Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मदर्स डे पर मां को Feel करवाएं Special, इन 6 जगहों पर साथ घूमने का बनाएं प्लान

मदर्स डे पर मां को Feel करवाएं Special, इन 6 जगहों पर साथ घूमने का बनाएं प्लान

वैसे तो मां को स्पेशल Feel करवाने के लिए कोई खास दिन नहीं होता है। आप जब चाहे तब मां के लिए कुछ खास कर सकते हैं। पूरे साल वह अपने परिवार और बच्चों की हर जरूरत का ख्याल रखती हैं। ऐसे में साल में एक दिन अगर बच्चे अपनी मां के लिए कुछ स्पेशल प्लान बनाएं तो मां का भी चेहरा खिल उठेगा।

mothers day

भारत में मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इस साल 14 मई को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस मदर्स डे अपनी मां के साथ घुमने का प्लान बनाएं और उन्हें देश के कुछ ऐसे शहरों से घूमा कर लाएं जो उन्हें बहुत पसंद आएगा। इन शहरों को चुनने में हम आपकी मदद कर रहे हैं।

नैनीताल

Nainital

अगर कम बजट में अपनी मां के साथ 2 दिनों के ट्रिप पर कहीं जाना चाहते हैं तो उत्तराखंड का नैनीताल आपके लिए एकदम सही हो सकता है। यह शहर महिलाओं के लिए सुरक्षित माना जाता है। माल रोड पर मां के गर्म कपड़ों और लोकल सामानों की शॉपिंग भी कर सकेंगे और शाम को नैना देवी मंदिर में दर्शन करके आपकी मां भी खुश हो जाएंगी। नैनीताल की प्राकृतिक सुन्दरता किसी भी दूसरे हिल स्टेशन से कम नहीं है।

हरिद्वार-ऋषिकेश

Rishikesh

अगर आस्था के साथ-साथ आपकी मां एडवेंचर की भी शौकिन हैं तो हरिद्वार-ऋषिकेश जरूर आएं। मंदिरों के दर्शन करने के साथ-साथ रिवर राफ्टिंग का मौका मिलेगा, जो आपकी मां को निश्चित रूप से पसंद आएगा। सुबह-सुबह मां के योगा करने से मन को भी शांति मिलेगी और शाम को गंगा आरती के बाद घाट पर बैठकर मां से ढेर सारी बातें करने का भी मौका मिल जाएगा। अगले कुछ दिनों तक आप और आपकी मां दोनों ही ताजगी अनुभव करेंगे।

वाराणसी

Varanasi

आस्था की डूबकी हमेशा मन को सुकून प्रदान करने वाली होती है। मां के साथ काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए एक बार जरूर आएं। सुबह में भगवान के दर्शन के बाद बनारस की गलियों में लजीज पकवानों का साथ में स्वाद लेकर देखिएगा, निश्चित रूप से इनका स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा। शाम को दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के बाद घाट पर ही मां के साथ सुकून के कुछ पल बिताएं। कम समय में अगर मां को किसी यादगार ट्रिप पर ले जाना चाहते हैं तो बनारस से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता।

मनाली

Manali

अगर आपकी मां को पहाड़ पसंद हैं तो शॉर्ट ट्रिप पर मनाली लेकर जाएं। चिलचिलाती गर्मी में हिमाचल प्रदेश के इस हिल स्टेशन की ठंडक और यहां के प्राकृतिक नजारे निश्चित रूप से आपकी मां को पसंद आएगी। दोनों साथ में मनाली के मॉल रोड पर शॉपिंग, आसपास के झरनों के साइट व्यू पर जाएं। हम दावे के साथ कह सकते हैं अपनी मां के साथ यह ट्रिप आप कभी नहीं भूलेंगे।

उज्जैन

Ujjain

मदर्स डे के शॉर्ट ट्रिप पर आप अपनी मां को उज्जैन ले जा सकते हैं। हालांकि यहां आपको गर्मी से राहत नहीं मिलेगी लेकिन धार्मिक आस्था में डूबकी लगाकर मन को शांति जरूर मिल जाएगी। उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के बाद अगर समय मिले तो यहां से ओम्कारेश्वर के लिए भी आप जा सकते हैं। इस तरह से द्वादश ज्योतिर्लिंग में से दो ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी हो जाएंगे।

मालशेज घाट

Malshej ghat

अगर आप और आपकी मां प्रकृति प्रेमी हैं, तो मुंबई से कुछ दूरी पर बसे मालशेज घाट की खूबसूरत वादियों में घूमने जाने का प्लान बनाएं। यह जगह अपने प्राकृतिक नजारों और स्थापत्य कला से आपका दिल जीतने में जरूर कामयाब रहेगी। यहां कई प्राचीन मंदिर हैं। इसके साथ ही मालशेज वॉटरफॉर, पिंपलगांव जोगा बांध, अजोबा पहाड़ी किला जैसे बेहतरीन जगहें हैं, जिन्हें आप अपनी मां के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं।

FAQs
किन देशों में मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है?

जिन देशों में मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है उनमें अमेरिका और भारत शामिल हैं। इसके अलावा न्यूजिलैंड, कनाडा और भी कई देशों में भी मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है।

मदर्स डे मनाने की शुरुआत कब और कहां हुई?

दुनिया में मां को समर्पित इस दिन को मनाने की सबसे पहले शुरुआत अमेरिका में हुई थी। 8 मई 1914 को पहला मदर्स डे मनाया गया था। उसके बाद से अमेरिका समेत भारत में भी मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाने लगा।

मदर्स डे 2023 कब है?

भारत में हर साल मदर्स डे मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस साल मई का दूसरा रविवार 14 तारीख को है। इसलिए भारत में 14 मई को मदर्स डे मनाया जाएगा।

NativePlanet Travel

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+