Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद से महाकुंभ - एसी वॉल्वो बस समेत 4 दिनों का GSRTC का विशेष पैकेज, कितना है किराया?

अहमदाबाद से महाकुंभ - एसी वॉल्वो बस समेत 4 दिनों का GSRTC का विशेष पैकेज, कितना है किराया?

13 जनवरी से प्रयागराज के संगमतट पर महाकुंभ 2025 की शुरुआत हो चुकी है। 144 सालों बाद इस साल महाकुंभ मेले का आयोजन किया जा रहा है। देश-विदेश से लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं, ताकि संगम में डुबकी लगाकर पुण्य प्राप्त कर सकें। तीर्थ यात्रियों के आने-जाने में कोई परेशानी न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे, विभिन्न एयरलाइंस कंपनियों से लेकर अलग-अलग राज्यों की सरकारों ने अपनी-अपनी तरफ से विशेष व्यवस्थाएं की हैं।

इसी क्रम में गुजरात सरकार ने अहमदाबाद से खास प्रयागराज के लिए 4 दिनों के पैकेज की घोषणा की है, जिसमें तीर्थ यात्रियों को लग्जरी एसी वॉल्वो बस से प्रयागराज तक ले जाया जाएगा। जिसका मतलब है कि इस पैकेज की बुकिंग युवाओं के साथ-साथ परिवार के उम्रदराज सदस्यों के लिए भी की जा सकेगी।

mahakumbh ahmedabad package

तो फिर घर की बा, बुआ, काका या दादा को संगम में डुबकी लगवाने ले जाने का मन है तो ज्यादा सोच-विचार न करते हुए जल्दी से इस पैकेज की बुकिंग कर लें। पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी हम आगे दे रहे हैं -

27 जनवरी से शुरू वॉल्वो बस सेवा

Deshgujarat की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) अहमदाबाद से महाकुंभ मेला, प्रयागराज के लिए एसी वॉल्वो बस का संचालन 27 जनवरी से शुरू कर रही है। अहमदाबाद से प्रयागराज के बीच यह बस सेवा प्रतिदिन मिलेगी। तीर्थ यात्रियों को यह बस सेवा प्रयागराज के एक विशेष पैकेज के तहत मिलेगी, जो 4 दिन और 3 रात को शामिल किया गया है।

पिछले दिनों ही एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान गुजरात के परिवहन मंत्री हर्ष सांघ्वी ने इस बस सेवा से जुड़ी सारी जानकारियों को साझा किया। मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद से प्रयागराज के संगम तक की लगभग 1400 किमी की दूरी यह बस करीब 21 घंटों में पूरी कर लेगी।

पैकेज में क्या-क्या शामिल?

25 जनवरी से अहमदाबाद-प्रयागराज GSRTC की विशेष वॉल्वो बस पैकेज की बुकिंग शुरू हो गयी थी और आज (27 जनवरी) को अहले सुबह पहली बस प्रयागराज के लिए रवाना कर दी गयी है। यह बस सेवा प्रतिदिन मिलेगी। अहमदाबाद के रनीप डिपो से प्रयागराज के लिए ये वॉल्वो बसें रवाना होंगी।

बस सेवा की बुकिंग केवल GSRTC के आधिकारिक वेबसाइट से ही की जा सकेगी। 3 रात और 4 दिनों के इस पैकेज में करीब 1400 किमी की दूरी 21 घंटे में पूरी की जाएगी। चुंकि यह दूरी काफी लंबी है, इसलिए रात को मध्य प्रदेश के शिवपुरी में ठहराया जाएगा, जो इस पैकेज का ही हिस्सा है।

prayagraj mahakumbh ahmedabad package

कितना किराया और महाकुंभ में सुविधाएं?

