Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई का G7 मल्टीप्लेक्स - सिनेप्रेमियों का है स्वर्ग, स्नैक्स काउंटर भी Feel करवाता है नॉस्टैल्जिया!

मुंबई का G7 मल्टीप्लेक्स - सिनेप्रेमियों का है स्वर्ग, स्नैक्स काउंटर भी Feel करवाता है नॉस्टैल्जिया!

मायानगरी मुंबई...जिसके हर सड़क, हर गली और हर मुहल्ले में बसती है फिल्में। दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री में से एक बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री मौजूद है मुंबई में। मुंबई में यूं ही घूमते हुए अक्सर पर्यटक किसी न किसी फिल्मी सितारे से टकरा जाते हैं। कभी ट्रैफिक सिग्नल पर लाल बत्ती होती है तो अक्षय कुमार की गाड़ी आकर रुकती है तो कभी स्कूल से वापस लौट से स्कूली बच्चों से भरी बस को सलमान खान बाय कहकर आगे अपने रास्ते पर बढ़ जाते हैं।

मुंबई आने वाले हर सैलानी के लिए फिल्मी सितारों का घर देखना भी Must Visit की लिस्ट में शामिल होता है। मायानगरी मुंबई जिस तरह से फिल्मी सितारों से भरी हुई है, ठीक उसी तरह मुंबई की झोली में कई मल्टीप्लेक्स भी हैं जहां हर शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्में देखने के लिए फिल्मी दिवानों को लंबी लाइन लग जाती है। पर क्या आप जानते हैं, इन सभी मल्टीप्लेक्स की भीड़ में एक ऐसा भी है, जो न सिर्फ सिनेप्रेमियों का स्वर्ग कहलाता है बल्कि...

g7 multiplex mumbai bandra

फिल्मी सितारें भी अक्सर यहां आते रहते हैं। हम बात कर रहे हैं मुंबई के 50 साल पुराने G7 यानी गेयटी मल्टीप्लेक्स के बारे में।

मुंबई के बांद्रा इलाके में मौजूद है गेयटी गैलक्सी थिएटर अथवा G7 मल्टीप्लेक्स। साल 1972 में रमेश सिप्पी की हेमा मालिनी स्टारर फिल्म 'सीता और गीता' की स्क्रीनिंग के साथ इस थिएटर का सफर शुरू हुआ। समय बीतता गया और आज मुंबई के सबसे महत्वपूर्ण मल्टीप्लेक्स में गेयटी गैलक्सी मल्टीप्लेक्स का नाम शामिल है। बॉलीवुड की फिल्मों के प्रमोशनल इवेंट्स का केंद्र बिन्दु बांद्रा का G7 मल्टीप्लेक्स होता है।

shahrukh khan at gaietay galaxy multiplex

याद है, 4 साल के ब्रेक के बाद जब शाहरुख खान अपनी फिल्म 'पठान' के साथ एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे थे, तब उनकी फिल्म के पहले शो ने कितनी सुर्खियां बटोरी थी! क्या आप जानते हैं, फिल्म पठान का देशभर में पहला शो G7 मल्टीप्लेक्स या गेयटी गैलक्सी थिएटर में ही दिखाया गया था। क्योंकि हर जगह जहां फिल्मों का शो आमतौर पर दोपहर को 12 बजे से या उसके बाद शुरू होता है लेकिन गेयटी गैलक्सी मल्टीप्लेक्स में इस फिल्म का पहला शो सुबह 9 बजे रखा गया था।

1 नहीं 7 हॉल हैं यहां

multiplex movie hall mumbai

गेयटी गैलक्सी मल्टीप्लेक्स की शुरुआत भले ही एक सिनेमाहॉल के तौर पर हुआ हो लेकिन आज यह थिएटर आधुनिक मल्टीप्लेक्स में बदल चुका है। इस मल्टीप्लेक्स में एक नहीं बल्कि 7 मूवी हॉल हैं।

  • गेयटी (Gaiety)
  • गैलक्सी (Galaxy)
  • जेमीनी (Gemini)
  • ग्रेस (Grace)
  • जेम (Gem)
  • ग्लैमर (Glamour)
  • गॉसिप (Gossip)

यानी G7 मल्टीप्लेक्स। सबसे खास बात है कि गेयटी मल्टीप्लेक्स में मूवी टिकट की कीमत सिर्फ ₹150 है, जो इसे मुंबई में आम लोगों के लिए सबसे इकोनॉमिकल मल्टीप्लेक्स बनाता है।

स्नैक्स काउंटर भी Feel करवाता है नॉस्टैल्जिया

galaxy canteen

यकिन मानिए मुंबई के गेयटी गैलक्सी मल्टीप्लेक्स का कैंटिन आपको पूरी तरह से नॉस्टैल्जिया से भर देगा। भले ही यह मल्टीप्लेक्स आधुनिक बन गया है लेकिन इसके कैंटिन/फुड कोर्ट की दिवारों पर डिजाईन अभी भी पुराने जमाने जैसी पेंटिंग ही है। G7 मल्टीप्लेक्स में आने वाला हर सिनेप्रेमी एक बार इस फुड कोर्ट में मिलने वाले वेज पकवानों का स्वाद जरूर चखता है।

गेयटी गैलक्सी मल्टीप्लेक्स में अभी भी चाय/कॉफी, मिनरल वाटर और कोल्ड ड्रिंक तक ग्लास में मिलता है। जी हां, जैसे बचपन में पापा से सिनेमा हॉल में कांच के ग्लास में पेप्सी खरीदवाते थे, ठीक वैसे ही आज भी गेयटी मल्टीप्लेक्स में मिलता है। सबसे खास बात है कि इस कैंटिन में मिलने वाले व्यंजन काफी किफायती कीमतों पर उपलब्ध है।

क्या है फुड कोर्ट का मेन्यू

  • वेज समोसा
  • वेज सैंडविच
  • वेज बर्गर
  • बेज रोल
  • प्लेन या फ्लेवर्ड पॉपकॉर्न (इसके बिना मूवी हॉल कैसे पूरा हो सकता है)
  • बिस्कुट
  • फ्राएड दाल
  • बादाम
  • आईसक्रीम
  • चॉको-कोन
  • चॉको-बार
  • मैंगो डुएट
  • रैसबेरी डुएट
  • वनिला कप

More News

    Read more about: mumbai maharashtra
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+