Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबईवालों को क्रिसमस पर मिलेगा तोहफा, खुलेगा MTHL, पढ़िए क्यों इतना है यह खास!

मुंबईवालों को क्रिसमस पर मिलेगा तोहफा, खुलेगा MTHL, पढ़िए क्यों इतना है यह खास!

इस साल क्रिसमस पर मायानगरी मुंबई को एक बेहद खास तोहफा मिलने वाला है। देश में समुद्र पर बने सबसे बड़े ब्रिज का उद्घाटन मुंबई में होने वाला है। पिछले लंबे समय से मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) के लिए मुंबईवासियों का इंतजार अब पूरा होने वाला है। इसका आधिकारिक नाम श्री अटल बिहारी वाजपेई ट्रांस हार्बर लिंक रखा गया है। यह ब्रिज मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा।

bridge

इस ब्रिज के खुल जाने के बाद इन दोनों जगहों के बीच दूरी को तय करने में अब घंटों का समय नहीं लगेगा और ना ही लोगों को जाम में फंसने की परेशानी झेलनी पड़ेगी।

क्रिसमस पर खुलेगा ब्रिज

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक क्रिसमस पर मुंबईवासियों के लिए एक शानदार तोहफा हो सकती है। भाजपा नेता वरुण पुरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर एक पोस्ट के जरिए घोषणा की है कि MTHL को क्रिसमस के दिन यानी 25 दिसंबर से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि मुंबई मेट्रोपॉलिटन रिजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने इस बाबत अभी तक कोई घोषणा नहीं की है। इस ब्रिज के खुल जाने के बाद मुंबई से नवी मुंबई के बीच की दूरी को तय करने में सिर्फ 20 मिनट का समय लगेगा जिसे पूरा करने में पहले घंटों का समय लग जाता था।

क्या होंगी इस ब्रिज की खासियतें

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक की खासियत सिर्फ मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ना ही नहीं है। बल्कि समुद्र के ऊपर बना यह देश का सबसे लंबा ब्रिज होगा। इस ब्रिज के खुल जाने से मुंबई (सेवरी) से नवी मुंबई (चिरले) के बीच की दूरी में करीब 15-20 मिनट की कमी आएगी। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार 6 लेन के इस ब्रिज को तैयार करने में लगभग 17,000 करोड़ रुपए का खर्च आया है। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक 21.8 किमी लंबा है, जिसमें से करीब 16 किमी लंबा स्ट्रेच समुद्र के ऊपर बना है, जो इसे देश का सबसे लंबा समुद्र पर बनाया गया ब्रिज बनाता है।

ब्रिज पर लगेगी ORT सिस्टम

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक मुंबई-गोवा हाईवे, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और जवाहरलाल नेहरू पोर्ट (JNPT) तक पहुंचने में रफ्तार प्रदान करेगी। MTHL पर अत्याधुनिक ORT (ओपन रोड टोलिंग) सिस्टम लगाया गया है, जिससे लोगों को टोल बुथ्स पर अपनी गाड़ियां धीमी करने की भी जरूरत नहीं होगी। इस सिस्टम की वजह से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही किसी गाड़ी से चलते हुए ही टोल टैक्स दे दिया जा सकेगा। उम्मीद की जा रही है कि आम लोगों के लिए खोल दिये जाने के बाद इस ब्रिज से होकर हर रोज करीब 70,000 गाड़ियां गुजरेंगी। ब्रिज पर 1,212 लाइट पोल्स लगाये गये हैं।

mubai sea bridge

इन लाइट पोल्स पर खास तौर एक संक्षारण मुक्त पॉलीयुरेथेन कोटिंग लगायी गयी है, जिससे इनपर समुद्र से आने वाली खारे पानी के भाप से जंग लगने की संभावनाओं को घटाया जा सकें और लाइट पोल्स की आयु लंबी हो सकें। इन लाइट्स को इस तरीके से लगाया गया है कि इनपर समुद्र के गहरे नीले पानी का भी ज्यादा असर ना हो। लाइट पोल्ट को आसमानी बिजली से भी सुरक्षा प्रदान की गयी है। इसके अलावा ब्रिज पर सेंट्रल कंट्रोल एंड मॉनिटरिंग सिस्टम और कुल 130 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे जिनमें से 78 लगाए जा चुके हैं।

More News

    Read more about: mumbai maharashtra travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+