Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मानसून में मुंबईकरों की जान होती है ये 6 रोड ट्रिप्स, हर बाइकर की बकेट लिस्ट में जरूर होती है शामिल

मानसून में मुंबईकरों की जान होती है ये 6 रोड ट्रिप्स, हर बाइकर की बकेट लिस्ट में जरूर होती है शामिल

मुंबई में मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है। इसके साथ ही हर तरफ हरियाली छाने लगी है। दिन में भी आसमान में बादल छाये रह रहे हैं। यहीं सही मौका है जब बाइक ट्रिप्स पर निकल सकते हैं। मुंबई के आसपास कई जगहें हैं जहां बाइकर्स अक्सर जाते रहते हैं।

लेकिन मानसून की बारिश और काले घने बादलों के बीच इन जगहों की खुबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप मुंबई से बाइक ट्रिप पर जा सकते हैं और अपने वीकेंड को तरोताजा कर सकते हैं।

monsoon maharashtra

लोनावाला/खंडाला

लोनावला मुंबईकरों में सबसे लोकप्रिय वीकेंड गेटवे में से एक है। लोनावला की बाइक ट्रिप, कैब या बस से बिल्कुल अलग होती है। पूरा रास्ता शानदार प्राकृतिक नजारों से भरा रहता है। खासकर मानसून के मौसम में मंजिल से कहीं ज्यादा रास्ता ही सुन्दर नजर आता है। हरी-भरी हरियाली, झरने और धुंध से ढकी पहाड़ियां, बिल्कुल पिक्चर परफेक्ट दृश्य बनाती हैं जिसका सबसे अच्छा अनुभव बाइक पर ही किया जा सकता है।

रास्ते में आपको रुकने और नज़ारों को देखने, फोटो खींचने और प्रकृति की सुंदरता की सराहना करने लायक कई जगहें भी मिलेंगी। मुंबई से लोनावाला पहुंचने में करीब 1-2 घंटे का समय लगता है।

maharshatra monsoon bike ride

मालशेज़ घाट

मालशेज घाट महाराष्ट्र का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जो मानसून के समय मानो जी उठता है। यहां कई झरने, बाँध और किले हैं, जो इसे बाइक रोड ट्रिप के लिए एक लोकप्रिय डेस्टिनेशन बनाते हैं। यहां आने का सबसे अच्छा समय मानसून ही होता है, जब पूरा रास्ता हरा-भरा, शांत और मनोरम होता है।

मालशेज घाट की सड़क अच्छी स्थिति में है। यहां आपको झरनों को ढूंढने की जरूरत नहीं होती है। रास्ते में ही आपको जहां-तहां झरने नजर आ जाएंगे। मुंबई से मालशेज घाट तक का सफर तय करने में आमतौर पर 3-4 घंटे लगते हैं।

bike ride monsoon maharashtra

अलीबाग

अलीबाग यूं तो एक भीड़भाड़ वाली जगह है लेकिन मुंबई के पास होने की वजह से बाइकर्स का पसंदीदा जगह भी है। बाइक पर मुंबई से छोटी दूरी की सड़क यात्रा का यह एक शानदार अनुभव प्रदान करता है। यह सड़क मुंबई-गोवा राजमार्ग का हिस्सा है, जो ज़्यादातर समय व्यस्त ही रहता है।

यहां आप तेज रफ्तार से बाइक तो नहीं चला सकते लेकिन प्राकृतिक नजारों का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। जरा सोचिए, पेड़ों से घिरे राजमार्ग से होकर गुजरते समय हो रही हल्की-हल्की बारिश...कितना अच्छा लगता होगा। इस दूरी को तय करने में आम तौर पर 2.30 से 3 घंटे तक का समय लगता है।

monsoon scene maharashtra

महाबलेश्वर

मुंबई से बाइक रोड ट्रिप की लिस्ट में यह सबसे लंबी ड्राइव है, लेकिन यह ऐसी है जहां पहुंचने के बाद आप रास्ते की पूरी थकान भूल जाएंगे। महाबलेश्वर मुंबई से लगभग 300 किमी की दूरी पर मौजूद है। पूरे रास्ते का सफर तय करना ज्यादा मुश्किल नहीं होता है लेकिन अंतिम 50 किमी, खड़ी चढ़ाई वाला रास्ता होने के कारण, ज्यादा समय लगता है। आप जितना आगे बढ़ेंगे उतना शानदार दृश्य दिखाई देगा।

आप चाहे तो रास्ते में स्ट्रॉबेरी के खेत पर रुककर लाल-लाल इन ताजे फलों का स्वाद भी चख सकते हैं। आमतौर पर मुंबई से महाबलेश्वर तक की दूरी को तय करने में लगभग 6 घंटे का समय बाइकर्स को लगता है।

पंचगनी

पंचगनी महाबलेश्वर के पास एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। इसका नाम चारों ओर की पांच पहाड़ियों के नाम पर रखा गया है। पंचगनी का सनराइज और सनसेट बहुत सुन्दर होता है, जिसे यहां आने वाले हर पर्यटकों को जरूर एंजॉय करना चाहिए।

सह्याद्री पर्वत श्रृंखलाओं में 1,334 मीटर की ऊँचाई पर स्थित, पंचगनी अपने लुभावने परिदृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। महाबलेश्वर और पंचगनी दोनों ही अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण बाइक रोड ट्रिप के लिए आदर्श हैं। इसकी मुंबई से दूरी लगभग 245 किमी है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+