Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »छुट्टियों की शाम को और भी रंगीन बना देते हैं मुंबई के ये Beach

छुट्टियों की शाम को और भी रंगीन बना देते हैं मुंबई के ये Beach

मायानगरी मुंबई की पहचान इसकी ऊंची-ऊंची इमारतों, फिल्मी इंडस्ट्री, फिल्मी सितारों और मीलों फैले नीले समुद्र से है। कभी ऊंची-ऊंची लहरें तो कभी शांत दिखाई देने वाले समुद्र के किनारे बसी मुंबई नगरी के बारे में कहा जाता है कि यह शहर रात को भी नहीं सोती है। जब भी शहरी जीवन का अनुभव करना या चमकते-दमकते किसी शहर में घूमने की बात चलती है तो सबसे पहला नाम मुंबई का ही आता है।

sea beach

मुंबई दर्शन के लिए आने वाले पर्यटकों का सबसे बड़ा आकर्षण इसके समुद्रतट होते हैं, जहां शाम ढलकर कब रात हो जाती है, इसका किसी को पता नहीं चलता है। खासतौर पर छुट्टियों के दिनों में तो मुंबई के हर समुद्रतट को देखकर ऐसा लगता है मानों यहां कोई मेला लगा हो। लेकिन क्या आप जानते हैं, मुंबई के हर समुद्रतट की खासियतें भी अलग-अलग ही होती हैं।

हम यहां मुंबई के कुछ खास समुद्रतटों के बारे में बता रहे हैं, जो छुट्टियों की शाम को यहां आने वाले सैलानियों की भीड़ से और भी रंगीन हो उठते हैं।

fisherman mumbai

जुहू बीच

यह मुंबई के सबसे लोकप्रिय समुद्रतटों में से एक है। पार्टनर के साथ किसी छुट्टी के दिन क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं तो जुहू बीच पर चले जाइए। यहां मिलने वाले लाजवाब स्ट्रीट फूड भी इस बीच पर आने वाले सैलानियों का मुख्या आकर्षण होते हैं। खास तौर पर जुहू बीच पर मिलने वाले भेलपुरी के दिवाने तो किसी जमाने में बिग बी अमिताभ बच्चन भी हुआ करते थे। शाम को ढलता हुआ सुरज, साथ में पार्टनर और सामने फैला नीला समुद्र...। एक रोमांटिक शाम इससे बेहतर और क्या ही हो सकती है।

mumbai beach maharashtra

गोराई बीच

बोरीवली से फेरी सेवा लिजीए और गोराई बीच पहुंच जाइए। बोरीवली से गोराई तक की छोटी सी यह बोट राईड छुट्टी के दिनों को यादगार और खुशनुमा बना देते हैं। खासतौर पर अगर आप अपने दोस्तों के साथ घुमने निकले हो, तो ऐसी थोड़ी बहुत मस्ती जरूर होनी चाहिए। यह बीच मूल रूप में एक पिकनिक स्पॉट के रूप में फेमस है। इस बीच पर समुद्र भी काफी शांत होता है। इसलिए गोराई बीच तैराकी के शौकिनों के लिए भी आदर्श जगह है।

sea beach maharashtra

वर्सोवा बीच

वर्सोवा बीच अपने शानदार वातावरण के लिए सबसे अधिक पसंद किया जाता है। मुंबई के दूसरे समुद्रतटों के मुकाबले वर्सोवा बीच पर लोगों की भीड़ काफी कम होती है। यह जगह उन लोगों को खूब पसंद आता है जिन्हें शांत जगहों पर अकेले या फिर चुनिंदा दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद है। वर्सोवा बीच पर आपको कुछ मछुआरे भी दिख जाएंगे जो अपनी रोजमर्रा के कामों में व्यस्त रहते हैं। समुद्रतट पर गीले रेत पर पैदल चलना और ठंडी समुद्री हवाओं का लुत्फ उठाना...यह पसंद है तो सीधे वर्सोवा बीच का रूख करें।

visit sea beach on vacation

अलीबाग बीच

अलीबाग एक तटवर्तीय शहर है जो अपने शानदार समुद्रतटों के कारण ही पर्यटकों का पसंदीदा जगह है। मुंबई से अलीबाग तक का सफर ही काफी रोमांचक होता है। रास्ते में आपको कई झरने भी दिखेंगे जो मानसून के समय सैलानियों का मुख्य आकर्षण होते हैं। अलीबाग के समुद्रतट काले रेत की वजह से खासे लोकप्रिय होते हैं। समुद्र से आने वाली ठंडी-ठंडी हवा इस अनुभव को और भी शानदार बना देती है। अगर आपके पास थोड़ा समय है तो अलीबाग समुद्रतट के पास ही मौजूद कोलाबा किला भी घूम आ सकते हैं। बीच पर घूमने के साथ-साथ इतिहास में भी थोड़ा झांक लेंगे।

alibug sea beach

अक्सा बीच

'तुझे अक्सा बीच घुमा दूं, आ चलती क्या...।' बॉलीवुड का यह गाना तो याद होगा ही आपको। अक्सा बीच मुंबई से थोड़ी दूरी पर मौजूद है। अक्सा बीच तक पहुंचने का रास्ता ही अपने आम में एक लॉन्ग ड्राईव बन जाती है। इस बीच पर मुंबई के दूसरे बीच की तुलना में भीड़ थोड़ी कम होती है। इसलिए बीच पर अगर खेलना पसंद है, तो अक्सा बीच आपके लिए आदर्श डेस्टिनेशन बन सकता है।

More News

    Read more about: maharashtra mumbai beach
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+