Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »न्यूयॉर्क वाली Vibes के साथ ठाणे में खुला नमो ग्रैंड सेंट्रल पार्क, लॉन टेनिस और जिप लाइन का लें लुत्फ

न्यूयॉर्क वाली Vibes के साथ ठाणे में खुला नमो ग्रैंड सेंट्रल पार्क, लॉन टेनिस और जिप लाइन का लें लुत्फ

मुंबई से महज कुछ दूरी पर ही मौजूद ठाणे में 20 एकड़ के क्षेत्र में नये पार्क को आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं नमो ग्रैंड सेंट्रल पार्क, ठाणे की। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस पार्क को 8 फरवरी से आम नागरिकों के लिए खोल दिया और उसके बाद से ही पार्क में घूमने आने वालों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है।

शहरी भीड़भाड़ से दूर हरे-भरे पेड़ों से भरे इस पार्क को देखकर एक पल के लिए ऐसा लगेगा मानों आप किसी अभयारण्य के बीच में खड़े हैं। न्यूयॉर्क के ग्रैंड सेंट्रल पार्क, दुबई के जाबील पार्क, सिंगापुर के गार्ड बाय द वे और शिकागो के मिलेनियम पार्क के तर्ज पर ठाणे में नमो ग्रैंड सेंट्रल पार्क को तैयार किया गया है।

maharashtra namo grand park

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने इस पार्क के बारे में बात करते हुए कहा कि यह राज्य का पहला सेंट्रल पार्क है जिसमें 3500 से अधिक पेड़ों को रोपा गया है। पार्क में पेड़ों को इस तरीके से लगाया गया है कि ये अधिक से अधिक पक्षियों, चिड़ियों और तितलियों को आकर्षित कर सकें।

उन्होंने कहा कि शहरों में ऑक्सीजन की मांग को पूरा करने के लिए इस तरह के पार्क की काफी जरूरत है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस पार्क में दुनिया के 7 अजूबों के छोटे प्रारूप और स्नो पार्क भी बनाए जाएंगे। यह खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया जाएगा जो विदेशों में घूमने नहीं जा पाते हैं।

न्यूयॉर्क के ग्रैंड सेंट्रल पार्क और लंदन के हाइड पार्क के तर्ज पर इस पार्क में कश्मीर के मुगल गार्डन, चायना थीम पार्क, मोरक्को थीम पार्क और जापानी पार्क भी बनाए गये हैं। इस पार्क में बच्चों के खेलने के लिए खिलौने, लॉन टेनिस, जिप लाइन, योग व ध्यान केंद्र, तालाब, कैफेटेरिया, स्केटिंग यार्ड और वरिष्ठ नागरिकों के लिए जॉगिंग पार्क बनाए गये हैं। यह जगह बच्चों के स्कूल पिकनिक के लिए एक आइडियल जगह होगी। नमो ग्रैंड सेंट्रल पार्क पश्चिम ठाणे के कल्पतरु पार्कसिटी, कोलशेट रोड (महाराष्ट्र 400607) में स्थित है।

green park in maharashtra

पार्क में प्रवेश शुल्क और समय

वयस्कों के लिए प्रवेश शुल्क

₹20 (सप्ताह के दिनों में)

₹30 (सप्ताहांत और छुट्टियों के दिनों में)

बच्चों के लिए प्रवेश शुल्क

15 साल तक की आयु के लिए मुफ्त

15 साल से ऊपर की आयु के लिए ₹20

साइक्लिस्टों के लिए प्रवेश शुल्क ₹20
वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रवेश शुल्क ₹15

सुबह के समय नमो ग्रैंड सेंट्रल पार्क सुबह 6 से 11 बजे तक खुला रहता था। दोपहर 1 बजे से यह पार्क फिर से खुल जाता है जो रात को 9 बजे तक खुला रहता है।

More News

Read more about: maharashtra mumbai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+