्रदेश का महोदिया गांव भी देश भर में 'पंचायत' फैंस के बीच खूब लोकप्रिय भी हो गया था। महोदिया गांव मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध सेहोर शहर से महज 9 किमी की दूरी पर मौजूद है। वेब सीरीज की शूटिंग गांव के पंचायत भवन, पानी की टंकी, गलियों समेत कई घरों में भी की गयी है।

web series panchayat

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग के लिए गांव के कई लोगों का घर किराए पर लिया गया था जिससे गांव में रहने वाले लोगों को किसी न किसी तरीके से रोजगार मिला। कुछ लोगों के घरों में फिल्म की शूटिंग हुई तो कुछ लोग इस वेब सीरीज का हिस्सा बन गये। बता दें, पहले और दूसरे सीजन की सफलता के बाद 'पंचायत' का तीसरा सीजन जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाला है। 28 मई को 'पंचायत 3' लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगा, जिसका ट्रेलर अभी से ही खूब पसंद किया जा रहा है।

क्या आप भी 'पंचायत' के नये वेब सीरीज का इंतजार कर रहे हैं? कमेंट बॉक्स में हमें बताना बिल्कुल मत भूलें।

More News

    Read more about: madhya pradesh village films
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+