Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »समुद्र के ऊपर हवा में फिसलते हुए बनाएं Reels, महाराष्ट्र में Sea Zipline शुरू, जानें खर्च

समुद्र के ऊपर हवा में फिसलते हुए बनाएं Reels, महाराष्ट्र में Sea Zipline शुरू, जानें खर्च

सोशल मीडिया पर Reels बनाने का शौक है लेकिन लोकेशन या कंटेंट समझ में नहीं आ रहा है? चिंता मत किजीए। महाराष्ट्र में आपको Reels बनाने का ऐसा लोकेशन मिलेगा, जो भारत में और कहीं नहीं होगा। हवा में लटककर समुद्र के ऊपर से फिसलते हुए न सिर्फ आसपास के शानदार परिदृश्य बल्कि नये एडवेंचर स्पोर्ट्स की Reels भी बना सकते हैं।

यकिन मानिए Likes की बाढ़ आ जाएगी। अभी तक नहीं समझे, हम किस लोकेशन की बात कर रहे है? हम महाराष्ट्र के रत्नागिरी में शुरू हुए भारत के पहले Sea Zipline की बात कर रहे हैं।

ocean zipline maharashtra

रत्नागिरी के आरे-वारे समुद्रतट (Aare Ware Beach) पर सी ज़िपलाइन की शुरुआत की गयी है। यह आपको न सिर्फ Reels बनाने का शानदार लोकेशन बल्कि कुछ ऐसे अनुभव भी देगा जिसे आप जिंदगी भर नहीं भूलना चाहेंगे। कोंकण समुद्रतटीय क्षेत्र रत्नागिरी का आरे-वारे समुद्रतट अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के लिए पर्यटकों में बहुत लोकप्रिय है। पर्यटकों के इस पसंदीदा पर्यटन स्थल में रोमांच का तड़का लगाते हुए भारत के पहले ओशन ज़िपलाइन की शुरुआत यहां की गयी है।

महत्वपूर्ण जानकारी :

कहां होती है ओशन ज़िपालइन : आरे-वारे बीच, रत्नागिरी, गणपति पुले हाईवे, महाराष्ट्र
समय : सुबह 9.30 से शाम 6.30 बजे तक
किराया : ₹600 प्रति व्यक्ति

एक तरह अरब सागर के फिरोजी रंग का गहरा पानी और शहरी भीड़-भाड़ से दूर रत्नागिरी का यह समुद्रतट इस रोमांच को कई गुना बढ़ा देता है। पहाड़ और समुद्र के मिलन स्थल के रूप में मौजूद इस समुद्रतट पर घूमने आने वाले पर्यटकों की भीड़ हमेशा लगी रहती है।

खासतौर पर यह समुद्र तट उन लोगों के लिए स्वर्ग जैसा सुकून देता है जो शहरी भागादौड़ी से दूर कुछ पल प्रकृति की गोद में शांति से बिताना चाहते हैं। ऐसे में समुद्र से आती ठंडी हवा और जमीन से कई फीट की ऊंचाई पर हवा में फिसलते हुए समुद्री नजारों का लुत्फ लेना एडवेंचर को काफी बढ़ा देता है।

zip line ratnagiri maharashtra

अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के ग्रुप के साथ एक दिन के लिए किसी एडवेंचरस जगह पर घूमने जाना चाहते हैं, जहां खर्च भी आपके बजट में हो तो रत्नागिरी का आरे-वारे समुद्रतट आपके लिए परफेक्ट है। यह जगह एडवेंचर के शौकिन उन लोगों के लिए भी बेस्ट है जिन्हें सोलो ट्रैवल करना खूब पसंद होता है। अगर ओशन ज़िपलाइन को अनुभव करना चाहते हैं तो अपनी व्यस्त जिंदगी से थोड़ा समय निकालकर सीधे रत्नागिरी के आरे-वारे समुद्रतट पहुंच जाइए।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+