इस पैकेज को GSRTC व गुजरात पर्यटन विभाग साथ मिलकर संचालन कर रही है। पैकेज में वॉल्वो बस से अहमदाबाद के रनीप डिपो से प्रयागराज तक आने-जाने के अलावा महाकुंभ मेले में रहने के लिए डॉर्मीटरी भी शामिल है। 3 रात और 4 दिन रहने, वॉल्वो बस से आने-जाने, रास्ते में मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक रात ठहरने और प्रयागराज में महाकुंभ मेले में रहने की व्यवस्था वाले इस पूरे पैकेज के लिए तीर्थ यात्रियों को खर्च करने होंगे ₹8100 प्रतिव्यक्ति। हालांकि इस पैकेज में खाने को शामिल नहीं किया गया है। खाने की व्यवस्था तीर्थ यात्रियों को खुद ही करनी पड़ेगी।

GSRTC की सलाह और टूर पैकेज की Itinerary

  • कोशिश की जाएगी कि संगम के स्नान तट के सबसे नजदीकी पार्किंग एरिया में ही बस को खड़ी की जाए, लेकिन वहां से संगम की दूरी लगभग 5 किमी की भी हो सकती है, जो यात्रियों को पैदल ही पूरी करनी पड़ सकती है।
  • शाही स्नान के एक दिन पहले से लेकर एक दिन बाद तक तीर्थ यात्रियों की संख्या ज्यादा होने की संभावना होती है, इसलिए पार्किंग व गाड़ियों की आवाजाही पर ट्रैफिक पाबंदियां लागू हो सकती हैं।
  • पार्किंग से संगम तट तक जाने के लिए स्थानीय ई-रिक्शा या ऑटो किराए पर ले सकते हैं, जिसका किराया तीर्थ यात्रियों को खुद ही चुकाना पड़ेगा।
  • प्रयागराज पहुंचकर तीर्थ यात्रियों को सबसे पहले संगम में स्नान कर लेने की सलाह दी गयी है। अगर कोई तीर्थ यात्री संगम से जल लेकर घर जाना चाहे तो उसे अपने साथ जल लेकर जाने के लिए बोतल या गैलन खुद से लेकर जाना होगा।
  • एसी वॉल्वो बस प्रतिदिन सुबह 7 बजे अहमदाबाद के रनीप बस स्टेशन से खुलेगी। शाम को 7 बजे मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पहुंचेगी जहां यात्रियों को होटल में शेयरिंग के आधार पर रात को ठहरने के लिए कमरे उपलब्ध करवाए जाएंगे।
  • दूसरे दिन सुबह 6 बजे शिवपुरी से बस प्रयागराज के लिए रवाना होगी, जो दोपहर तक पहुंच जाएगी।
  • दूसरे दिन दोपहर से लेकर तीसरे दिन के दोपहर तक स्नान के लिए प्रयागराज में ही बस रुकेगी।
  • तीसरे दिन दोपहर 1 बजे बस प्रयागराज से रवाना होगी जो रात को 11 बजे शिवपुरी पहुंचेगी। रात को शिवपुरी में यात्रियों को रुकाया जाएगा।
  • चौथे दिन शिवपुरी से सुबह 7 बजे बस रवाना होगी जो शाम को 7 बजे अहमदाबाद पहुंच जाएगी।

मीडिया से बात करते हुए गुजरात के परिवहन मंत्री हर्ष सांघ्वी ने कहा कि बसों को प्रयागराज में महाकुंभ मेला परिसर से कुछ दूरी पर पार्क किया जाएगा। तीर्थ यात्रियों को पवित्र स्नान के लिए संगम तक जाने के लिए कुछ दूर तक पैदल चलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि 1400 किमी के लंबे सफर के बाद पार्किंग से संगम तट तक जाने के लिए यह दूरी थोड़ी ज्यादा लंबी जरूर लग सकती है, लेकिन तीर्थ यात्रियों को इतना बर्दाश्त कर लेना पड़ेगा।

प्रयागराज के लिए विशेष बस, ट्रेन सेवाएं शुरू करने के बावजूद तीर्थ यात्रियों को टिकट नहीं मिल पा रही है, विमानों का किराया भी आसमान छू रहा है, ऐसे में किफायती और आरामदायक तरीके से अहमदाबाद से प्रयागराज जाकर महाकुंभ में स्नान करने का पुण्य प्राप्त करने की छोटी सी पहल की गयी है।

More News

    Read more about: mahakumbh ahmedabad prayagraj
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+