Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में भारत के नक्शे पर 12 ज्योतिर्लिंगों की करें यात्रा, कहां और कैसे?

Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में भारत के नक्शे पर 12 ज्योतिर्लिंगों की करें यात्रा, कहां और कैसे?

महाकुंभ मेला 2025 के लिए तैयार हो रही है संगम नगरी प्रयागराज। संगमतट पर 12 साल बाद लगने वाले इस विश्वविख्यात मेले में रहने वाले लोगों के लिए टेंट सिटी बनाने से लेकर मेला परिसर के पास पार्किंग, शाही स्नान के लिए घाटों का निर्माण, सुरक्षा-व्यवस्था और साफ-सफाई आदि पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपना पूरा ध्यान केंद्रीत कर रही है।

अगर आप भी महाकुंभ मेले में इस बार शामिल होने के लिए प्रयागराज जाने का मन बना रहे हैं तो आप द्वादश ज्योतिर्लिंग की यात्रा भी साथ में जरूर पूरी कर लें। अरे नहीं, इसके लिए हम आपको पूरे भारत में एक कोने से दूसरे कोने तक घूमने के लिए नहीं कह रहे हैं, बल्कि प्रयागराज में रहकर ही आप ऐसा कर सकते हैं। कैसे? चलिए बताते हैं -

prayagraj jyotirling

भारत के नक्शे वाला पार्क

प्रयागराज में लगभग 12 एकड़ के क्षेत्र में विशाल पार्क का निर्माण किया जा रहा है, जिसका आकार भारत के नक्शे जैसा होगा। इस पार्क का नाम शिवालय पार्क रखा गया है। अपने नाम के अनुसार इस पार्क को हिंदू धर्म की थीम पर तैयार किया जा रहा है। Times of India की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस पार्क का निर्माण करीब ₹25 करोड़ की लागत से किया जा रहा है।

भारत के नक्शे के आकार में बन रहे इस पार्क में कहीं पानी की धारा बहती हुई दिखाई देगी तो कहीं भगवान शिव का मंदिर बनाया जा रहा है। इस पार्क के ठीक बीचों-बीच नंदी महाराज की एक मूर्ति भी स्थापित की जाएगी। इसके अलावा पार्क में समुद्र मंथन को दर्शाती मूर्ति भी स्थापित होगी।

india s map shape park prayagraj

कैसे करेंगे 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा?

जैसा की हमने पहले ही बताया, शिवालय पार्क को भारत के एक विशाल मानचित्र के आकार में बनाया जा रहा है। जिन-जिन स्थानों या शहरों में द्वादश ज्योतिर्लिंग स्थित है, मानचित्र पर ठीक उन्हीं जगहों पर शिवमंदिर बनाएं जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन मंदिरों का आकार भी वास्तविक मंदिर जैसा ही होने वाला है। यानी आप अगर शिवालय पार्क के एक कोने से पैदल चलना शुरू करते हैं तो भारत के मानचित्र को पूरा कवर करने के साथ-साथ एक-एक कर आप केदारनाथ से लेकर रामेश्वरम तक सभी द्वादश ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पूरी कर लेंगे।

prayagraj shivalay park

पार्क में क्या-क्या होगा खास?

  • 12 ज्योतिर्लिंग
  • समुद्र मंथन की प्रतिमा
  • नंदी महाराज की प्रतिमा
  • महादेव का त्रिशुल
  • दो तालाब (जिनमें गंगा और यमुना से पानी भरा जाएगा)
  • बच्चों के लिए चिल्ड्रेन ज़ोन
  • रेस्तरां और फूड कोर्ट (जहां हर राज्य के स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चखने का मौका मिलेगा)
  • ओपन एयर जिम
  • नाव और दूसरी वॉटर एक्टिविटी
  • पार्किंग

क्या है Location और कब तक बनकर होगा तैयार?

प्रयागराज में संगम से थोड़ी दूरी पर ही प्रयागराज नगर निगम की ओर से अरैला में यह पार्क बनाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार इस पार्क के निर्माण की जिम्मेदारी दिल्ली की एक एजेंसी को सौंपी गयी है। न्यूज 18 हिंदी से बात करते हुए उप मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि इस पार्क में कुल 22 प्रतिमाएं लगायी जाएंगी, जिसमें से 4 प्रतिमाएं बड़े आकार की होंगी।

18 महादेव को समर्पित मंदिर के ढांचे होंगे। इस पार्क को धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ही तैयार किया जा रहा है। फिलहाल इस पार्क का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार महाकुंभ मेला के शुरू होने से पहले इस पार्क का निर्माण कार्य पूरा कर लेने की योजना बनायी गयी है।

More News

    Read more about: mahakumbh prayagraj park
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+